Posts

Showing posts from March, 2021

गर्मियों में सेहत मंद रहने के लिए ये चीज़े ज़रूर खाये

Image
जिस प्रकार हम सर्दियों में गर्म कपड़े पहनते हैं ठीक वैसे ही गर्मी आते ही हम हल्के और सूती कपड़े पहनने लगते हैं। ऐसे ही गर्मियां आते ही हमें अपने खानपान में भी बदलाव करना पड़ता है। क्योंकि सर्दियों में हम गर्म चीजें खाते हैं और गर्मियों में गर्म चीजें खाएंगे तो इससे नुकसान होगा इसीलिए हमें खानपान में बदलाव करना पड़ता है। सभी लोग यह बात बहुत अच्छे से जानते होंगे कि गर्मियां शुरू होते ही शरीर से जुड़ी बहुत सारी बीमारियां होने लगती हैं जैसे डिहाइड्रेशन भूख ना लगना और ज्यादा पसीना आना और भी बहुत सारी समस्याएं होने लगती है। जब गर्मियां शुरू होते हैं तो मौसम का बढ़ता तापमान हमारे शरीर के तापमान को भी बढ़ा देता है इसीलिए हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचा सके। इसके साथ ही गर्मियों में पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है और हाजमा सही से नहीं होता। आइए जानते हैं आज कि गर्मियों में क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजें खाने से बचना चाहिए।   गर्मियों में सेहत मंद रहने के लिए ये चीज़े ज़रूर खाये  1. दिन की शुरुआत पानी से करें:-  सुबह उठने केे बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पि...

Lipoma | लिपोमा क्या है और इसे कैसे दूर करें

Image
लिपोमा यानी चर्बी की गांठ यह एक ऐसी बीमारी है जो स्किन और मसल्स के बीच फैट सेल्स होती हैं जो इकट्ठे होकर एक गांठ बनाती हैं जिसे हम लिपोमा कहते हैं। यह गांठ शरीर के जिस हिस्से पर बनती है वही रहती है यह कैंसर की तरह नहीं फैलती है। वैसे तो यह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन अगर यह पेट में,दिमाग के अंदर या फिर लीवर में हो तो नुकसान पहुंचा सकती है। लिपोमा शरीर के किसी भी हिस्से में हो जाता हैं। लेकिन ज्यादातर है पीठ,कंधे,गर्दन,पेट और हाथ पर होता है। इस गांठ से ज्यादा दर्द तो नहीं होता लेकिन यह दिखने में बहुत अजीब होती है। यदि यह गांठ ऐसी जगह है जो सभी को दिखे तो व्यक्ति को और भी ज्यादा बुरा लगता है। कभी कभी इसकी वजह से लोग घर से बाहर निकलना ही बन्द कर देते हैं। लिपोमा के लक्षण:- यह निम्न प्रकार है। लिपोमा यानी चर्बी की गांठ इसके बनाने से पहले दिखाई दे जाते हैं। समय से इसका इलाज कराने पर इससे ज्यादा नुकसान नहीं होगा। लिपोमा के कुछ मुख्य लक्षण निम्न प्रकार हैं। 1.यह गांठ ज्यादातर गर्दन,हाथ,पेट, पीठ व जांघ पर होती है। 2.यह छूने पर गांठ जैसी महसूस होगी लेकिन छूने पर यह अपनी जगह से हिल जाती है...

Samosa | ज्यादा समोसा खाने से होने वाले नुकसान

Image
अगर आप सेहत से प्यार करते है तो समोसा खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। समोसे में भरा आलू आपको मोटा कर सकता है यानी यूं कहे आपका वज़न बढ़ सकता है। यदि आप समोसे का सेवन ज्यादा ही कर रहे हैं तब आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही लोग सादा समोसे खाते हैं उनका कोलेस्ट्रोल भी बढ़ जाता है और पाचन तंत्र भी खराब हो जाता है। समोसे केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी बड़े चाव के साथ लोग खाना पसंद करते हैं लेकिन आप लोग शायद यह नहीं जानते कि ज्यादा समोसा खाने से शरीर को कितना नुकसान हो सकता है। यदि आपको समोसे खाना बहुत ज्यादा ही पसंद है तो सबसे अच्छा उपाय यही है कि आप समोसे घर पर बनाकर खाएं और जिस तेल में समोसे बनाएं उसका दोबारा इस्तेमाल ना करें क्योंकि वह तेल विषैला हो जाता है। इसका इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए बहुत महंगा पड़ सकता है। समोसे खाने से होने वाले नुकसान:        यह निम्न प्रकार हैं। 1 .ज्यादातर दुकानों पर आपने देखा ही होगा कि जब समोसे को चलते हैं तो उसे एक ही तेल में बार-बार चलते रहते हैं या फिर जब समोसे ठंडे हो जाते हैं तो उन्हें दोबारा ...

