Posts

Showing posts with the label sound

Ear | कहीं आप अपने कानों के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे ।

Image
Ear |  कहीं आप अपने कानों के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे ।   हम सभी अपने शरीर से बहुत प्यार करते हैं व शरीर के अंगों का ख्याल भी रखते हैं । उनकी साफ सफाई का भी ध्यान रखते हैं पर कुछ लोग जाने अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिनके परिणाम अत्यंत भयंकर रूप ले लेते हैं । हम आज बात करेंगे हमारे शरीर की पांच ज्ञानेंद्रियों आंख , नाक , कान , त्वचा व जीभ में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण ज्ञानेंद्रि के बारे में जिसका नाम है कान या कर्ण । आइये संक्षिप्त में कान की संरचना के बारे में जानते हैं । कान हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है जो सुनने व शरीर के संतुलन बनाए रखने में मदद करता है । जिसके कारण ही हमें ध्वनि या आवाज का ज्ञान होता है। कान की संरचना के तीन भाग होते हैं -  (1) बाहरी कर्ण    ( External Ear ) (2) मध्य कर्ण      (Middle Ear ) (3) आंतरिक कर्ण   ( Internal Ear )  बाह्य कर्ण को कर्णपाली भी कहते हैं जो ऊतकों से मिलकर बनी होती है ।  मध्य कर्ण में एक पर्दा होता है जो एक समान गुहा की तरह रहता है जिसे कर्ण गुहा भी कहते हैं ...