![]() |
| Black Gram | काले चने है सेहत का ख़ज़ाना |
काले चने | Black Gram
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं पहले के लोग हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहते थे। जिसका कारण था उनका खान पान और परिश्रमिक जीवन। जी हाँ पहले लोग अपने खाने में ऐसी चीजो को शामिल करते थे जिनसे उन्हें जरूरी पोषण तत्व मिल सके। जबकि आज कल का खान पान ऐसा हो गया हैं जिससे हमें जरूरी पोषक तत्त्व तो नही मिल पाते ऊपर से नई नई बीमारियां और हो जाती हैं। अगर आप सुबह का नाश्ता हेल्थी और पोषक तत्व से भरपूर कर ले तो ये आपका पूरा दिन ऊर्जावान तो बनता ही हैं और इससे आप स्वस्थ और तंदुरुस्त भी रहेंगे। आज हम बात करेंगे भीगे हुए काले चनों की।
भीगे हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फैट्स, कैल्शियम, आयरन जैसे विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। अपने भीगे हुए बादाम को खाने के फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आपको पता है भीगे हुए काले चने भीगे हुए बादाम से भी ज्यादा फायदा करते हैं। जी हाँ यदि आप सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भीगे हुए चने खाते हैं तो इससे अच्छा कुछ और हो ही नही सकता। सुबह खाली पेट हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे मेटाबोलिज्म पर पड़ता हैं।
भीगे चने खाने के फायदे
- अगर आपको आलस और थकान से दूर रहना है । रोज सुबह भीगे चने खाने से आपको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिल जाते हैं। जिनसे दिन भर आपका शरीर ऊर्जावान बना रहता हैं। चने में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता हैं जो कमजोरी और थकान को दूर कर देता हैं। जब आप इन्हें सुबह खाली पेट खाते हैं तो ये एनर्जी बूस्टर की तरह काम करते हैं।
- काले चने शरीर मे मधुमेह (डाइबिटीज) को नियंत्रित करता हैं। अगर ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती हैं। तो इसको कम करने में चने का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित होता हैं। जब आप सुबह खाली पेट चने खाते हैं तो इससे ब्लड में शुगर और इन्सुलिन नियंत्रित होता हैं। विस्तार से पढ़े क्लिक करे👉 मधुमेह ( शुगर )
- काले चने शरीर में ब्लड शेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। यदि आपके शरीर में खून की कमी हैं तो आप सुबह खाली पेट अंकुरित चने का सेवन करे। इससे आपके शरीर मे आयरन की मात्रा बढ़ेगी और इससे अनीमिया जैसी परेशानी आपसे दूर रहेगी। चनों को अंकुरित करने के लिए 2 से 3 दिनों तक चनों को भीगने दे।
- यदि आपको कभी पीलिया की बीमारी हो तो ऐसे में काले चनों का सेवन जरूर करे। सुबह खाली पेट भीगे हुए चनों का सेवन करने से पिलिया से निजात पा सकेंगे।
- हड्डियों को मजबूत बनाने में काले चने बहुत कारगार साबित होते हैं। आधे कप चनों में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। जब हम काले चने खाते हैं तो ये हड्डियों की डेंसिटी को बड़ा देता हैं। इससे हड्डियां और भी ज्याद मजबूत हो जाती हैं। विस्तार से पढ़े क्लिक करे 👉 BONE HEALTH
- आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि काले चने हमारे दिमागी तनाव को काफ़ी हद तक कम करता हैं। चने में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको रोज सुबह अंकुरित चने खाने चाहिए।
- स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या हो जैसे स्किन एलर्जी, खुजली आदि में काले चने बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। अंकुरित चने खाने से चेहरे की खोयी हुई चमक बापस आ जाती हैं। विस्तार से पढ़े क्लिक करे 👉 SKIN CARE
- पेट से जुड़ी बीमारी जैसे कब्ज और पेट दर्द जैसी परेशानी को दूर करने में भीगे हुए काले चने काफी फायदा करते हैं। आप चाहे तो चनों में नींबू अदरक और नमक मिला कर खा सकते हैं। विस्तार से पढ़े क्लिक करे 👉 Constipation | कब्ज
- यदि आपको वजन कम करना है। तो भी आप खाली पेट भीगे हुए चने खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को ताकत तो मिलती ही है वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती हैं। विस्तार से पढ़े क्लिक करे 👉 weight Loss
नोट: कृप्या हमारे ब्लॉग्स को पढ़ कर अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करे ताकी उनको भी हेल्थ से जुड़े टिप्स मिल सके।
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट
👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
Thank You। Wish u Health


Comments
Post a Comment