APPLE VINEGAR | सेब के सिरके के फायदे और नुकसान

Image
सेब का सिरका ज्यादातर सभी घरों में उपयोग किया जाता है। यह सिरका का एक ही प्रकार का होता है जिसे सेब के रस में फरमेंट करके बनाते हैं। जिसे एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पिछले कुछ दिनों से एप्पल बिनेगर काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में किया जाने लगा है। आज के समय में बाजारों में कई प्रकार के विनेगर मिलते हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोग एप्पल साइडर विनेगर ही लेना पसन्द करते हैं। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब के रस से एप्पल साइडर विनेगर बनाया जाता है। सेब के सिरके की तासीर ठंडी होती है और ना ही गर्म यह सामान्य मानी जाती है। इसलिए सेब के सिरके का उपयोग किसी भी मौसम में कर सकते हैं। लेकिन साथ ही यह भी याद रखना चाहिए कि अगर आप इस का ज्यादा उपयोग करते हैं तो इसके साइड इफेक्ट भी होंगे। APPLE VINEGAR | सेब के सिरके के फायदे और नुकसान  सेब के सिरके के फायदे:...

Snoring | खर्राटे क्यों आते हैं , और खर्राटों को दूर करने के उपाय

Image
जब आप रात को सो रहे होते हैं तब कई बार आपने देखा होगा की आपके मां बाप या भाई बहन या फिर कोई दोस्त खराटे लेता होगा। सोते समय सांसो की तेज आवाज होना खर्राटा कहलाता है। खर्राटे की आवाज नाक या मुंह दोनों से आती है। खर्राटे सांस अंदर लेते समय आते हैं। जिन लोगों को खर्राटे आते हैं वे जब सोकर उठते हैं तब उनके गले में जलन होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार हर पांचवां व्यक्ति खर्राटे लेता है। यह एक आदत नहीं बल्कि बीमारी होती है। एक गंभीर समस्या मानी जाती है जिसका सही तरीके से आपको इलाज कराना चाहिए। खर्राटे लेने वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों को परेशान करता है और कई बार तो दूसरों के नींद भी खराब कर देता है, ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि  खर्राटे की   समस्या का कोई इलाज ही नहीं है लेकिन यह सोचना गलत है। आइए जानते हैं की खर्राटे आने की वजह क्या होती है। Snoring | खर्राटे क्यों आते हैं , और खर्राटों को दूर करने के उपाय खर्राटे आने के कारण निम्न प्रकार है:- 1. कई बार सोते हुए ऐसा भी होता है कि आपकी जीभ का पिछला हिस्सा नीचे की ओर झुक जाता है जोकि स्वास नली पर दबाव डालता है, जिस कारण श्वास नली पत...

CERVICAL | सर्वाइकल क्या होता है ? जानिए लक्षण और सावधानियां।

Image
सर्वाइकल क्या होता है ? सर्वाइकल पेन इस समय में इतना सामान हो चुका है कि इसके लक्षण बच्चों में भी देखे जा सकते हैं। सर्वाइकल एक प्रकार का गर्दन में होने वाला दर्द है इसे ठीक करने के लिए लोग कई प्रकार के व्यायाम और योगा करते हैं।यदि आप समय रहते सर्वाइकल का इलाज ना करें तो यह बहुत ही गंभीर बीमारी बन सकती है इसीलिए अगर आपको सर्वाइकल पेन होता है तो इसके बारे में पूरी जानकारी लें और इसके पश्चात डॉक्टर से सलाह लें।सर्वाइकल  सर्वाइकल स्पोंडिलोलिसिस या ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण होता है। सर्वाइकल की वजह से जोड़ों हड्डियों वाह डिस्क में परिवर्तन होता है जो कि गर्दन से जुड़े हुए होते हैं। ज्यादातर सर्वाइकल पेन बुजुर्गों को ही होता है। यदि आप व्यायाम करते हैं तो सर्वाइकल का दर्द कुछ समय के लिए तो ठीक हो जाता है पर यह फिर से होने लगता है। इस प्रकार का सर्वाइकल कैंसर का रूप ले सकता है। यदि आपको सर्वाइकल पेन हो रहा है तो इसके बारे में पूरी जानकारी लें डॉक्टर की सलाह भी लेंं।  Cervical  | सर्वाइकल क्या होता है ? जानिए  लक्षण और सावधानियां। सर्वाइकल के लक्षण:-   कुछ लोग ऐसे...