Lemon।नींबू
ये छोटा सा नींबू हर घर में किसी न किसी तरह से इस्तेमाल हो ही जाता हैं इंडिया में ऐसा कोई घर नही होगा जहाँ नींबू का इस्तेमाल न किया जाता हो। फिर चाहे नींबू पानी के रूप में हो या शिकंजी के रूप में या फिर सलाद के ऊपर निचोड़ कर लोग इसके स्वाद से खूब चटकारे लेते हैं। पेट खराब होने पर और उल्टी महसूस होने पर भी लोग इसका उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप इस छोटे से नींबू के आश्चर्यजनक गुणों को जानते हैं ?
नींबू में आयरन, मैग्नेशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, मिनिरल और कैलिशयम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो कि हमारे शरीर की अलग अलग जरूरत को पूरा करने का काम करते हैं। नींबू हमरी बॉडी के पी एच लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
नींबू से होने वाले फायदे
■ सुबह खाली पेट एकं गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ कर पीने से आपका बैली फैट कम हीग और साथ ही वजन भी कम होगा। इसको रोज की आदत बनाने से आपका फिगर हमेशा मेंटेन रहेगा। नींबू पानी को और भी फायदेमंद बनाने के लिए आप इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में पूरा दिन उर्जा बनी रहेगी।
■ नींबू का रस और अदरक का रस दोनों बराबर मात्रा में लेकर उसमे आधा चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट के दर्द में आराम मिलता हैं। दाल और सब्जियों में नींबू को निचोड़ कर खाने से दाल और सब्जियों का स्वाद तो बढ़ता ही है इसके साथ पोषक तत्व में भी वृद्धि होती हैं। इससे खाना आसानी से पच जाता हैं। औऱ पेट के कीड़ों को मारने का काम भी करता है।
■ जिन लोगों को हाई शुगर की समस्या होती है उनके लिए नींबू पानी एक बेहतर विकल्प माना जाता हैं। खासकर उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज़ है। नींबू पानी शुगर को उच्च स्तर तक पहूँचने से पहले ही शरीर को हाइड्रेट करता है। व शरीर को एनर्जी भी मिलती हैं।
■ यदि आपको कब्ज की परेशानी है तो भी आप नींबू पानी को पी सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी मे नींबू का रस मिलाकर पीने से कब्ज की परेशानी से निजात मिलती हैं।
■ एक गिलास पानी मे आधा नींबू निचोड़ कर पीने से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से बचा जा सकता हैं साथ ही नींबू पानी में तनाव और डिप्रेशन को कम करने के गुण भी पाए जाते हैं। इससे आपको तुरंत ही आराम महसूस होगा।
■ बालो के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं इसके लिए आप एक अंडा और एक नींबू के रस को मेहंदी में मिलाकर अपने बालों पर लगाये। इससे बाल जल्दी बढ़ते है साथ ही बालों का टूटना भी बंद हो जाता हैं।
■ नींबू का रस और अदरक का रस एक समान मात्रा में में मिलाकर बालों की जड़ो में लगाये। इस मिश्रण को लगाने के एक घण्टे बाद सिर धो ले। इसके बाद नींबू का रस और सरसों के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर हर रोज लगाए ऐसा करने से आपके सिर को जूओं से मुक्ति मिल जायेगी।
■ ऑयली त्वचा वाले लोगों के लिए नींबू एक वरदान से कम नही है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में एक नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सूखा ले। जब ये पेस्ट सूख जाए तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले। यह त्वचा से निकलने वाले ऑयल को तेजी से कम करता है।
■ नींबू के छिलके को सूखा कर पीस लें। इसमें नमक और पिपरमेंट के तेल के साथ मिलाकर कर स्क्रब तैयार कर ले। इस स्क्रब से अपने पैरों की मसाज कर के धो लें। इससे आपके पैर नर्म और मुलायम होंगे।
■ अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आधे नींबू का रस ले उसमे दो चम्मच हल्दी, तीन चम्मच शहद, एक चम्मच बेकिंग सोडा ले अब इन सब को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगा कर 20 मिनट बाद पानी से धोकर तौलिये से पोछ ले। लेकिन इसको लगाने से पहले अंडरआर्म्स वैक्सड हो।
और पढ़े 👇
हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें । और नींबू से संबंधित इतनी बेहतरीन जानकारी को अपने फ्रेंड्स के साथ जरूर शेयर करें।
Thank You। Wish u Heath
Please keep supporting



Comments
Post a Comment