Tasty water | क्या आपने पानी का स्वाद बदला है ?
पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है ,इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है। पानी का स्वाद अलग अलग तरह होता है। मीठा ,नमकीन , लेकिन पीने योग्य मीठा पानी ही होता है ,जो हम आम तौर पर पीते है। अगर आपको पता चले पानी को और भी अलग अलग स्वाद में बदल कर सेहत में चार चाँद लगा सकते है। आज हम आपको बताएँगे कैसे फल और सब्ज़ियों से पानी का स्वाद बदल सकते है अगर आप इन पानी का स्वाद ले लेंगे तो कभी सादा पानी नहीं पीना चाहेंगे। * शहद वाला पानी { HONEY WATER } सुबह उठकर बहुत से लोग हल्का गुनगुना पानी पीते है। बस आपको उसमे एक चम्मच शहद मिला लेना है ,पानी थोड़ा मीठा हो जायेगा ,ये आपके वज़न को कम करता है और कोलोस्ट्रोल लेवल को कम करता है। आपके शरीर के विषैले पदार्थो को बाहर करता है जो आगे जाकर गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते है, आपके चेहरे की चमक बढ़ाता है। * विटामिन से भरपूर खीरे का पानी { CUCUMBER WATER } खीरा हम सब सलाद में खाते ही है लेकिन आपको पता है इसका पानी पीने से शरीर को बहुत लाभ है। आप 2 से 3 खीरे के स्लाइस काट कर एक जग में पान...