Posts

Showing posts with the label fat loss tips & tricks

Walk Benefits | पैदल चलने के बेहतरीन फ़ायदे

Image
Walk Benefits |  पैदल चलने के बेहतरीन फ़ायदे Walk। पैदल चलना  अक्सर कुछ लोग कहते हैं तेज चलने से फायदा होता हैं। वही उसके विपरीत कुछ लोग कहते हैं धीरे चलने से अधिक फायदा होता हैं। तो आपको बता दें तेज चलना या धीरे चलना आपकी सेहत और आप पर निर्भर होता हैं। आपको अपनी सेहत के हिसाब से ही चलने की गति निर्धारित करनी चाहिए। क्योंकि तेज़ और धीमें दोनों ही तरीको से चलने से हमारे शरीर को लाभ मिलता है। लेकिन हाँ आप रात के खाने के बाद टहल रहें हो तो धीमे गति से ही टहलें। रात को टहलने से दिन भर की शारारिक और मानसिक तनाव से काफी समय तक के लिए आराम मिलता हैं।  शाम को वॉक करने से रात को नींद अच्छी आती हैं।  एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हम रोज पैदल चलते हैं ये कोई कठिन काम नही हैं और यदि आप रोजाना पैदल चलते है तो आप कई  तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।  Walk। पैदल चलने के फ़ायदे  रोजाना पैदल चलने  से बॉडी में एंडो र्फिस और सेरोटोनिन नामक हार्मोन बनकर रक्तवाहिनियों में  रिलीज़ होते हैं जिससे आप अच्छा महसूस कर पाते हैं। हर रोज़ सैर करने से तनाव...

Fitness | हमेशा फीट और हेल्थी रहना है तो अपनाये कुछ ये Easy Tips

Image
फिट  और हेल्थी रहना क्यों है जरूरी ? आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी में लोगो का  फिट  और हेल्थी रहना जरूरी हो गया है। ताकि हम शारिरिक और मानसिक दोनों ही रूप से स्वस्थ रह सके। जब हम अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देंते है तो हल्के हल्के हमारे शरीर में मोटापा बढ़ने लगता हैं और अपने सुना ही होगा अधिकतर बीमारियों का कारण मोटापा ही होता हैं।जैसे शरीर का वजन बढ़ने से जोड़ो में दर्द, बैक पेन, बॉडी पेन, डायबिटीज, बीपी और भी कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। अधिकतर लोग शारिरिक रूप से स्वस्थ न होने की वजह से मानसिक तौर पर भी स्वस्थ नही रह पाते हैं। जो कि सेहत के लिए और भी नुकसानदायक होता हैं। इसलिए  फिट  रहना शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही जरूरी हैं। इसके लिए हमें योग और एक्सरसाइज का सहारा लेना चाहिए और साथ ही अपने खान पान का भी ध्यान रखना चाहिए। चलिए हम आपको  फिट  रहने कुछ टिप्स देते हैं जिससे  आपको  फिट  रहने में काफ़ी मदद मिलेगी।    फिटनेस टिप्स ■ अपने एक कहावत तो सुनी ही होगी, जल ही जीवन है तो अब हम सबसे पहले शुरुआत पानी से करते हैं...

Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?

Image
Weight Loss || क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ? मोटापे की समस्या आजकल सम्पूर्ण विश्व भर में तेजी से बढ़ती जा रही है । इसका मुख्य कारण हमारा खान- पान है जिसमें हम पिज्जा , कोल्डड्रिंक , आइसक्रीम, बर्गर , आदि फ़ास्ट फ़ूड बहुत ही मजे से खाते हैं । जो खाने में तो हमें स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन साथ ही अपने साथ कई समस्याओं को भी लेकर आते हैं । मोटापे का एक अन्य कारण भी होता है वो है आनुवंशिकता । यदि आपके घर मे सभी लोग मोटापे से परेशान है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है तो इससे आप भी ग्रस्त हो सकते हो ।  मोटापे से हमारे शरीर में  मधुमेह ( शुगर ) , रक्तचाप , पेट में जलन , डिसलीपेडिमिया , लकवे का खतरा व कैंसर जैसी गम्भीर समस्याएँ हो सकती हैं ।  क्यों कम नहीं होता हमारे शरीर का मोटापा ?  मोटापे को कम करने के लिए हम क्या कुछ नही करते लेकिन फिर भी हमारा मोटापा कम नही हो पाता है । उसका मुख्य कारण हमारा खान पान होता है । एक तरफ तो हम वजन कम करने का प्रयास करते हैं वहीं दूसरी ओर हम चाउमीन , मोमोस , स्प्रिंग रोल आदि का सेवन भी करते हैं। ऐसा करने से हम कभी वजन कम नहीं कर पाएंगे । बहुत...

