Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय

Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय 

आज की बदलती जीवनशैली में मानव जीवन को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित कर दिया है । जिसमें कब्ज आज की बहुत ही आम समस्या बन गयी है। शारीरिक गतिविधियों के कम होंने व अनियमित रूप से भोजन करने , भरपूर नींद न लेना इत्यादि कारणों की वजह से हमारी पाचन क्रिया प्रभावित होती है व यह धीरे धीरे कब्ज का रूप ले लेती है। जिसके कारण आपको बार बार मल त्याग  के लिए जाना पड़ता है व लगातार लंबे समय तक पेट खराब रहने की स्थिति बनी रहती हैं । क्यों ,कैसे ,और उसके उपाय 


कब्ज होने के क्या कारण होते हैं ? 

हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार की बहुत अधिक आवश्यकता होती है । लेकिन उनमें से पेट की पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए फाइबर (रेशा) बहुत आवश्यक होता है जो मुख्यता दो प्रकार का होता है - घुलनशील व अघुलनशील । फाइबर हमें विभिन्न फलों , सब्जियों व मेवों से मिलता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी हैं जिनसे कब्ज की समस्या होना स्वाभाविक है - 

★ हार्मोन्स में असन्तुलन । 
★ चाय, कॉफ़ी , तम्बाकू व अधिक धूम्रपान का सेवन अधिक करना । 
★ भोजन का अनियमित समय । 
★ रात्रि में देर तक जागना । 
★ चिंता या तनाव अधिक लेना । 
★ दर्द निवारक औषिधि का अधिक उपयोग करना । 

आइये जाने हैं कि कब्ज को पहचानने के क्या लक्षण होते हैं ? 

कब्ज की वजह से इंसान के स्वभाव में भी परिवर्तन आने लगता है । उसमें चिड़चिड़ापन ,अधिक गुस्सा आदि लक्षण दिखते हैं । 

★ इसमें पेट में दर्द रहना व पेट भारी- भारी सा रहने लगता है । 
★ पेट मे गैस का अधिक बनना । 
★ मल त्याग में दिक्कत आना , हाज़मे की समस्या । 
★ शरीर का थका थका सा रहना । 
★ मुँह से बदबू आना । 

कब्ज को दूर करने के घरेलू उपाय जो बहुत लाभकारी हैं- 

शायद आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि हमारे घर की रसोई में प्रयोग होने वाले कुछ मसाले जो कि हम रोजाना सब्जियों को छौकने में उपयोग करते हैं  वो हमारी कब्ज को ठीक कर सकते हैं आइये जानते हैं कैसे?

 
★ हींग को काले नमक व अजवायन के साथ गुन गुने पानी के साथ लेने से हमारी कब्ज व पेट दर्द में काफी आराम मिलता है । 
★ जीरा व अजवाइन दोनों को भूनकर इसमें काले नमक को मिलाकर सुबह शाम सेवन करने से कब्ज में आराम मिलता है व पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है । 
★ मुलेठी का पाउडर और गुड़ को आपस मे मिलाकर सेवन करने से कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है । 
★ हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है व कब्ज में आराम मिलता है । 
★सौंफ हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है । यह गैस्ट्रिक एन्जाइम की मात्रा बढ़ाती है । हम सौंफ को भूनकर गर्म पानी के साथ पीने से कब्ज को दूर भगा सकते हैं । 
★ dietary fibre का भी यूज़ कर सकते है ये आपके हजम करने की शक्ति को बढ़ाता है। इसे अलग से उपयोग  में तब लाते है जब हमे आहार से फाइबर नहीं मिल पता।  इसकी कमी से पाचन शक्ति कमज़ोर हो जाती है। 
★ अलसी हमारी हार्ट के लिए बहुत अच्छी होती है । साथ ही इसके बीजों का पाउडर का सेवन हमारे पेट के सभी समस्याओं में फायदेमंद होता है ।  विस्तार से पढ़े click करे 👉  अलसी के फायेदे

आप सभी इन उपायों को आजमाकर कब्ज की समस्या से बच सकते हैं । 

चेतावनी : यदि आप हृदय रोग , रक्तचाप या अन्य दवा का सेवन कर रहें हैं तो उपयोग करने से पहले चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें । 
और पढ़े click करे- 👇

और पढ़े  CLICK करें 👇

 👉  BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट

👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?

👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय

हेल्थ से जुड़े और भी अच्छे अच्छे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट https://www.wishuhealth.com/ पर लगातार बने रहें । 



Comments