कोरोना वायरस होने के बाद लाइफ को नार्मल कैसे बनाएं ?
कोविड से अब तक लाखों लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन इनमें से लगभग 90% लोग किसी न किसी बीमारी से परेशान हो रहे हैं। जो कि व्यक्ति को पहले जैसी साधारण जिंदगी नहीं जीने दे रही है। ऐसे में इन बीमारियों को ठीक करके पहले जैसी नॉर्मल लाइफ जीना बहुत ही मुश्किल काम हो चुका है। कोरोना वायरस होने के बाद लाइफ को नार्मल कैसे बनाएं ? ये समस्याएं क्या है - 1. शारीरिक समस्याएं- 1. शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाना। जैसे शरीर से जान ही निकल गई। 2. शरीर में दर्द होना जैसे कि पेट में दर्द सर में दर्द मांसपेशियों में दर्द हाथ पैरों में दर्द और भी कई तरीके के दर्द होना। 3. खांसी होना सांस फूलना हार्ट बीट बहुत तेज होना और पेट खराब रहना। 4. भूख कम लगना और हाथ पैरों में जलन होना। 2. मानसिक समस्याएं - 1. जरूरी नहीं कि किसी भी व्यक्ति को मानसिक समस्या ही हो लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इंसान के मन में डर बैठ जाता है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। 2. डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाना। 3. कोविड के टाइम पर तनाव इतना बढ़ चुका है कि इससे सभी लोग परेशान हैं। 4. तनाव की वजह से बहुत सारी समस्याएं होने लगती...