Green Tea | क्या आप सच में ग्रीन टी के बारे में जानते हैं ?

Image
GREEN TEA  आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में क्या हम थोड़ा समय अपनी सेहत के लिए दे पा रहे हैं , शायद नही । बहुत कम लोग हैं जो अपनी सेहत का ख्याल रख पाते हैं । हमारा खान पान ऐसा हो गया है जिसके कारण आधे से ज्यादा हम बीमार होते जा रहे हैं जिसमें फ़ास्ट फ़ूड पहले नंबर पर आता है ये हमारी जीभ को तो टेस्टी लगता है पर इसका अधिक सेवन हमें हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में धीरे-धीरे सुस्त करता जाता है । आज के हमारे इस आर्टिकल से आपको बहुत लाभ होने वाला है इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़े  ।  ग्रीन टी का नाम आप सब ने अवश्य सुना होगा बहुत से लोग तो इसका सेवन भी करते होंगे , पर क्या आपको पता है , कौन सी  ग्रीन टी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होती है ।  ग्रीन टी क्या होती है व कैसे बनाई जाती है ?  ग्रीन टी हमें कैमेलिया साइनेनिन्स नामक पौधे से प्राप्त होती हैं ।  इस पौधे की पत्तियों का उपयोग न केवल ग्रीन टी बनाने में किया जाता है बल्कि दूसरी चायों को बनाने में भी किया जाता है । ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है । इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट हमारे स्वास्थ्य के लिए बह...

BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट

Image
BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट ज़्यादातर  महिलाओं की परेशानी का कारण उनका बड़ा हुआ पेट होता है पुरुषों के मुताबिक महिलाओं में बड़े हुए पेट की समस्या अधिक पायी जाती है और वैसे भी पेट की चर्बी देखने मे किसी को भी अच्छी नही लगती होगी। जरूरी नही है सबका पेट बढ़ने का एक ही कारण हो हर व्यक्ति के  मोटापे के अलग अलग कारण होते है।  लेकिन पेट के मोटापे से उत्पन्न होने वाली समस्याए एक जैसी ही हो सकती है। जैसे- पेट की गुहा में क्रोनिक सूजन बढ़ना जिससे मधुमेह और हृदय रोग होने का खतरा बढ़ता है। कई शोधों में साबित हुआ है कि पेट की चर्बी में मौजूद कोशिकाएं दिल के दौरे , धमनियों ब्लॉकेज,  पेट की चर्बी हड्डियों को भी नुकसान पहूँचा सकती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है। और तो और पेट का फैट लिवर को भी नही बख्शता है। पेट की चर्बी शरीर के हैल्दी न्यूरोट्रांसमीटर फंक्शन पर भी खराब प्रभाव डालती है। हार्मोन्स के बदलाव होते है जिससे मूड स्विंग और डिप्रेशन की भी स्थिति बन सकती है। इसलिए अपने वेली फैट को कम करना और भी जरूरी हो जाता है जिससे हम तरह तरह की बीमारियों से बच सके। चल...

FAT TO FIT | मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

Image
आज बहुत से लोग मोटापे से जूझ रहे है। इस मोटापे खत्म  करने के कई तरीके अपनाते है, पर कुछ नहीं होता। किसी पुरुष या महिला का मोटा होना किसी को अच्छा नहीं लगता। आप जैसे ही ओवर वेट होते है ,आपका शरीर बता देता है, आप थोड़ा चलने  से ही थक जाते है। झुकने और बैठे में दिक्कत होती है। शरीर में आलस सा महसूस होता यानि कुछ करने का मन नहीं करता है, ये कुछ शरीर के सिगनल होते है जिससे समझ  आ जाता है की  वज़न बढ़ चुका है। और अब आपको कण्ट्रोल करना चाहिए। अगर आपने ये नहीं किया तो आगे चलकर कुछ बीमारियां  भी हो सकती है। अगर आपका वज़न बढ़ रहा है तो आज ही सतर्क हो जाईये।   FAT TO FIT  क्यों बढ़ता है मोटापा ? मोटापा बढ़ने के कई कारण  हो सकते है। पर सबसे मुख्य कारण  है गलत खानपान , आपका गलत खानपान मोटापे की मुख्य  वजह है। जिसे हम ओवर ईटिंग भी कह सकते है अगर आप ज़रूरत से ज़्यादा  यानि जितनी भूख है ,उससे अधिक खाते है ,तो पक्का आपका वज़न बढ़ता है।  अगर आपको   थाइरॉइड    है तो  भी आपका वज़न  बढ़ता सकता है...