Posts

Showing posts with the label fruit

APPLE VINEGAR | सेब के सिरके के फायदे और नुकसान

Image
सेब का सिरका ज्यादातर सभी घरों में उपयोग किया जाता है। यह सिरका का एक ही प्रकार का होता है जिसे सेब के रस में फरमेंट करके बनाते हैं। जिसे एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पिछले कुछ दिनों से एप्पल बिनेगर काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में किया जाने लगा है। आज के समय में बाजारों में कई प्रकार के विनेगर मिलते हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोग एप्पल साइडर विनेगर ही लेना पसन्द करते हैं। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब के रस से एप्पल साइडर विनेगर बनाया जाता है। सेब के सिरके की तासीर ठंडी होती है और ना ही गर्म यह सामान्य मानी जाती है। इसलिए सेब के सिरके का उपयोग किसी भी मौसम में कर सकते हैं। लेकिन साथ ही यह भी याद रखना चाहिए कि अगर आप इस का ज्यादा उपयोग करते हैं तो इसके साइड इफेक्ट भी होंगे। APPLE VINEGAR | सेब के सिरके के फायदे और नुकसान  सेब के सिरके के फायदे:...

Sugarcane Juice Benefits | पथरी की समस्या 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है

Image
गन्ने का रस | Sugarcane Juice  गन्ने के बारे में सभी लोग जानते हैं, गन्ना मीठा होता है इसीलिए इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। जब गन्ने की फसल बाजार में आ जाती है तब लोग जी भर के गन्ने का जूस पिया करते हैं और गन्ने से बने अन्य पदार्थों जैसे गुड़ आदि का सेवन किया करते हैं। गन्ना जितना ही स्वादिष्ट और मीठा होता है उतना ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। गन्ने की तासीर ठंडी होती है इसीलिए गन्ने के रस का सेवन गर्मियों में करने की सलाह दी जाती है। यदि कसरत करने के बाद गन्ने के रस को पिया जाए तो यह शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। गन्ने का जूस हमारी प्यासी नहीं बुझाता बल्कि हमारे शरीर को ऊर्जा से भी भर देता है। इसके रस को पीने से किडनी स्टोन की समस्या 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है। आईये जानते है , गन्ने के रस से और क्या क्या फ़ायदे शरीर को होते है।   Sugarcane Juice Benefits गन्ने रस के फ़ायदे  1.गन्ने का रस त्वचा के लिए लाभदायक होता है - गन्ने के रस में एंटीऑक्सीडेंट,फ्लेेवोनॉयड्स और फीनोलोज़िक यौगिक पाये जाते हैं जो त्वचा को चमकीली , नरम और मॉइश...

Sapodilla Benefits || "चीकू" नाम अज़ब ,लेकिन काम गज़ब

Image
चीकू को हर कोई एक नज़र में आलू की तरह देखता है। क्योंकि चीकू हुबहु आलू की तरह ही दिखता है। इसलिए लगभग हर व्यक्ति चीकू को आलू समझ लेता है। स्वाद में चीकू एक बहुत ही मीठा फल है, जो लगभग हमे हर मौसम में उपलब्ध होता है। चीकू को हम इंग्लिश में sapodilla कहते है, पर इस नाम से इसे बहुत कम लोग ही जानते होंगें. यह चीकू के नाम से ज्यादा प्रचलित है और सभी इसे चीकू के नाम से ही जानते है। चीकू में बहुत अधिक कैलोरी होती है। इसलिये चीकू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. चीकू गोलाकार  होता है, और इसकी उपरी परत में बहुत पतला बूरे रंग का छिलका होता है, चीकू को चाहे आप छील कर खाये या बिना छिला हुआ यह दोनों ही तरीको से  खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है चीकू के अंदर काले रंग का बीज भी होता है. चीकू एक आसानी से पचने वाला फल है,चीकू में  शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. चीकू हमारे लिए  विटामिन व मिनिरल्स का बहुत अच्छा स्त्रोत है।  Sapodilla Benefits ★ चीकू खाने के फ़ायदे 1) बालों के लिए चीकू के फ़ायदे : हम सभी ये जानते है कि अगर हम अच्छा खान पान कर...

