Migraine | क्या करें माइग्रेन के दर्द में ।

Migraine || क्या करें माइग्रेन के दर्द में 


बदलता लाइफस्टाइल व भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग माइग्रेन से जूझ रहे हैं । माइग्रेन को आमतौर पर हम लोग सिरदर्द के रूप में जानते हैं लेकिन यह सिर्फ सिरदर्द नही होता । इसमे हमारे सिर के आधे हिस्से में दर्द होता है व सिर भारी रहता है । 
माइग्रेन आजकल विश्वभर में बड़ी तेजी के साथ फैल रहा है । अगर हम इकनोमिक टाइम्स की बात करें टी भारत में इसके आंकड़े लगभग 150 मिलियन तक हैं । लेकिन दुख की बात यह है कि लोग इसके बारे में पूरी तरह से परिचित नही हैं व इसे सिर्फ आम सिरदर्द की तरह लेते हैं और इसका इलाज सही से नहीं कराते हैं । जिससे चलते यह गम्भीर समस्या का रूप ले लेता है ।

माइग्रेन कितने प्रकार का होता है ? 

माइग्रेन मुख्यतः निम्न प्रकार का होता है - 

(1) क्लासिक माइग्रेन - इसमें आंखों से संबंधित समस्याएँ जैसे - रोशनी में काला धब्बा दिखना व रोशनी में चकाचौंध जैसा प्रतीत होना । 

(2) कॉमन माइग्रेन - इस माइग्रेन से विश्वभर में लगभग 10% से 11% लोग जूझ रहे हैं । इसमें सिरदर्द के साथ साथ उल्टी , सिर घूमना आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।

(3) क्रोनिक माइग्रेन - इसमें तनाव की स्थिति व सिरदर्द दोनों मिश्रित रूप से शामिल होते हैं । यह अधिकतर दवाइयों के सेवन के चलते होता है ।

(4) Eye माइग्रेन - इस तरह के माइग्रेन के असर आंखों पर पड़ता है । इसमें अगर व्यक्ति को तुरंत उपचार न मिले तो आंखों की दृष्टि भी जाने की संभावना रहती है ।

(5) मासिक धर्म माइग्रेन - इस माइग्रेन से आज बहुत सी महिलाएं पीड़ित हैं । रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में 60% महिलाएं इससे पीड़ित हैं । जो मासिक धर्म के आरंभ होने पर होता है । 

Migraine | Headache


माइग्रेन को पहचानने के क्या लक्षण होते हैं ? 

हर एक बीमारी के अपने कुछ सिम्टम्स होते हैं वैसे ही इसके भी कुछ सिम्टम्स होते हैं जिनकी सहायता से हम इसको पहचान सकते हैं । जैसे : कब्ज का होना , सिर घूमना , अधिक भूख लगना , गर्दन में अकड़न , अधिक प्यास लगना , बार बार मूत्र का आना , जमहाइयों का अधिक आना आदि । 
यदि आपको इस तरह के सिम्टम्स दिखाई दे तो हल्के में न लें , तुरंत डॉक्टर के पास जाएं ।

माइग्रेन होने के क्या कारण होते हैं ? 

माइग्रेन हमारे मस्तिष्क को असाधारण रूप से , तांत्रिका तंत्र , रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है । इसके होने के एकदम सही कारण अभी तक ज्ञात नही हुये हैं लेकिन डॉक्टर्स इसके मुख्य कारण यह बताते हैं । 

★पोषक तत्व रहित भोजन । 
★अधिक तनाव लेना । 
★अधिक दवाइयों का सेवन ।
★दैनिक दिनचर्या का ठीक न होना । 
★हार्मोन्स में परिवर्तन । 
★यौनिक गतिविधि अधिक करना । 

Migraine


माइग्रेन से बचने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हो - 

★ सबसे पहले हमें अपनी दैनिक दिनचर्या को संतुलित रखना चाहिए । जिसके अंतर्गत आपको रात्रि में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी  चाहिये । 

★ रोजाना नियमित रूप से व्यायाम , योगा आदि करना चाहिए । 

★ हमें प्रतिदिन कम से कम 10 से 12 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए ।
 
★ तनाव नही लेना चाहिये ।
 
★पौष्टिक व संतुलित आहार करना चाहिए जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियां , गाजर , पालक आदि का सेवन करना चाहिए । 

★ हमें कैफीन , चॉकलेट , शराब आदि के उपयोग से दूर रहना चाहिए ।

  • इन सभी उपायों को अपनाकर आप माइग्रेन की समस्या में राहत पा सकते हैं । यदि फिर भी कोईlलाभ महसूस न हो तो डॉक्टर से संपर्क करें । 
  • आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा कमैंट्स करके जरूर बताइये व हेल्थ एंड ब्यूटी जे रिलेटेड और भी अच्छे अच्छे आर्टिकल पड़ने के लिए हमारी वेबसाइट https://www.wishuhealth.com/ से ज़ुड़े रहें । 







Comments

Post a Comment