Posts

Showing posts from September, 2020

Date palm | खजूर में छिपा है ऊर्जा का ख़जाना

Image
खजूर एक ऐसा फल है। जिसे खाने पर पूरा दिन ऊर्जा से भरा रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्‍व पाए जाते हैं और माना जाता है कि ये कई ख़तरनाक बीमार‍ियों को भी दूर करता है। साथ ही साथ आपकी सेहत के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है. मिठास के हिसाब से खजूर को तीन अलग-अलग भागों में बांटा गया है- नरम खजूर, हल्‍का सूखा खजूर और सूखा हुआ खजूर। खजूर के ये तीनों प्रकार लगभग एक जैसे  होते हैं। लेकिन स्वाद की बात करे तो ये तीनो ही एक दूसरे से अलग होते हैं। खजूर के पेड़ की लंबाई 30-90 फीट तक हो सकती है। इसका निचला हिस्सा यानी तना, गोलाकार और बहुत कठोर होता है। खजूर के पेड़ गर्म जगहों पर ज्यादा पाये जाते हैं। खजूर के पत्तों से घर का छप्पर बनाया जाता है। इसके तने को इमारतों के आधार पर उपयोग किया जाता है। इसके रेशे को भी उपयोग में लिया जाता है जो रस्सियां  बनाने के काम आती  है।  ★ अब  बात करते है इसे खाने से होने वाले फायदों की 1)  खजूर  रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें  भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मिनरल्...

Green tea || जानें ग्रीन टी के कुछ अनोखे फायदों के बारे में

Image
आजकल के इस नए समय में हर एक व्यक्ति चाहे हम एक छोटे बच्चे से लेकर किसी बड़े व्यक्ति की बात क्यों न करें हर कोई अपनी हेल्थ के प्रति बहुत सचेत है। क्योंकि आज के समय मे न्यूट्रिटिव डाइट और हेल्थी अत्मोस्फेरे(Atmosphere) हर व्यक्ति चहता हैं। शायद यहीं करण है कि हर व्यक्ति अब न्यूट्रिटिव चीज़ो को अपना रहा है। इन चीजो में से एक ग्रीन टी   भी है। इसीलिए आज हम वात करेगे ग्रीन टी के फ़ायदो के बारे में और ग्रीन टी की कुछ ख़ास खूबियां भी आपको बताएंगे जो आपको अपनी सेहत बनाने में बहुत मदद करेंगी। वैसे तो आज तक ग्रीन टी को वज़न कम करने वाली चाय के रूप में ही जाना जाता है, पर बहुत कम लोगों को यह वात मालुम है कि इसके अतिरिक्त भी ग्रीन टी के बहुत से फ़ायदे है  चलिए वात करते हैं ग्रीन टी की खूबियों और फायदों के बारे में। 1)   वजन कम करने में बहुत सहायक - ग्रीन टी का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म बहुत तेज़ी से बढ़ता है, जिसके कारण वज़न को भी तेज़ी के के साथ कम करने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें कुछ और तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर मे फैट बर्निंग क...

Morning walk || सुबह की सैर से शरीर को होते है अनेको लाभ

Image
हम लोगो ने लगभग हर दूसरे व्यक्ति से ये बात सुनी होगी की सुबह घुमना और पैदल चलना हम सब लोगो की सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। उसमें बात अगर  सुबह सैर जाने की हो तो ये हमारे लिए  किसी वरदान से कम नहीं है। रोज़ाना सुबह सैर करने से आप पूरा दिन तरोताज़ा महसूस करते है। इतना ही नहीं सुबह की सैर हमे बहुत सारी बीमारियों से लड़ने में भी हमारे शरीर को उर्जा प्रदान करके हमारी मदद करता है। क्योंकि सुबह की स्वच्छ हवा जो हमें अपने दैनिक जीवन की भागदौड़ में नहीं मिल पाता वो सुबह की सैर से मिल जाता है। सुबह भागदौड़ करने से हमारे लोगो के शरीर में कैलोरी का लेवल  नियंत्रित रहता है और वजन भी कम होता है. -सुबह की सैर हमें कैंसर जैसे ख़तरनाक रोगो से लड़ने में बहुत मदद करता है. इसलिए रोज सुबह  45 से 50 मिनट तक सैर करने से कैंसर के मरीज़ो में सुधार आता है।  बुज़ुर्ग लोगों के लिए तो सुबह की सैर वरदान से कम नही है। वैसे तो आजकल लोग जिम जाकर एक्सर्साइज़ करना ही पसंद करते हैं। पर उन लोगों का क्या जिनकी उम्र ज़्यादा है और वो जिम जाकर  इतनी मेहनत नहीं कर सकते। ऐसे में वो लोग सुब...

