10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।
10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक । दोस्तो, हम सभी लोग तरह तरह के जूस बाजार से खरीद कर पीते हैं । जूस हमे ताज़गी व एनर्जी ही नही देते बल्कि एक अच्छा स्वास्थ्य भी देते हैं । आजकल तरह तरह के फ़्लेवर युक्त जूस बाज़ार व शॉपिंग मॉल में मिलते हैं जिनमे से अधिक़तर हमे बस स्वाद के अलावा कुछ नही देते । आज हम बात करेंगे 10 ऐसे जूस के बारे में जिनसे एनर्जी व हेल्थ अच्छी होगी ही साथ ही आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट हो जाती है। ◆ एलोवेरा जूस - जिसे हम ग्वार का पाठा के नाम से भी जानते है इसके बारे में हम अपने पिछले आर्टिकल में बता चुके है कि यह हमारे लिए कितना लाभदायक होता है । इसका जूस हमारे लिए विभिन्न समस्याओं जैसे : बालों का झड़ना , त्वचा से संबंधित बीमारियों से , कब्ज , वजन कम करने में , सर्दी , जुकाम , बुखार व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने आदि में बहुत लाभ पहुँचाता है । विस्तार से पढ़े click करे 👉 Aloe vera | एलोवेरा ◆ आमला जूस - हम सब जानते है आमला हमारे लिए बहुत लाभकारी होता है । यह विटामिन सी का सबसे ज़बरद...