Posts

Showing posts from December, 2020

High blood Pressure | हाई ब्लड प्रेशर वाले भूलकर भी ये 5 भोज्य पदार्थ न खाएं ।

Image
आजकल के बदलते लाइफस्टाइल की वजह से हमारे देश में चाहे युवा हो या कोई बुजुर्ग हो हर कोई आज किसी न किसी शारीरिक समस्या से ग्रसित है । उसी में से हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है । जिससे आज लगभग 10 में से 7 व्यक्ति पीड़ित हैं । अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं और कई सारी दवाइयां खा खा कर तंग आ चुके हैं । तो यह आर्टिकल आपके लिये बहुत लाभदायक होने वाला है ।  हाई ब्लड प्रेशर वाले भूलकर भी ये 5 भोज्य पदार्थ न खाएं । आज हम आपको बताएंगे कि हाई ब्लड प्रेशर में ऐसे कौन कौन से 5 भोज्य पदार्थ हैं जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगी को अनजाने में भी नहीं करना चाहिए ।   1- कॉफी   -    कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है । जिसके अत्यधिक सेवन से रक्तचाप के बढ़ने की दिक्कत होती है । इसलिए आपको कॉफी या चाय का अधिक मात्रा में सेेवन नहीं  करना चाहिए । 2- नमक  -  नमक जिसे रासायनिक भाषा में सोडियम क्लोराइड कहते हैं । इसका अधिक मात्रा में सेेेवन उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है व हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिये यह रक्त में द्रव के संतुलन को  प्रभावित करता...

Vegetable Sanitize | सब्जियों को कैसे सैनिटाइज करें

Image
कोरोना की वजह से इस समय हर व्यक्ति परेशान है। कोरोना से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहें हैं। और इस समय साफ सफ़ाई का ज्यादा ध्यान रख रहे हैं। यदि कोरोना के संक्रमण बचना हो तो अपने आस पास और घर को साफ रखें। इसके साथ ही खाने की चीज़ों की भी सफाई का ध्यान रखें। दूध का पैकेट और फल, सब्जियों को बाहर से लाने के बाद अच्छी तरह से साफ करें।  सब्जियों को सैनिटाइज करने के बाद ही फ्रिज़ में रखना चाहिए। इस समय आमतौर पर सभी लोग हाथों को सैनिटाइज करने वाले सैनिटाइजर से ही फलों और सब्ज़ियों को सैनिटाइज कर रहे हैं। जो कि बहुत घातक है। यदि आप लोग ऐसा करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होगा। इस कोरोनावायरस से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां बरत रहे हैं सब्ज़ियों को बाजार से लाने के बाद उनको सेनिटाइजर और साबुन से धो रहें हैं। यह न ही केवल सब्ज़ियों की गुणवत्ता को खराब करता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक साबित हुआ है। कुछ जगह ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि जब लोगों ने फलों और सब्ज़ियों को डिटर्जेंट या साबुन से धोया तो इनको खाने के बाद लोगों को पेट दर्द और भी कई गम्भीर समस्याओं ...

Kidney Stone | क्या है. किडनी स्टोन ? जानिए इससे बचने के उपाय |

Image
किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। किडनी का कार्य होता है हमारे शरीर में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सही स्तर बनाए रखना तथा अन्य नुकसानदायक टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालना। जो भी हम खाते हैं उसी खाने से हमें ताकत मिलती है और खाने से ज़रूरी पोषक तत्वों को खून में पहुंचाने का कार्य किडनी का होता है। किडनी स्टोन मतलब गुर्दे में पथरी होना जो कि आज एक आम बीमारी बन चुकी है। इस बीमारी का एक सफल इलाज़ विकसित किया गया है। किडनी स्टोन एक ऐसी बीमारी है जो एक बार ठीक होने के बाद भी बार बार लौट आती है। किडनी स्टोन ऑक्सालेट  का ज्यादा सेवन करने से होता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन में यह बताया गया है कि दुनिया भर में 12 फ़ीसदी से ज्यादा लोग किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं। किडनी स्टोन चार प्रकार की होती हैं। जिसका पता सिर्फ टेस्ट कराने से होता है। यह एक दर्दनाक बीमारी है। ऐसी स्थिति में कई बार तो दर्द असहनीय तक हो जाता है। किडनी में पथरी हो तब पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। बार बार पेशाब जाना पड़ता है और पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। कई बार तो किडनी स्टोन से र...

Bone Health | क्या आपमे है, कैल्शियम की कमी ? जानिए कैल्शियम की कमी के लक्षण व कारण।

Image
कैल्शियम की कमी क्यों होती हैं? यदि समय रहते किसी भी बीमारी के बारे में पता चल जाये तो उसका इलाज़ आसानी से किया जा सकता हैं। औऱ यह बात कैल्शियम की कमी नाम की बीमारी पर भी लागू होती हैं। कैल्शियम की कमी के बारे में अगर समय रहते पता न चले तो यह किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। कैल्शियम की कमी की वज़ह से कई गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। कैल्शियम की कमी की शुरुआत एक सामान्य समस्या की तरह ही होती हैं। कैल्शियम की कमी को ह्यपोकॉसेमिया (Hypocalcemia) नाम से जाना जाता हैं मतलब खून में जब कैल्शियम का स्तर कम हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति को ह्यपोकॉसेमिया  (Hypocalcemia) कहा जाता हैं। कैल्शियम की कमी का ईलाज़ आसानी से संभव हैं लेकिन यदि इसको ज़्यादा समय तक नज़रंदाज़ किया जाए तो ये व्यक्ति के शरीर के अन्य अंगों पर जैसे दाँत, आँख, मस्तिष्क आदि पर असर पड़ सकता हैं।  कैल्शियम की कमी के लक्षण 1 भूख कम लगना- यदि आपको अपनी भूख में कमी नज़र आ रही हो तो आप समझ जाईए की आपकी बॉडी में कैल्शियम की कमी होने लगी हैं। अक्सर लोग भूक कम लगने की समस्या को गंभीरता से नही लेते हैं औऱ उन्हें कैल्शि...

Winter Skin care | सर्दियों में ऐसे करे अपनी त्वचा की देखभाल

Image
सर्दियां शुरू होते ही चेहरे का निखार घटने लगता है। सर्दियां आते ही रूखी, बेजान हो जाती है और मुरझाने लगती है। सिर्फ त्वचा ही नहीं सर्दियों में होठ भी रूखे और फटने लगते हैं। ऐसे में त्वचा की देखभाल करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि त्वचा एक बार बेजान हो जाए तो फिर उसे ठीक करना बहुत ही मुश्किल होता है। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं इसलिए त्‍वचा का बहुत ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि शीत लहर की हवाएं त्वचा की नमी को पूरी तरह से छीन लेती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में त्वचा को ज्यादा मॉइस्चराइज़  करने की ज़रूरत होती है और सर्दियों में बिना सनस्क्रीन लगाएं घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। चेहरे की नमी को बनाए रखने के लिए एलोवेरा, कोकोनट, सिआ बटर और हर्बल ऑयल का उपयोग करना चाहिए, जिससे त्वचा स्वस्थ रहेगी। त्वचा की देखभाल वैसे तो हर मौसम में करनी चाहिए लेकिन सर्दियों में त्वचा की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए क्योंकि सर्दियों में त्वचा से संबंधित कई सारी दिक्कत हो जाती है। जिसके कारण त्वचा की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। त्वचा की देखभाल करने से पहले यह जान ल...