Java Plum | जामुन खाने के बेहतरीन फ़ायदे।

Image
जामुन वैसे तो आप सभी जामुन के बारे में जानते ही होंगे कि जामुन का फल देखने में कैसा होता हैं औऱ इसका स्वाद कैसा होता हैं। जामुन गर्मियों के मौसम में आने वाला फल है कई फल साल के 365 दिनों में मिल जाते हैं लेकिन जामुन साल में सिर्फ एक बार गर्मियों मे ही आता हैं इसलिए इसे मौसमी फल भी कहा जाता हैं।  जिस तरह से जामुन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं उसी तरह से ये औषधिएँ गुणों से भी भरपूर होता हैं। जामुन में फास्फोरस औऱ लौह जैसे तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जातें हैं। जामुन में कोलीन व फ़ोलिक एसिड भी होता हैं। जामुन कम समय के लिए ज़रूर आता हैं लेकिन ये बेहद लाभदायक फल हैं जामुन का सेवन करने से बॉडी की इम्मयून सिस्टम मजबूत होता हैं। इसके अलावा जामुन हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने का काम भी करता हैं। जामुन को , काला जामुन, ब्लैकबेरी, राजमन नाम से भी जाना जाता हैं।  Java Plum | जामुन खाने के बेहतरीन फ़ायदे। आज हम आपको जामुन से होने वाले फ़ायदों के बारे में बतायेगें। ★ स्किन को बनाये ग्लोइंग यदि आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो इसके लिए जामुन के गुदे का पेस्ट बना ले औऱ दूध में मिला...

Height को बढ़ाने में लाभकारी हैं ये 10 Exercises .

Image
हर कोई खुद को फिट व आकर्षक बनाने के लिये अपना भरपूर योगदान देता है । जिसके लिये वह जिम जाता है तरह तरह की एक्सरसाइज भी करता है । लेकिन एक अच्छे शरीर के साथ साथ आपके कद का भी अच्छा होना बेहद ज़रूरी होता है ।  हमारी हाइट मुखयतः प्रभावित करने वाले कारक वातावरण , हार्मोन्स , जीन्स व पोषण हैं । आप अपनी हाइट को बढ़ाने के लिये यह 10 एक्सरसाइज कर सकते हो ।                        Height को बढ़ाने में लाभकारी हैं ये 10 Exercises        pic credit -  youtube 1. Hanging Exercise - इस एक्सरसाइज को करने के लिये आपको खुुुद को Pull up Bar को पकड़ कर लटकना होता है व अपने पैरों को जमीन पर नही लगने देते हुए  शरीर को स्ट्रेेेच होने देना है। इस अवस्था मे आपको 1 से 2 मिनट तक रहना है । इस एक्सरसाइज से हमारी मासपेशियों में खिंचाव आता है तथा ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है ।   2. Downward Dog - इस एक्सरसाइज को करने के लिये आपको अपने दोनों हाथ सामने की ओर जमीन पर कंधे के सहारे थोड़ा खोलकर रखना होता है । साथ ही अपन...

NEEM Benefits | नीम के 10 अनोखे फ़ायदे जो आपको भी जानने चाहिए।

Image
नीम | NEEM दोस्तों यदि आपके घर में नीम का पेड़ हैं तो आप बहुत ही भाग्यशाली व्यक्ति हैं क्योंकि गर्मियों में नीम के पेड़ से ठंडी हवा प्राप्त होने के साथ साथ नीम का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी का इलाज़ करने के लिए उपयोग किया जाता हैं।  इतना ही नहीं नीम का प्रयोग विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता हैं।  नीम स्वाद में बहुत ही कड़वा जरूर होता हैं लेकिन इसके फ़ायदे बड़े ही मीठे होते हैं। पहले के लोग नीम के फ़ायदों को बख़ूबी जानते थे लेकिन हमारी आज की जेनरेशन ने नीम का इस्तेमाल न के बराबर कर दिया हैं। आयुर्वेद में भी नीम का उपयोग बहुत ही गुणकारी बताया जाता हैं। तो चलिए आज हम आपको नीम से होने वाले 10 अनोखे फ़ायदों के बारे में बताते हैं। नीम के फ़ायदे ■  जल जाने पर यदि आप खाना बनाते वक़्त या किसी अन्य कारण से जल जाते हैं तो उस ज़गह पर नीम की पत्तियों को पीसकर तुरंत लगा दें। इसमें पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक गुण घाव को बढ़ने नही देते हैं। ■ दाँतो के लिए कुछ वक्त पहले ब्रश से ज़्यादा लोकप्रिय नीम की दातुन हुआ करती थी। इसकी दातुन से दांत मज़बूत होते हैं औऱ पायरिया के लक्षण भी समाप्...

