Posts

Showing posts with the label EGG

IVF तकनीक क्या है ? अभी समझे

Image
IVF क्या है? (In Vitro Fertilization) – पूरी जानकारी विस्तार से आज के समय में कई दंपत्तियों को प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में कठिनाई होती है। ऐसे में मेडिकल साइंस ने एक आधुनिक तकनीक विकसित की है जिसे IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) कहा जाता है। यह तकनीक उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है जो लंबे समय से माता-पिता बनने का सपना देख रहे हैं। IVF क्या होता है? IVF का पूरा नाम In Vitro Fertilization है। इस प्रक्रिया में महिला के अंडाणु (Egg) और पुरुष के शुक्राणु (Sperm) को शरीर के बाहर लैब में मिलाया जाता है। जब निषेचन (Fertilization) हो जाता है और भ्रूण (Embryo) बनता है, तो उसे महिला के गर्भाशय (Uterus) में ट्रांसफर किया जाता है। IVF की जरूरत कब पड़ती है? IVF की सलाह निम्न परिस्थितियों में दी जाती है: महिलाओं में फेलोपियन ट्यूब ब्लॉक होना पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या या गुणवत्ता कम होना लंबे समय तक प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण न होना हार्मोनल समस्याएं एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारी उम्र अधिक होने पर प्रेगनेंसी में समस्या IVF की प्रक्रिया (Step by Step) 1. अंडाशय को उत्तेजित कर...

EGG | क्या अण्डे खाने के ये फ़ायदे और नुकसान जानते है

Image
अंडा चाहे उबला हुआ हो या फिर पका हुआ दोनों ही तरीके से बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप दिन की शुरुआत अंडा खाकर करते हैं तो सारे दिन एनर्जी मिलती रहेगी। सुबह नाश्ते में अंडे को शामिल करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंडा प्रोटीन और अमीनो एसिड का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। अंडे में विटामिन ई विटामिन b12 विटामिन ए सेलेनियम फोलेट कोलिन और विटामिन डी जैसे मुख्य खनिज पाए जाते हैं। अंडे में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि आपको बहुत सारी गंभीर समस्याओं से राहत दिलाते हैं और साथ ही आप को फिट रखते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अंडे की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसको गर्मियों में नहीं खाना चाहिए पर ये गलत है। आइए जानते हैं अंडे खाने के फायदों के बारे में। EGG | क्या अण्डे खाने के ये फ़ायदे और नुकसान जानते है    अंडा खाने से होने वाले फायदे :-   यह निम्न प्रकार है। 1. प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है अंडा:- प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत अंडे को भी माना जाता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन कोशिकाओं का निर्माण करता है और उनकी रिपेयर भ...