Tamarind Benefits || इमली का नाम सुनते ही क्यों आता है मुँह में पानी ? जाने फ़ायदे

Image
अगर आपने इमली का स्वाद चखा है तो आपको पता होगा की इमली का स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो हम लोगो को बहुत अच्छा लगता है। इमली का नाम आते ही मुँह में पानी आ जाता है। ये मुँह में एक तरलता का एहसास होता है जिसे हम लार ( saliva ) बोलते है। विज्ञान के हिसाब से समझे तो जो लार ग्रंथि होती है वो एक दिन में 1.5 लीटर लार बनती है। जिसमे 99.5 पानी होता हो बाकी प्रोटीन ,खनिज और वसा का भाग  होता है।   जब हम किसी भी ऐसी अलग और खास वस्तु विशेष के बारे में सोचते है जो हमें बहुत पसंद हो या फिर कहें कि ऐसी वस्तु जिसें बस सोचना ही उसे पा लेना है तो हमारे दिमाग में मौजूद अनुमस्तिष्क (cerebellum)   में मौजूद मेदुला औब्लांगेटा (medulla oblongata) इस प्रक्रिया के पलटलार (neurologist transmitter)  लार का स्त्राव ( लार नाभि से) करता है। Tamarind Benefits || इमली के कुछ अद्भुत फ़ायदे इमली हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इमली बालों की समस्याओं से भी हम लोगो को बचाती है। इमली में कई लाभकारी पोषक तत्व पये जाते हैं। जैसे विटामिन बी,सी और ई, इसके साथ ही आयरन, कैल्...

Orange Benefits। खट्टे मीठे संतरे के फ़ायदे।

Image
Orange। संतरा खट्टा-मीठा, रसीला औऱ चटख रंग का होने के कारण संतरे को देखकर ही ताज़गी महसूस होने लगती हैं। बहुत से लोग तो संतरे का उपयोग नाश्ते में भी करते हैं। यह फल दुनियाभर के लोकप्रिय फलों में से एक है। संतरे में विभिन्न पोषक तत्व औऱ गुणों से भरपूर होता हैं, इसमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। संतरे की सबसे बड़ी खूबी यह है भी हैं कि इसमें कैलोरिन बहुत कम होती हैं। संतरे में किसी भी प्रकार का सैच्युरेटेड फैट या कोलोस्ट्रॉल नही पाया जाता हैं। इसे खाने से डायटरी फ़ाइबर मिलता हैं जो इन हानिकारक तत्वो को शरीर से बाहर निकालता हैं। संतरे का उपयोग लोग अपनी इच्छानुसार करतें हैं जैसे कुछ लोग इसे छीलकर खाते हैं  तथा कुछ इसका जूस निकालकर भी पीते हैं संतरे का जूस का उपयोग कई पेय पदार्थों अथवा लजीज़ व्यंजनों में भी किया जाता हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में संतरे की अलग ही पहचान हैं।  Orange Benefits। खट्टे मीठे संतरे के फ़ायदे। संतरे से होने वाले फ़ायदे  1   स्वस्थ आँखो के लिए   आँखो के लिए संतरा बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं क्योंकि यह विटामिन-C...

Cashew Benefits l काजू खाने से होते ये शरीर को लाभ ये आप भी जानना चाहोगे।

Image
Cashew। काजू जब भी ड्राई फ्रूट्स की बात की जाए औऱ काजू का नाम न लिया जाए ऐसा तो हो ही नही सकता हैं। भारत के अलग अलग जगहों पर इसका इस्तेमाल अनेक तरीकों से किया जाता हैं। काजू का इस्तेमाल तरह तरह की मिठाईयां बनाने में किया जाता हैं यही नही काजू का इस्तेमाल स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता हैं ताकि भोजन का स्वाद औऱ भी बढ़ जाये। काजू को लोग स्नैक के तौर पर भी खाते हैं। काजू एक लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स के रूप में जाना जाता हैं। काजू का आयात निर्यात बड़े पैमाने पर किया जाता हैं, इसकी खेती सबसे पहले ब्राजील में की गई थी लेकिन आज इसका उत्पादन लगभग दुनिया भर में किया जाता हैं। काजू का उपयोग सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों से राहत दिलाने के लिए किया जा सकता हैं।  Cashew Benefits l काजू खाने से होते ये शरीर को लाभ ये आप भी जानना चाहोगे।  काजू खाने से मिलने वाले फ़ायदे  1 - ह्रदय के लिए ह्रदय से संबंधित रोगों से बचने के लिए आप काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले गुण पाए जाते हैं। आप चाहे तो काजू का सेवन सुबह के नाश...