दोस्तों जैसा कि मैने अपने पिछले आर्टिकल में आपको बताया था कैंसर क्यों होता हैं इसकी शुरुआत कैसे होती हैं और कैंसर के कुछ लक्षण भी बताए थे। जैसे कि मैने बताया था हमारे शरीर की सबसे छोटी इकाई कोशिका होती हैं।अगर में आपको एग्जाम्पल दे कर समझाऊँ तो जिस तरह से हम घर बनाने के लिए सबसे पहले घर की नींव तैयार करते ताकि हमारा घर मजबूती से खड़ा रहे। कुछ इसी तरह हमारे शरीर में कोशिकाओं का काम होता हैं। कोशिका हमारे शरीर की नीव है। इसलिए हम जो भी खाते पीते हैं चाहे वो फ़ास्ट या जंक फूड हो या फिर विटामिन मिनिरल्स से भरपूर हो उसका सीधा असर हमारी कोशिकाओं पर पड़ता हैं। अगर हमारा खान पान अच्छा है तो उससे हमारी कोशिकाएं स्वस्थ रहेगी। और अगर हम फ़ास्ट फ़ूड, जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं तो इसका सीधा असर हमारी कोशिकाओं पर पड़ता हैं। जिसके परिणामस्वरूप कैंसर, मधुमेह ( शुगर )और प्रोब्लेम्स, कब्ज , एसिडिटी, रतौंधी आदि जैसी बीमारियां हो जाती हैं। लेकिन यदि हम अपने खान पान को ही सुधार ले तो इन सभी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे कैंसर से कैसे बचा जाए।
![]() |
| CANCER | कैसे बचें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ? |
कैंसर से बचाव
- ज्यादा से ज्यादा हरी और पत्तेदार सब्जियां फल और चना खाये। फल और सब्जियों में फाइबर उचित मात्रा में मौजूद होता हैं जिससे रोगों से लड़ने की भरपूर क्षमता मिलती हैं। इससे कई तरह के कैंसर से लड़ने में मदद मिलती हैं। टमाटर, गाजर, फूलगोभी, पत्तागोभी, एवोकाडो जैसे साब्जियाँ और फल जरूर खाये। कैंसर से लड़ने में मदद मिलेगी।
- चीनी का सेवन कम से कम मात्रा में ही करे। एक अध्ययन के जरिये पता चला कि महिलाओं में कोलोरेक्टल कैंसर की संभावना चीनी के सेवन से अधिक बढ़ जाती हैं। और पढ़े 👉 SUGAR | चीनी
- खाना बनाने के लिए जिस तेल का इस्तेमाल करते हैं उसे खाने से पहले ये जरूर जान ले आप जो तेल खाने जा रहे हैं वह कितना शुद्ध और स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है। खाना बनाने के लिए आप राइस ब्रेन, ऑलिव ऑयल , कोकोनट ऑयल या फिर शुद्ध घर का सरसों ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो आज से ही उनका उपयोग करना कम कर दे। इनके अधिक उपयोग से भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता हैं।
- अपने शरीर के वज़न को जरूरत से ज्यादा न ही बढ़ने दे और न ही घटने दे। इससे आपका कैंसर से बचाव होगा। क्योंकि अधिक मोटापे से मलाशय कैंसर और स्तन कैंसर होने का खतरा बना रहता हैं।
- पर्यावरण में फैल रहे प्रदूषण से जितना हो सके खुद को बचाने की कोशिश करें। इसके लिए आप अपनी नाक और मुँह को सूती कपड़े से बने मास्क से कवर कर सकते हैं।
- स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद लेना अतिआवश्यक है। इसके लिए 8 से 10 घण्टे की नींद को पर्याप्त माना जाता हैं। विस्तार से पढ़े CLICK करें 👉 सम्पूर्ण नींद लेना क्यों हैं ? जरूरी।
- अगर आपको भी धूम्रपान करने की आदत है या किसी और तरह का नशा करने की आदत है तो आज से ही इसे बंद कर दे। कई रिसर्चो के जरिये पता चला हैं दुनियाभर में ज्यादातर कैंसर के मामले धूम्रपान और नशा करने वाले लोगो की वजह से सामने आ रहे थे।
- रोजाना YOGA | योग, व्यायाम और एक्सरसाइज करें। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती जिसे हम इम्युनिटी भी कहते है आपको कैंसर क्या कोई रोग नहीं होगा। शारिरिक काम करने में आलस न दिखाए और खुद को व्यस्त रखने से और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। विस्तार से पढ़े CLICK करें👉 immunity booster
- ज्यादा नमक का सेवन करने से पेट का कैंसर होने की संभावना बनी रहती हैं इसलिए नमक का उपयोग संतुलित मात्रा में ही करे।
- सबसे जरूरी बात अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखे। अधिक भावुक होना भी कैंसर को बुलावा देता हैं। ऐसे में यदि आप पोष्टिक भोजन ले भी रहे हैं और आप भावनात्मक रूप से कमजोर है तो पौष्टिक भोजन भी अपना असर नही दिखा पायेगा।
- लम्बे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन न करे। लंबे समय तक इनके प्रयोग से महिलाओं में लिवर कैंसर और स्तन कैंसर होने का खतरा बना रहता हैं।
- कभी कभी कैंसर जेनिटिक भी हो सकता हैं। यदि आपके माता या पिता में से किसी को भी कैंसर रहा हो तो समय समय पर अपना चेकअप करवाते रहे।
| और पढ़े CLICK करें 👇
हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे। और दूसरों के साथ भी शेयर करे।
Thank You। Wish u Health
Please KeeP Supporting

Comments
Post a Comment