हमारे देश मे अनेक बीमारियां जन्म ले रही हैं । जिनमें ह्रदय रोग , कैंसर , मधुमेह ( शुगर ) बहुत अधिक प्रमुख हैं । इनके होने का प्रमुख कारण हमारा खान पान , व्यायाम न करना , व अधिक तनाव लेना है । हम सभी का शरीर बहुत ही अनमोल होता है इसके अंदर कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को मजबूत व सभी प्रकार बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं लेकिन हमारे बदलते लाइफस्टाइल , पोषक तत्वों की कमी व बढ़ती उम्र के कारण ये धीरे धीरे कम होने लगते हैं ।
ऐसा ही एक तत्व है। Coenzyme Q10 जो हमारे शरीर के भीतर पाया जाता है । Q10 हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होता है वैसे तो यह हमारी सेल्स में पाया जाता है लेकिन हमारे बदलते लाइफस्टाइल की वजह से धीरे धीरे कम होने लगता है । यह हमें ह्रदय सम्बंधी विकारों , लीवर ,किडनी को सुचारू रूप से चलाने में बहुत मदद करता है । इसमे सर्वोत्तम मात्रा में एन्टी ओक्सिडेंट पाए जाते हैं ।
![]() |
| Coenzyme Q10 |
★ यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम भी करता है । यह एनर्जी का एक बहुत ही जबरदस्त स्रोत होता है । यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने का काम करता है ।
★ एंजियोप्लास्टी व बायपास सर्जरी के बाद डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं ।
★ यह हमारे शरीर के क्षतिग्रस्त अंगों को दुरुस्त कर उनको नव जीवन प्रदान करता है ।
★ यह हमारे भोजन व सी फ़ूड में भी पाया जाता है ।
यह हमारे शरीर के माइटोकांड्रिया में पाया जाता है जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने का काम करता है व नई कोशिकाओं को बनाने का काम करता है । बढ़ती उम्र के कारण इसका स्तर शरीर मे कम होने लगता है । जिसके कारण हमारे शरीर के अंग पूर्ण ऊर्जा नही ले पाते हैं व शरीर धीरे धीरे कमजोर होने लगता है ।
Coenzyme Q10 से होने वाले लाभ
★ इसके अंदर मौजूद एन्टी ओक्सिडेंट हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं ।
★ यह हमारे हार्ट के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है व हार्ट से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करता है।
★ यह हार्ट के साथ साथ लीवर किडनी मस्तिष्क व मासपेशियों को सुचारू रूप से चलाने का कार्य करता है।
★ इसके उपयोग से आपका उच्च रक्तचाप व दिल की बीमारी में बहुत अधिक लाभ पहुँचाता है ।
★ इसका रोजाना इस्तेमाल करने से आपका मधुमेह ( शुगर ) लेवल भी नियंत्रित रहता है ।
★ यह माइग्रेन व मेन्टल डिसऑर्डर के रोगियों के लिए अच्छा होता है व राहत दिलाने का काम करता है ।
★ इसके रोजाना इस्तेमाल से महिलाओं में फर्टिलाइजेशन या मिसकैरिज जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है ।
★ इसका रोजाना सेवन पुरुषों में स्पर्म काउंट को भी बढ़ाने का काम करता है ।
यह आपको हेल्थ सप्लीमेंट स्टोर ,मेडिकल स्टोर पर टेबलेट व कैप्सूल के रूप में आसानी से मिल जाता है । जिसके रोजाना सेवन से आप हैल्थी व फिट और दिल को हमेशा जवां बनाये रख सकते है।
और पढ़े CLICK करें 👇
चेतावनी- इसको उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें ।



Comments
Post a Comment