Heart Attack से बचने के कुछ बेहतरीन उपाय ।

Image
हार्ट अटैक आज हमारे देश की बहुत बड़ी समस्या बन गयी है। लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की कमी के चलते लोग अनाब सनाब खाना खा कर आज खुद को इसकी ओर तेजी से धकेलते जा रहे हैं । देश भर में लगभग 1 करोड़ लोग आज सिर्फ हार्ट अटैक की वजह से मरते हैं । यदि हमने खुद के स्वास्थ्य व खान पान पर ध्यान नहीं दिया तो बहुत जल्द यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ता चला जाएगा जो बहुत तकलीफ दायक हो सकता है । इसके लिए आपको अपनी हेल्थ का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है । आज हम खुद को हार्ट अटैक से बचाने के कुछ बहुत ही ज़रूरी  उपायों के बारे में जानेंगे । जिनको अपना कर आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं ।  Heart Attack से बचने के कुछ बेहतरीन उपाय ।  ◆  खान पान - हमारा खान पान हमारेे स्वास्थ्य के लिये बेहद ज़रूरी होता है । हार्ट अटैक से बचने के लिये आपको अपने खाने में से चर्बीयुक्त खाने को बिल्कुल हटाना होगा । क्योंकि यही हमारी आर्टरी के ब्लोकेज का प्रमुख कारण बनता है । जिसके लिये आपको अपने खाने में से मछली , अंडा आदि का सेवन बिल्कुल बन्द करना होगा । आपको दूध से भी मलाई निकाल कर उपयोग करना होगा क्योंंकि ...

Papaya। पपीता से होने वाले बेहतरीन फ़ायदे।

Image
Papaya। पपीता से होने वाले  बेहतरीन फ़ायदे।  Papaya। पपीता पपीता ज़्यादातर लोगों को पसंद आने वाला फल है, जब ये कच्चा होता हैं तो हरे रंग का होता हैं  परंतु पकने के बाद यह पीले    रंग का हो जाता हैं। यह कच्चे औऱ पके दोनों ही रूप में उपयोग में लाया जाता हैं। कच्चे पपीते की सब्जी बनाई जाती हैं इसके अलावा कच्चे पपीते से दूध भी निकाला जाता हैं जिसके द्वारा पपेन तैयार करते हैं। पपेन के द्वारा पाचन सम्बंधित औषधियां बनाई जाती हैं पपीता पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं औऱ इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। पाचन तथा भूख की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक बहुत ही फायदेमंद हैं। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नेशियम, कैरोटीन, फ़ाइबर, फोलेट, पोटेशियम, कॉपर, कैल्शियम, तथा अन्य कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जातें हैं। आयुर्वेद में पपीते के पत्तों बीज जड़ औऱ फल का रोगों के उपचार के लिए प्रयोग किया जाता हैं।                                  पपीते ...

Touch me not | छुईमुई के कई चौकानें वाले फ़ायदे भी होतें हैं, लेकिन ये फ़ायदे शायद ही किसी को मालूम होंगे।

Image
छुईमुई । लाजवंती जैसा कि छुईमुई या लाजवंती के नाम से ही समझ आता हैं की यदि हम इस पौधे को अपने हाथों से छूते हैं तो ये शर्मा जाती हैं। लाजवंती सिर्फ इंसानों के छूने मात्र से ही नही बल्कि हवा या किसी औऱ चीज़ के स्पर्श से भी शर्मा जाती है जब लाजवंती को शर्माती है तो  इसकी पत्तियां एकदम से सिकुड़ जाती हैं औऱ थोड़ी देर के बाद अपने आप ही अपनी पहली वाली अवस्था में आ जाती हैं। माना जाता हैं छुईमुई शर्माने के साथ साथ औषधिएँ गुणों से भी भरपूर होता हैं इसलिए इसका उपयोग आयुर्वेद में हमेशा से किया जाता रहा हैं। छुईमुई के पौधें अनेको रूपों में मिलते हैं इसके फूल छोटे व गुलाबी रंग के होते हैं छुईमुई की तासीर ठंडी औऱ स्वाद में कड़वी होती हैं। आयुर्वेद में छुईमुई के लिए अनेको फ़ायदे बताए गए हैं। छुईमुई या लाजवंती को अलग अलग भाषाओं में अलग अलग नामों से जाना जाता हैं।  संस्कृति में-- लज्जालु, नमस्कारी हिंदी-- छुईमुई, लाजवंती इंग्लिश-- हम्बल प्लांट, टच मी नॉट पंजाबी-- लाजवंती बंगाली-- लज्जाबति, लाजक मराठी-- लाजालु, लाजरी मलयालम-- टोटावडी नेपाली-- भूहरीझार गुजराती-- रीसामणी, रीसमनी Touch me not | छुईमु...