SKIN CARE | आपको भी पाना है, सुंदर त्वचा तो अपनाये ये कुछ आसान से तरीके |

SKIN CARE | आपको भी पाना है,  सुंदर त्वचा तो अपनाये ये कुछ आसान से तरीके  |

त्वचा शरीर की बाहरी जिल्द (परत ) होती है जिसको ब्रह्मत्वचा (एपिडर्मिस) भी कहते है। त्वचा का निर्माण कई परतो से होता है और यह हमारी अस्थियो, मांशपेशियों,  अस्थिबन्ध और अन्य आंतरिक अंगों की रक्षा करती है। यह मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग होता है। मानव शरीर की त्वचा की मोटाई 0.05 से 0.65 सेमी० होती है यह मोटाई पलकों पर सबसे कम तथा तलुओं पर सबसे अधिक होती है। त्वचा में अत्यंत सूक्ष्म छिद्र होते है। क्योंकि हमारी त्वचा बाहरी वातावरण के सीधे संपर्क में इसलिये त्वचा कई रोग जनको के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा भी करती है। त्वचा के और भी कई कार्य होते है जैसे- विनियमन संवेदना, तापमान, विटामिन का संश्लेषण, इन्सुलेशन, विटामिन बी फोलेट का निर्माण करती है।  इसके संक्रमण को रोकने के लिए स्वच्छ रखना बहुत जरूरी होता है।

त्वचा (स्किन) प्रॉब्लम्स क्यों होती है?

जैसा कि पहले बताया त्वचा मानव शरीर का सबसे बाहरी और सबसे बड़ा हिस्सा होता है क्योंकि यह बाहरी दुनिया से सीधे संपर्क में रहता है इसी बजह से इसे अनेक वस्तुओं से हानि पहुँचती है। 
जैसे- स्किन का ड्राई होना किसी की स्किन ऑइली तो किसी की बहुत ज्यादा सेंसटिव होती है ,इसलिए  पिम्पल्स प्रोब्लेम् हो जाती है कभी कभी एलर्जी तथा खुजली भी हो जाती है। त्वचा के रोगों को आसानी से देखा जा सकता है चाहे वो त्वचा पर लगी चोट हो या किसी भी तरह का संक्रमण हो रोगी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। राहत की बात यह है कि इस हानि  का शरीर के आंतरिक अंगों पर कोई प्रभाव नही पड़ता है।

1- सूखी त्वचा ( DRY SKIN )

 सर्दियों में अक्सर लोगो की स्किन ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन पर हमे मॉस्चराइज़र का इस्तेमाल करने के साथ साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना लेने चाहिए जैसे-

* पेट्रोलियम जेली (मिनेरल ऑयल) लोग बर्षों से मॉस्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे है। उम्र बढ़ने के साथ सूखने वाली त्वचा के लिए यह रामबाण घरेलू उपाय कहा जाता है।

* जिन लोगो के हाथों व पैरो की त्वचा सूखती हो तो वह एलोवेरा जेल उस हिस्से  में लगाकर किसी कपड़े मोजे या गिलब्स से ढक कर रखे। रात को सोते समय यह जेल इस्तेमाल करने से और भी अधिक फायदा मिलेगा।

* शहद सूखी त्वचा को नम और जलन में राहत देता है। यह और भी कई तरह के रोगों में कारगर साबित होता हैं। घर पर सूखी त्वचा के लिए शहद का इस्तेमाल एक सही विकल्प है। यह पूरी तरह से प्रकृति होता है और सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है।

| SKIN CARE |

2 ऑयली स्किन

तेलिये त्वचा ह्यूमन बॉडी के हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। ऑयली स्किन की बजह से त्वचा हमेशा  चिपचिपी लगती है यह तब होती है जब आपका शरीर जरूरत से ज्यादा प्रकृति तेल उत्पन्न करता है। तेलिये त्वचा के बजह से लोगो को पिम्पल्स ब्लैक हेड्स और एक्ने की भी समस्या हो जाती है। तेलिये त्वचा कुछ घरेलू नुस्खे इस प्रकार है।

* रात को सोते समय खीरे की एक स्लाइस से त्वचा की मालिश करे सुबह को गर्म पानी से धोले काफी आराम मिलेगा।

* मुल्तानी मिट्टी भी तेलिये त्वचा के लिए रामबाण साबित होती है। इसको पानी मे भिगो कर कुछ समय के लिये रख दे। उसके बाद इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला कर पेस्ट बना कर अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करे। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो ले।

* टमाटर में ऑइल ऑब्जर्वेशन एसिड होता है जो त्वचा के अतिरिक्त ऑइल को सोखने मे मदद करता है। टमाटर के एक पीस को अपनी त्वचा पर तब तक रगड़े जब तक त्वचा उसका जूस सोख न ले फिर 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धोले  इससे आपको लाभ मिलेगा। 

 एलर्जी

कभी कभी कुछ लोगो की त्वचा किसी चीज़ के सम्पर्क में आने से एलर्जी हो जाती है। यानी की किसी चीज सामान, तेज धूप, तेज रोशनी, धूल मिट्टी, व अन्य के संपर्क में आने पर लालिमा, खुजली व इरिटेशन होने लगता है। कभी कभी जब कोई व्यक्ति एलर्जी वाले व्यक्ति के संपर्क में आता है तो भी एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती  है। एलर्जी होने पर त्वचा को केवल साफ पानी से ही धोए और तुरंत डॉक्टर से सलाह ले तथा एंटी-एलर्जी दवाओं का ही सेवन करे।

ये भी ज़रूर पढ़ें क्लिक करे 👇


SKIN से जुड़े और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे TAGS पर क्लिक करे। 


WISH U HEALTH



 
 


Comments

Post a Comment