EYE CARE | आँखो की करे देखभाल क्योंकि ये है ,अनमोल
EYE CARE | आँखो की करे देखभाल क्योंकि ये है अनमोल मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है ,यह मानव शरीर का एक ऐसा अंग है जो न कि प्रकाश का पता लगता है अपितु जीवन के सभी दिनचर्या के लिए आवश्यक ही नहीं बल्कि अनिवार्य है। हम प्रकृति के सुंदर और मनमोहक दृश्य का आनंद बिना आँखो के ले सकते है क्या ? नही न ,पांच ज्ञानेद्रियों में आँख हमारा सर्वश्रेष्ठ अंग है। यदि आँखे न होती तो क्या होता । * मानव शरीर मे यदि आँखे न होती तो हमारे जीवन मे अंधेरा ही अंधेरा रहता आप जरा अपनी पलको को झपकाकर देखिये आपको कैसा महसूस होता है । अंधेरा लग रहा है न ? * यदि आँखे न होती तो हम रंगों का पता नही लगा पाते फिर हमारे लिए हर वस्तु काली (black) ही होती। * यदि आँखे न होती तो जीवन बोझ लगने लगता हम अपने कार्यो में असहाय हो जाते है जिससे हमें दुसरो से मदद लेनी पड़ती है। * यही आँखे न हो तो हमे पढ़ाई-लिखाई में भी परेशानी होगी, और आज जो दुनिया मे ज्ञान का प्रकाश फैला हुआ है वो शायद कभी फैल ही नही पाता। * अब बात आती है हमारी फिल्मो की अगर आँखे न होती तो क्या हम फिल्मे देख पाते डांस की विडियो देख कर डांस सीख पाते क्या ?...