ज़्यादा चिंता करने से शरीर में होते है , ये नुकसान
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादा चिंता करना बहुत ही हानिकारक है ज्यादातर लोग हर छोटी छोटी बात पर चिंता करने लगते हैं जैसे स्कूल में ज्यादा नंबर लाने हो या फिर ऑफिस का कोई वर्क हो या फिर घर का कोई काम इसीलिए ना चाहते हुए भी टेंशन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन चुकी है। एक ऐसी समस्या है जो हर व्यक्ति को जरूर ही होती है पर साथ ही यह समस्या बच्चों के साथ भी होने लगी है। हमारे आसपास ऐसी बहुत सारी बीमारियां है जो की ज्यादा चिंता करने के कारण होती हैं। जैसे थायराइड मोटापा और यहां तक कि हार्ट की समस्या होने लगती है। हम सभी लोग यही जानते हैं कि ज्यादा चिंता करने से हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है और सर दर्द रहता है कोई काम ठीक से नहीं कर पाते। डॉक्टरों का कहना है कि तनाव की वजह से आप शारीरिक रूप से बीमार रहने लगते हैं। आइए इसके कुछ लक्षण जानते हैं। ज़्यादा चिंता करने से शरीर में होते है , ये नुकसान चिंता के लक्षण निम्न प्रकार हैं। 1. घबराहट, डर और बेचैनी होती है। 2. नींद से सम्बंधित समस्या होने लगेगी। 3. बार बार चक्कर आने लगते हैं। 4. सांस लेने में दिक्कत होने लगती है जी मिचलाने ल...