![]() |
| DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए। |
कहाबत तो सुनी ही होगी जल ही जीवन है और ये सिर्फ कहाबत ही नही बल्कि एक बहुत बड़ा सत्य है इसके बिना पृथ्वी पर जीवन सम्भव ही नही है चाहे वो मनुष्य हो, पेड़ पौधे हो, पशु पक्षी या कीड़े मकोड़े हो हर एक को पानी की जरूरत होती ही है। और तो और पानी हमारे दैनिक कार्यो जैसे- नहाना, खाना बनाना, पीना, बर्तन साफ करना घर की साफ सफाई आदि के लिए उपयोग किया जाता है। पानी सबसे महत्वपूर्ण पदार्थो में से एक है। पानी हाईड्रोजन के दो और ऑक्सीजन के एक परमाणु से मिल कर बनता है । पानी का रासायनिक सूत्र H2O होता है। इसके तीन रूप होते है ठोस, द्रव, गैस होते है। पानी रंगहीन और गन्दहीन होता है इसलिए हम कई तरह से उपयोग में ला सकते हैं। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना सम्भव ही नही है।
![]() |
| DRINKING WATER |
हमारा शरीर में 72% से ज्यादा पानी होता है। पानी हमारे लिए बहुत ज़रूरी है शरीर मे 10% पानी की कमी होने पर हमें प्यास लगती है। ज्यादातर लोगों को जब भी प्यास लगती है तो वो कही भी और कभी भी पानी पी लेते है लेकिन यह गलत है ,पानी को हमेशा सही समय और नियम से पीना चाहिए।
पानी हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने में एनर्जी भी देता है इसलिए ध्यान रखें पानी को को कब और कैसे पिये।
पानी पीने के सही नियम और फायदे
* रोजाना सुबह उठ कर सबसे पहले गुनगुना पानी खाली पेट 2 से 3 गिलास पानी पीना चाहिए इससे पेट की चर्बी भी कम होती है यदि गुनगुने पानी मे शहद या नींबू मिलाकर पी ले तो और अच्छा होगा। सुबह सुबह पानी पीने से पेशाब के जरिए गन्दगी बाहर निकलेगी और शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से काम करना शुरू कर देंगे।
* नहाने के कुछ टाइम बाद पानी पीने से बॉडी के ब्लडप्रेशर को काफी आराम मिलता है गरम् शॉवर से नहाने के बाद ठंडे पानी को न पिये।
* पानी को कभी भी खड़े होकर नही पीना चाहिए इससे हड्डियों के जोड़ो में दर्द होने लगता है और जोइंडिस नाम की बीमारी हो जाती है इसलिए पानी हमेशा बैठ कर ही पिये।
* खाना खाने के आधे घण्टे पहले और एक घण्टे बाद ही पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती हैं। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर पर मोटापा चढ़ने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
![]() |
* खाना खाते टाइम अगर प्यास लगे तो पानी की जगह दही या छांछ पीना चाहिये इससे बॉडी को ठंडक मिलती है।
* योग या एक्सरसाइज करने से पहले पानी पीना चाहिये इससे शरीर की मांसपेशियों को एनर्जी मिलती है। लेकिन योग या एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद पानी नही पीना चाहिए इससे कई तरह की बीमारियों का डर बना रहता है।
* यदि आप बीमार है तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिये इससे आपकी मांशपेशियों को एनर्जी मिलेगी और आप जल्दी ठीक हो जायेगे।
* महिलाओं को प्रेग्नेंसी या स्तनपान कराते समय अधिक पानी की आवश्यकता होती हैं इसलिए इन दोनों में महिलाओं को 10 से 12 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है।
* सामान्य इंसान को रोजाना 12 से 14 गिलास पानी पीना चाहिए जिससे बॉडी में पानी की कमी न बने और हमारा शरीर बीमारियों से बचा रहे।
अपनी राय [कॉमेंट्स में ज़रूर बताये और शेयर करे।
WISH U HEALTH



Comments
Post a Comment