Cardamom | इलाइची में हैं औषिधीय गुणों का भंडार

इलायची बहुत ही उपयोगी गरम मसालों में से एक है ,जो सफेद व काली दो रूपों में आती है । काली इलायची को वानस्पतिक रूप में एमोमस के नाम से व हरी इलायची को अलटेरिया के नाम से जाना जाता है ।
काली इलायची का उपयोग व्यंजनों व पकवानों में को बनाने में किया जाता है । इसके उपयोग से व्यंजन और भी लज़ीज हो जाते हैं । हरी इलायची का उपयोग हम पकवानों आदि में खुश्बू के लिए करते हैं साथ ही इसका उपयोग हम चाय में व माउथ फ्रेशनर के रूप में भी करते हैं ।इलायची के गुण सिर्फ यहीं तक सीमित नही हैं बल्कि इलायची का उपयोग औषिधि के रूप में भी होता है । इलायची को संस्कृत भाषा मे एला के नाम से जाना जाता है । यह जिंजिबरेसी कुल की वनस्पति है ।

Cardamom | इलाइची में हैं औषिधीय गुणों का भंडार

अगर हम इसके पौधे की बात करें तो हरी इलायची का पौधा साल भर हरा रहता है तथा यह पांच फिट से 10 फिट तक ऊंचा होता है । इसके पत्ते 2 फिट तक लंबे हो जाते हैं ।
इलायची के पौधे का जीवनकाल 10 वर्ष से 12 वर्ष तक होता है । यह छायादार जमीन पर व हवादार भूमि पर ही होता है । इलायची अधिकतर मंगलोर , मैसूर , मालाबार व श्री लंका में अधिक होती है ।

इलायची के लाभ 

इलायची औषिधीय गुणों से भरपूर है । यह आकार में छोटी होती है लेकिन इसके लाभों की सूची बहुत बड़ी है।
यह हमारे शरीर को कई विकारों में लाभ पहुंचाने का काम करती है । 
इलायची छाले , लार , बदहजमी , यकृत संबंधी विकार , सफेद दाग , बुखार , दस्त , स्वप्नदोष , नपुंसकता , सूजन व सिरदर्द आदि में बहुत लाभकारी होती है ।

इलायची को कैसे उपयोग करें ? 

इलायची न सिर्फ आपमो भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम करती है बल्कि साथ ही साथ हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का काम भी करती है परन्तु हमें इलायची के उपयोग का सही तरीका पता होना बेहद जरूरी है ।

★ इलायची के सेवन से हमारे दिल की धड़कन सही रहती है । इसमें मौजूद पोटैशियम ,कैल्शियम , मैग्नीशियम आदि खनिज पदार्थ हमारे लिए बहुत लाभकारी होते हैं ।

★ इलायची सर्दी , खांसी व जुखाम में बहुत लाभकारी होती है । इसकी तासीर गर्म होती है । जो शरीर को गर्मी देने का काम भी करती है । इसके सेवन से हमारे शरीर पर सर्दी का असर भी कम होता है ।

★ इलायची हमारे शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालने का काम करती है । इसके लिए आपको सप्ताह में तीन या चार बार इसका सेवन करते रहना चाहिए । और पढ़े क्लिक करें 👉 DETOXIFY | बॉडी को डीटॉक्स

★ इलायची का सेवन हमारे रक्तचाप को भी नियंत्रित रखता है । जिसके लिए हमें दो से तीन इलायची का सेवन प्रतिदिन करते रहना चाहिए । 

★ इलायची माउथ फ्रेशनर का भी काम करती है इसके उपयोग से मुँह की तेज दुर्गंध व अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है । 

★ इलायची को दूध में उबालकर फिर दूध को ठंडा करके उसमें  शहद डालकर सेवन करने से नपुंसकता दूर होती है व यौन क्षमता भी बढ़ती है ।

इलायची भारत मे सबसे ज्यादा केरल में होती है। इलायची बहुत अधिक फायदेमंद होती है व कम पैदावार के कारण मंहगी होती है ।

  • आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमैंट्स के द्वारा अवश्य बताए । हमारे हेल्थ से जुड़े और भी आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें ।
और पढ़े click  करे  👇

Comments

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी