Posts

Showing posts with the label Drinking water

Milk & Water | यदि दूध व पानी गलत तरीके से पीया तो हो सकते हैं भारी नुकसान ।

Image
दूध को वैसे तो सम्पूर्ण आहार माना जाता है । दूध हड्डियों को मजबूत करता है। शरीर में कैल्शियम की मात्रा को पूरा करता है। लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि दूध को पीने का सही तरीका क्या होता है । चलिये आज हम आपको बता देते हैं कि दूध को पीने का सही तरीका क्या है । यदि दूध व पानी गलत तरीके से पीया तो हो सकते हैं भारी नुकसान । दूध हमेशा रात को पीना चाहिए। लेकिन शाम को खाना खाने के 2 घंटे बाद गुनगुना दूध पीना चाहिए। ध्यान रहे दूध हमेशा खड़े हो कर पिया जाता है। इससे हाजमें की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही खड़े हो कर दूध पीने से घुटने खराब होने का डर नहीं रहता है, कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। यह आपकी स्किन के लिए भी काफी गुणकारी होता है। यह तो हमने जान लिया कि दूध को पीने का सही तरीका क्या है । अब बात करते हैं पानी की । पानी हमारे लिये बहुत आवश्यक होता है । वैज्ञानिकों की मानें तो हमारे शरीर का 70% हिस्सा ( एक चौथाई ) पानी से बना होता है । आप सोच रहे होंगे कि पानी तो हम रोज ही पीते हैं। लेकिन क्या आप पानी को सही तरीके से पीते हैं ।  गलत तरीके से पानी पीने से घुटने की समस्या बढ़ने लगती है। खड़े ...

गर्मियों में सेहत मंद रहने के लिए ये चीज़े ज़रूर खाये

Image
जिस प्रकार हम सर्दियों में गर्म कपड़े पहनते हैं ठीक वैसे ही गर्मी आते ही हम हल्के और सूती कपड़े पहनने लगते हैं। ऐसे ही गर्मियां आते ही हमें अपने खानपान में भी बदलाव करना पड़ता है। क्योंकि सर्दियों में हम गर्म चीजें खाते हैं और गर्मियों में गर्म चीजें खाएंगे तो इससे नुकसान होगा इसीलिए हमें खानपान में बदलाव करना पड़ता है। सभी लोग यह बात बहुत अच्छे से जानते होंगे कि गर्मियां शुरू होते ही शरीर से जुड़ी बहुत सारी बीमारियां होने लगती हैं जैसे डिहाइड्रेशन भूख ना लगना और ज्यादा पसीना आना और भी बहुत सारी समस्याएं होने लगती है। जब गर्मियां शुरू होते हैं तो मौसम का बढ़ता तापमान हमारे शरीर के तापमान को भी बढ़ा देता है इसीलिए हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचा सके। इसके साथ ही गर्मियों में पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है और हाजमा सही से नहीं होता। आइए जानते हैं आज कि गर्मियों में क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजें खाने से बचना चाहिए।   गर्मियों में सेहत मंद रहने के लिए ये चीज़े ज़रूर खाये  1. दिन की शुरुआत पानी से करें:-  सुबह उठने केे बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पि...

Warm water | गर्म पानी पीने से होते है बेहतरीन फ़ायदे

Image
यह बात सभी लोग जानते हैं कि पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी होता है।अक्सर लोग ठंडा पानी भी ही पसंद करते हैं। यदि  आप अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखना चाहते हैं तो गर्म पानी पीना बहुत ज़रूरी है। गर्म पानी पीने से पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं का इलाज नेचुरल तरीके से किया जा सकता है। ज्यादातर  लोग ऐसे होते हैं जो अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं लेकिन चाय और कॉफी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन यदि सुबह-सबह आप एक गिलास गर्म पानी पिए तो इस आदत से भी छुटकारा मिल जाएगा और सुबह खाली पेट चाय और कॉफी पीने से होने वाली बीमारियां जैसे कब्ज पेट में दर्द और मुंहासे आदि से राहत मिलेगी। स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा। जी हां हर रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से बहुत फ़ायदा होता है। गरम पानी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है गरम पानी केवल आपको स्वस्थ ही नहीं बनाएगा बल्कि आपकी त्वचा को भी चमकदार बनाएगा। ठंडे पानी के मुकाबले गर्म पानी ज्यादा फायदेमंद होता ...

Tasty water | क्या आपने पानी का स्वाद बदला है ?

Image
पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है ,इसके बिना  जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है। पानी का स्वाद अलग अलग तरह होता है। मीठा ,नमकीन , लेकिन पीने योग्य मीठा पानी ही होता है ,जो हम आम  तौर पर पीते है। अगर आपको पता चले पानी  को और भी अलग अलग स्वाद में बदल कर सेहत में चार चाँद लगा सकते है। आज हम आपको बताएँगे कैसे फल और सब्ज़ियों से पानी का स्वाद बदल सकते है अगर आप इन पानी का स्वाद ले लेंगे तो कभी सादा पानी नहीं पीना चाहेंगे।  * शहद वाला पानी { HONEY WATER } सुबह उठकर बहुत से लोग हल्का गुनगुना पानी पीते है। बस आपको उसमे एक चम्मच   शहद   मिला लेना है ,पानी थोड़ा मीठा हो जायेगा ,ये आपके वज़न को कम करता है और कोलोस्ट्रोल लेवल को कम करता है। आपके शरीर के विषैले पदार्थो को बाहर करता है जो आगे जाकर गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते है, आपके चेहरे की चमक बढ़ाता है।  * विटामिन से भरपूर खीरे का पानी {  CUCUMBER WATER } खीरा हम सब सलाद में खाते ही है लेकिन आपको पता है इसका पानी पीने से शरीर को बहुत लाभ है। आप 2 से 3 खीरे के स्लाइस काट कर एक जग में पान...

सुबह बासी मुँह पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं ? ये जानकर रह जाओगे दंग।

Image
Water।पानी   जैसा कि शास्त्रों में भी बताया गया हैं, हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना होता है जो कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु औऱ आकाश हैं। हमारे शरीर में इन पांचों तत्वों की बात की जाए तो हमारा शरीर 75% भाग पानी से ही बना होता हैं। यानी के हमारे शरीर में पानी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं, औऱ अगर पानी की कमी हो जाये तो शरीर सही से काम भी नही कर पायेगा। हमारे शरीर के प्रत्येक अंग में ज़्यादातर पानी ही होता हैं, हमारे दिमाग की संरचना 75% पानी से होती हैं, हमारे लंग  82%  पानी से बने होते हैं।  इस तरह से दोस्तों ये जानना सबसे महत्वपूर्ण हो जाता हैं कि हम पानी पीते किस तरह से हैं। क्योंकि पानी हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए आयुर्वेद में अनेकों ऐसे छोटे छोटे नियम हैं जिनको फ़ॉलो करना बहुत ही ज़रूरी है आपने अक्सर लोगों से सुना होगा, पानी को खड़े हो कर पीना चाहिए, ठंडा पानी, तेज़ गर्म पानी, हल्का गर्म पानी पीना चाहिए यानी के सबने अपने अलग अलग तरीके अपना रखें होते हैं। जबकि इंसानों के अलावा कोई भी जीव अलग अलग तरह से पानी नही पीतें हैं जैसे एक गाय जिस तरह से पानी पी रही होत...

DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।

Image
DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए। कहाबत तो सुनी ही होगी जल ही जीवन है और ये सिर्फ कहाबत ही नही बल्कि एक बहुत बड़ा सत्य है इसके बिना पृथ्वी पर जीवन सम्भव ही नही है चाहे  वो मनुष्य हो, पेड़ पौधे हो, पशु पक्षी या कीड़े मकोड़े हो हर एक को पानी की जरूरत होती ही है। और तो और पानी हमारे दैनिक कार्यो जैसे- नहाना, खाना बनाना, पीना, बर्तन साफ करना घर की साफ सफाई आदि के लिए उपयोग किया जाता है। पानी सबसे महत्वपूर्ण पदार्थो में से एक है। पानी हाईड्रोजन के दो और ऑक्सीजन के एक परमाणु से मिल कर बनता  है । पानी का रासायनिक सूत्र H2O होता है। इसके तीन रूप होते है ठोस, द्रव, गैस होते है। पानी रंगहीन और गन्दहीन होता है इसलिए हम कई तरह से उपयोग में ला सकते हैं। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना सम्भव ही नही है। DRINKING WATER    हमारा शरीर में 72% से ज्यादा पानी होता है। पानी हमारे लिए बहुत ज़रूरी है  शरीर मे 10% पानी की कमी होने पर हमें प्यास लगती है। ज्यादातर लोगों को जब भी प्यास लगती है तो वो कही भी और कभी भी पानी पी लेते ह...

पानी पीने का सही तरीका सीख लो , हेल्थ में चार चाँद लग जायेंगे

Image
जी है। आप सोच रहे होंगे पानी पीने का क्या तरीका है जब चाहे पी लो। ऐसा बिलकुल नहीं है ,आपकी जानकारी के लिए बता दे , मानव शरीर में 60 प्रतिशत पानी होता है। आपके ब्रेन और दिल में  73 % पानी होता है। लंग्स में 83 % पूरी शरीर की स्किन में 65 % आपके मसल्स और किडनी में 79 % और शरीर की हड्डियों में  30 % पानी होता।  अब आप समझ सकते है हमारी बॉडी के लिए पानी कितना ज़रूरी है, पुरे दिन भर में 8 से 10 गिलास मानव शरीर को  चाहिए  होता है। हम अपनी गलत दिनचर्या के चलते 3 से 4  गिलास पानी  पीते है। या जब हमे प्यास लगे तभी पीते है ,ये पानी कैसे भी पीते है बस पानी पीने से मतलब है ,अगर आपने पानी पीने का सही तरीका जान लिया तो आपके शरीर में बहुत अच्छे बदलाब आ सकते है।  पानी पीने  सही तरीके और लाभ     कब और कैसे पीना चाहिए पानी  पानी पीने  के लाभ    सुबह उठ कर शौच से पहले हल्का गुनगुना पानी कम से कम  दो गिलास पिए। जिससे शौच ठीक से होगा और आप अच्छा और तरो ताज़ा महसूस करेंगे।  आप क...