Foot Ankles। पैरो की एड़िया
वैसे तो मानव शरीर में ऊपर से लेकर नीचे तक अनेको अंग होते हैं जिनकी साफ सफाई और सुरक्षा के लिए हमे उचित देखभाल करनी चाहिए। बात करे पैरो की एड़ियो की तो ये मानव शरीर का एक अहम अंग है जिसकी बजह से हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं यानी चलते फिरते हैं। मनुष्यो के पैरों में 26 हड्डिया होती हैं जिसमे से एड़ी की हड्डी (calcaneus) सबसे बड़ी होती हैं। एड़ी की संरचना कुछ इस तरह होती है कि वह शरीर का बजन आराम से उठा सके। हमे अगर चलना दौड़ना है तो सबसे पहले पैर ही ज़मीन के संपर्क में आते है और हमें आगे की ओर बढ़ने में सक्षम बनाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर के वजन से 1.30 गुना ज़्यादा चलने और 2.80 गुना ज्यादा दौड़ने के कारण पैरों पर अधिक दबाव पड़ सकता है। इसके चलते एड़ी कमजोर हो जाती है और इसमें दर्द होने लगता है। अधिकतर मामलों में एड़ी के दर्द के लिए आंतरिक कारण भी बजह बन जाते हैं।
जैसे- गठिया, संक्रमण, अघात तनाव से संबंधित एक समस्या, न्यूरोलॉजिकल या कुछ अन्यकारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
![]() |
| Foot Ankles। एड़ियो के दर्द का कारण और उपाय |
Foot Ankles। एड़ी में दर्द के लक्षण
* पैरो के निचले हिस्से में दर्द के साथ जलन महसूस होना या कुछ समय के लिए एड़ी का बाहर निकला हुआ महसूस होना।
* पैरो के तलवों में जकड़न या कड़ापन होना।
* पैर में हल्की सूजन या लाल हो जाना।
* ज्यादा देर तक खड़े होने पर पैरो में दर्द का होना।
* सुबह सो कर उठने के तुरंत बाद असहनीय दर्द का होना।
* आपके तलवे या एड़ी का उभरा हुआ महसूस होना।
Foot Ankles। एड़ी में दर्द के कारण
■ कभी कभी विटामिन डी की कमी से भी एड़ियो में दर्द होने लगता हैं विटामिन डी हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता हैं।
■ कैल्शियम के अवशोषण के लिए मैग्नीशियम की जरूरत होती हैं। विटामिन बी कैल्शियम और
मैग्नीशियम की कमी के कारण भी एड़ियो में दर्द होने लगता हैं
■ यदि आपके शरीर का बजन अधिक है तो ये भी एड़ियो में दर्द की एक बजह हो सकती हैं इसलिए बॉडी में एक्स्ट्रा फैट के जमाव से साबधान रहे।
■ अपने देखा होगा किसी किसी के पैरो के तलवे सपाट होते हैं या किसी किसी के तलवे में अधिक ऊँचाई होती हैं जिसके बजह से भी दर्द होने लगता हैं।
◆ अगर आप सालो से एक ही साइज के फुटवेअर पहन रहे हैं तो ऐसा करना गलत हैं बढ़ती उम्र के साथ पैरो का आकार भी बदलता हैं इसलिए फुटवेअर जब ले तो पैरो से नाप कर ही ले।
Foot Ankles। की देखभाल करने के कुछ घरेलू उपाय।
◆ हल्दी का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण एड़ियों की सुुजान और दर्द कम करने में मदद करता हैं। हल्दी दर्द और सूजन दोनों में बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता हैं। इसका सेवन दुुध के साथ करने से और भी आराम मीलेगा।
◆ अदरक को बारीक काट कर दो कप पानी में उबलने रख दे जब पानी एक कप रह जाये तो इसमें एक चम्मच शहद और तीन से चार बूंदे नींबू की मिलाकर काढ़ा बनाकर पिये इससे दर्द और सूजन में आराम मिलेगा।
◆ गर्म पानी मे तीन से चार चम्मच सेंधा नमक डाल कर 15 से 20 मिनट के लिए बैठ जाये। दर्द और सूजन में आराम मिलता हैं।
◆ सिरका दर्द सूजन ऐठन जैसी परेशानियों से निजात दिलाने में मदद करता है। गर्म पानी मे दो बड़े चम्मच सिरका और सेंधा मिलाये अब इस मिश्रण में पैरो को 20 मिनट तक रखे। पैरो के दर्द में काफी आराम मिलेगा।
◆ लौंग के तेल से दर्द वाली जगह पर धीरे धीरे मालिश करने से रक्त प्रवाह तेज होता हैं। और मांसपेशियों को आराम मिलता हैं।
◆ बर्फ को एक सूती कपड़े में लपेट कर दिन में चार पांच बार दर्द वाली जगह पर लाये इससे आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।
◆ लगभग 50 से 60 ग्राम सरसो के बीज पीसकर गर्म पानी के एक टब में मिलाकर पैरो को 20 मिनट तक इसमें रखने दर्द को आराम मिलता हैं।
◆ अगर हील पैन ज्याद बढ़ जाये तो अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर ले।
नोट : हमारा ब्लॉग आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे और हमारे ब्लॉग्स को आगे भी शेयर करे।
Thank You। Wish u Health


Comments
Post a Comment