COVID- 19 | नीम हकीम बन कहीं आप खुद की जान खतरे में तो नहीं डाल रहे हैं ।
जहाँ एक तरफ पूरे देश मे कोरोना को लेकर सब लोग परेशान हैं , वहीं दूसरी ओर कुछ लोग रोज रोज नए नए उपायों को बता रहे हैं । क्या ये उपाय सच में कारगर हैं , कोरोना संक्रमण को रोकने में । 1- कुछ लोगों का कहना है कि गाय के गोबर को शरीर पर लगाने से व गौमूत्र को पीने से कोरोना का खतरा कम हो जाता है । इसका डॉक्टरों ने कुछ खास ठोस प्रमाण नहीं बताया है । इस मामले में इस बात के कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं कि गाय के गोबर या गाय के मूत्र से कोरोना के खिलाफ जंग में इम्युनिटी बेहतर की जा सकती है । ये पूरी तरह से आस्था पर आधारित है लेकिन ये साफ है कि इससे चीजें जटिल हो सकती हैं । 2- आजकल सभी लोग गर्म पानी का सेवन कर रहे हैैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिये कि बिना प्यास के आपको गर्म पानी को नहीं पीना है अधिक गर्म पानी पीने से आपके शरीर के एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं जिसके कारण आपको इनसोम्निया बीमारी होने की संभावना हो जाती है । इसलिये पानी को उबालकर कुछ देर ठंडा होने के बाद ही पीये। 3 - आजकल लोग शरीर मे ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिये कई प्रकार के उपायों को लगातार अपना रहे हैं , य...