Posts

Showing posts with the label Shatavari

Shatavari | शतावरी है औषधियों की रानी ।

Image
Shatavari | शतावरी है औषधियों की रानी ।  शतावरी एक बेल के रूप में पाई जाती है । यह ऐस्पैरागस वंश से है । इसका वानस्पतिक नाम ऐस्पेरेगस रेसीगोसस है । इसे कई नामों से जैसे : शतावर , शतावरी , सतमूल आदि नामों से जाना जाता है । इसकी जड़ें गुच्छों के रूप में पाई जाती हैं । वर्तमान परिस्थिति में यह पौधा लुप्त होने की कगार पर है । शतावरी भारत , श्रीलंका व पूरे हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाता है । यह कांटेदार लता के रूप में होती है व 1 से 2 मीटर तक लंबी होती है । शतावरी को आयर्वेद में औषधियों की रानी का दर्जा प्राप्त है ।  इसमें पाए जाने वाले रासायनिक तत्वों की बात करें तो इसमें ऐसमेरेगेमीन , पॉलिसाइक्लिक एल्कलॉइड ,स्टेराइडल सैपोनिन , फिलियास्पेरोसाइड सी व आइसोफ्लागेंस आदि तत्व पाए जाते हैं । शतावरी का प्रयोग आयुर्वेद के अलावा होमिओपेथी दवाइयों में भी किया जाता है । शतावरी किन किन समस्याओं में काम आती है ?  शतावरी जो कि आयुर्वेद की रानी होती है । इसमें हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के कई गुण पाए जाते हैं । शतावरी महिलाओं के लिये बहुत ही उपयोगी होती है । यह उनके शरीर से जुड़ी कई सारी स...