![]() |
| YOGA | जीवन को बनाना है यदि निरोग तो रोजाना करो योग । |
भयंकर प्रदूषण व अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल ने हमारे शरीर को कई समस्याओ से ग्रस्त कर दिया है । जैसे : कब्ज , पेट दर्द , जोड़ों का दर्द , आंखों का कमजोर होना , मोटापा आदि । ऐसी कई समस्याएं हैं जो हमें घेरे हुए हैं।
क्या आप जानते हैं कि योगा के द्वारा इन सभी से छुटकारा पाया जा सकता है व एक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है ।
आइये जानते हैं , योगा क्या है ?
योगा शब्द संस्कृत भाषा के " युज " धातु से निकला है , जिसका अर्थ जुड़ना होता है । योग विद्या भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन विद्याओं में से एक है । यह लगभग 5000 वर्ष पुरानी विद्या है जिसका आज भी कई सारे लोग अपने जीवन मे उपयोग कर स्वयं को रोगमुक्त बनाये हुए हैं । यदि सरल शब्दों में कहें तो योग जिंदगी को सरल व आसान तरीके से जीने का विज्ञान है। योग हमें अध्यात्म से जोड़ने में मदद करता है ।
योग शब्द का जिक्र भगवतगीता जो कि एक हिन्दू प्रतिष्ठित ग्रंथ है उसमें भी है । गीता में योग का जिक्र अलग अलग कई रूपों में हुआ है । योग को बुद्धियोग , सन्यासयोग , कर्मयोग आदि नामों के द्वारा दर्शाया गया है । इन सबका अर्थ अलग अलग है ।
ऋषि पतंजलि को व्यापक व औपचारिक रूप से योग दर्शन का संस्थापक माना जाता है । उन्होंने अपनी किताब अष्टांग योग में योग के आठ अंगों का वर्णन किया है जो योग का आधार है ।
(1) यम - पांच परिहार
(2) नियम - पांच धार्मिक क्रिया
(3) आसन - बैठने का तरीका
(4) प्राणायाम - सांस को नियंत्रित करना / स्थगित करना
(5) प्रत्यहार - अमूर्त
(6) धारणा - एकाग्रता
(7) ध्यान - एकाग्रता
(8) समाधि -विमुक्ति ( सकल्प या विकल्प )
योग गुरुओं का महत्व
योग को बहुत प्राचीन काल से अपनाया जा रहा है । यह समय के साथ सम्पूर्ण विश्व मे फैला है व और फैल रहा है। योग के विश्वभर में प्रचार प्रसार में योग गुरुओं का बहुत अधिक योगदान रहा है ।
कुछ विश्व प्रसिद्ध योग गुरुओं में बी.के.एस.अयंगर , स्वामी शिवानंद व बाबा रामदेव का नाम आता है । इन्होंने योग को जन जन तक पहुचाने में अपना विशिष्ट योगदान दिया है ।
बी.एस.के.अयंगर जी को अयंगर योग का संस्थापक माना जाता है । इन्होंने योगदर्शन पर कई किताबें भी लिखी हैं जिनमें लाइटमैन ऑफ योगा , लाइट ऑन द योग सूत्राज ऑफ पतंजलि व लाइट ऑन प्राणायाम शामिल हैं ।
आइये जानते हैं आसन व प्राणायाम में क्या अंतर हैं ?
मन को एकाग्र रखने वाले तथा मन को सुख देने वाले व बैठने के प्रकारों को आसन कहते हैं जैसे - लेटकर , बैठकर , पेट के बल लेटकर आदि। जबकि प्राणायाम एक दिव्य पद्धति है जिसमे सांस लेना व सांस छोड़ने की प्रकिया शामिल रहती है । प्राणायाम के दो रूप होते हैं -
(1) हठयोग - इसमें सांस को लेकर व छोड़कर प्राणिक धाराओं में बदलाव किया जाता है ।
(2) राजयोग - इसमें अपने मन की इच्छाशक्ति के माध्यम से चेतना द्वारा सीधे शरीर पर नियंत्रण करना होता है ।
कौन-कौन से आसन हमारे लिए लाभदायक होते हैं ?
अगर हम कुल आसनों की बात करें तो इनकी संख्या 84000 है । जिनमें से केवल 84 आसन ही हमारे लिए उपयोगी हैं । जिनमें से कुछ निम्न हैं -
(1) अधोमुखा स्वानासन
यह आसन आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है । इससे आपकी साइनस की समस्या भी दूर हो जाती है व रक्त परिसन्चरण में सुधार आता है ।
(2) ताड़ासन
यह आसन आपकी लंबाई बढ़ाने में काफी लाभकारी होता है । साथ ही इससे आपकी रीढ़ से संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं ।
(3) सुखासन
यह आसन आपको आंतरिक रूप से शांति का अनुभव कराता है । जिससे चिंता व मानसिक तनाव दूर होता है । साथ ही यह रीढ़ की हड्डी में खिंचाव उत्पन्न कर रीढ़ की हड्डी को लंबा व मजबूत बनाता है ।
(4) वीरभद्रासन
यह भाग आपके शरीर के निचले भागों को स्वस्थ रखता है । इससे पैरों व हाथों को शक्ति भी मिलती है ।
(5) वृक्षासन
यह आसन जांघों ,पैर की हड्डी को मजबूत बनाता है व संतुलन बनाने में भी मदद करता है ।
![]() |
इन आसनों के अलावा आप कुछ महत्वपूर्ण व उपयोगी प्राणायाम भी कर सकते हैं ।
(1) अनुलोम विलोम
यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसके द्वारा शरीर के जोड़ों में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है , गठिया , हृदय रोग , मधुमेह , कब्ज आदि समस्याओं को दूर करने में मदद करता है । साथ ही इससे हमारे शरीर मे ऑक्सीजन का संचार भी अच्छी तरह से होता है ।
(2) कपालभाति
यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है इसके द्वारा शरीर से 80% तक विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इस प्राणायाम में पेट को बार बार अंदर करने से हमारे पेट के पाचक अंगों जैसे : आमाशय , लीवर , किडनी , पेनक्रियाज आदि को स्वस्थ रखता है ।
![]() |
योग हमे प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाता है । इसको अपना कर आप भी सुरक्षित रह सकते हैं । योग से हमारे शरीर को कोई नुकसान नही होता है । यह एक तरह से व्यायाम की तरह ही होता है जो हमें चुस्त व दुरुस्त बनाने में मदद करता है । साथ ही यह हमारे शरीर को छोटी बड़ी सभी बीमारियों से सुरक्षित रखने का काम करता है ।
इसको समझो व इस पर करो विचार योग है जीवन का आधार ।
योग करे निरोग रहे और इस आर्टिकल को शेयर करे |
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट
👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
wish u health





Comments
Post a Comment