MUSCULAR BODY | दुबले पतले शरीर को कैसे बनाये सुडौल ?

MUSCULAR BODY | दुबले पतले शरीर को कैसे बनाये सुडौल ? 


दुबला पतला शरीर

दोस्तों आज हम बात करेंगे दुबले पतले शरीर की। आपने देखा होगा जिस तरह से लोग अपने मोटापे से परेशान रहते हैं उसी तरह से लोग अपने दुबले पतले शरीर से भी परेशान रहते हैं। फिर चाहे लोग कितने भी महंगे या ब्रांडेड कपड़े पहने उनपर जंचते ही नही हैं। दुबले पतले शरीर से आपकी पर्सनैलिटी पर तो फर्क पड़ता ही हैं साथ ही कई बीमारियों की जड़ भी बन जाता हैं। अगर आपका शरीर दुबला पतला हैं तो इसका मतलब आपका  इम्मयून सिस्टम वीक हैं जिसकी वजह से आपका खाना सही से पच नही पाता हैं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती हैं। और कई बीमारियाँ हमारे शरीर में आसानी से प्रवेश कर जाती हैं। अक्सर लोग अपना वज़न बढ़ाने के लिए जंक फूड या चिकन मटन खाना शुरू कर देते हैं जिससे हमारे शरीर में बसा की मात्रा बढ़ जाती हैं जो आगे चलकर और भी नुकसानदायक होती हैं।

वज़न न बढ़ने के क्या कारण होते हैं

  • कभी कभी कुछ लोगो में दुबलापन जेनिटिक भी होता हैं यानी उनके घर में माता-पिता, भाई-बहन सब दुबले पतले ही होते हैं। 
  • पाचन क्रिया का सही से काम न करना भी दुबले शरीर का कारण होता हैं।
  • शरीर में खून की कमी होना।
  • अक्सर जिन लोगो को मानसिक तनाव रहता हैं उनका वज़न भी जल्दी नही बढ़ता हैं।
  • थायरॉइड भी वज़न न बढ़ने का एक  बहुत बड़ा कारण हो सकता हैं।
  • ज़्यादा चाय का पीना भूख को खत्म करने का काम करती है।  जिससे वज़न बढ़ने में रुकावट आती है।  


MUSCULAR BODY | दुबले पतले शरीर को कैसे बनाये सुडौल ? 



दुबले पतले शरीर से छुटकारा पाने के कुछ आसान से घरेलू नुस्खे 


1- सुबह को एक गिलास दूध दो केले खा ले वज़न  बढ़ाने में मदद मिलेगी। कई बार लोगो का वज़न दूध और केले से नही बढ़ता है तो ऐसे में एक गिलास दूध और दो केले और 10 ग्राम किसमिस ले अब इन तीनो को मिक्सर से ग्रांड करके शेक बना कर पी लें। इसके बाद 2 इलायची का सेवन कर ले। 

2 -लगभग 50 ग्राम साबित मूूंग को रात में भीगने रख दे। सुबह दाल को पानी से अलग कर के एक सूूती कपडे मेंं 3 से 4 घंटे लिए रख दें। जब मूंग दाल अंकुरित हो जाये तो इसको ब्रेकफास्ट के बाद खा ले। इससे आपकी भूख  भी बढ़ेगी और हाजमा भी अच्छा रहेगा।

3- कई बार लोग सोचने लगते हैं फास्टफूड खाने से वज़न बढ़ता हैं लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत हैं। क्योंकि फास्टफूड से वज़न तो नही बढ़ता हैं मोटापा जरूर बढ़ जाता हैं। मोटापा बढ़ना और वज़न बढ़ना दोनों अलग अलग बातें होती हैं। इसलिए वज़न बढ़ाते समय फास्टफूड से दूर ही रहें। इसकी जगह आप शाम का खाना खाने से लगभग दो घंटे पहले उबले हुए दो अंडे खा ले। याद रहे हमे मोटापा  नहीं हमे मसल्स वेट बढ़ाना है। 

4वज़न बढ़ाने के लिए शरीर को मुख्य तौर पर दो चीजें चाहिए होती हैं पहला हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम दूसरा नई मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन। सफेद तिल में ये दोनों ही चीजे आपको आसानी से मिल जायेगी। तीन चम्मच सफेद तिल, तीन चम्मच खसखस, और 15 से 20 बादाम को एक साथ पीस ले  एक गिलास हल्के गर्म दूध में गुड़ को घोल ले। रोजाना सुबह और शाम को एक गिलास दूध के साथ एक एक चम्मच इस मिश्रण का सेवन करें।

5पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप मुलेठी का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा तो आप जो भी खाना खायेगे आपके शरीर को  जरूर लगेगा और इससे आपका वज़न भी बढेगा। 

6 - बॉडी में मसल्स वेट बढ़ाने पर हमेशा  ज़ोर दे क्योंकि सुडौल बॉडी मसल्स वेट से ही आती है। इसके लिए आप जिम को ज्वाइन करे और अच्छे ट्रेनर की देख रेख में वेट गेन की ट्रेनिंग ले। इसके लिए थोड़ा वक़्त दे क्योकि बॉडी रातो रात नहीं बनती। 

हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स को पढ़ने के लिए  https://www.wishuhealth.com/ से जुड़े रहें।

Thank You। Wish u HEALTH 
Keep Supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

 👉  BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट

👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?

👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय

Comments