Posts

Showing posts from April, 2021

EGG | क्या अण्डे खाने के ये फ़ायदे और नुकसान जानते है

Image
अंडा चाहे उबला हुआ हो या फिर पका हुआ दोनों ही तरीके से बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप दिन की शुरुआत अंडा खाकर करते हैं तो सारे दिन एनर्जी मिलती रहेगी। सुबह नाश्ते में अंडे को शामिल करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंडा प्रोटीन और अमीनो एसिड का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। अंडे में विटामिन ई विटामिन b12 विटामिन ए सेलेनियम फोलेट कोलिन और विटामिन डी जैसे मुख्य खनिज पाए जाते हैं। अंडे में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि आपको बहुत सारी गंभीर समस्याओं से राहत दिलाते हैं और साथ ही आप को फिट रखते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अंडे की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसको गर्मियों में नहीं खाना चाहिए पर ये गलत है। आइए जानते हैं अंडे खाने के फायदों के बारे में। EGG | क्या अण्डे खाने के ये फ़ायदे और नुकसान जानते है    अंडा खाने से होने वाले फायदे :-   यह निम्न प्रकार है। 1. प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है अंडा:- प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत अंडे को भी माना जाता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन कोशिकाओं का निर्माण करता है और उनकी रिपेयर भ...

HEART ATTACK | हार्ट अटेक आने पर तुरंत क्या करना चाहिए

Image
किसी को हार्ट अटैक आते हुए देखकर घबरा जाना तो बहुत ही आम बात है लेकिन समय के साथ जल्द ही अगर सही कदम उठाया जाए तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। क्या कोई ऐसा उपाय जानते हैं जिसको करते ही मरीज तुरंत ही ठीक हो जाए। सभी की लाइफ स्टाइल में बहुत बड़े पैमाने पर बदलाव आ चुका है जिसने शारारिक कार्य क्षमता को बहुत ही प्रभावित किया है। जिस कारण  ह्रदय से संबंधित समस्याएं बहुत बढ़ चुकी हैं। जिस कारण लोग व्यक्ति की खराब हालत देखकर डर जाते हैं। और दिमाग में बस हॉस्पिटल ले जाने की बात आती है। परंतु इन सब चीजों के बीच मरीज की जान बचाना बहुत ही मुश्किल होता है। इसीलिए अस्पताल ले जाने से पहले कुुछ उपाय करने चाहिए। अधिकतर लोगों को यह मालूम ही नहींं है ,कुछ सरल प्रयासो से जान बचाई जा सकती है।  HEART ATTACK | हार्ट अटेक आने पर तुरंत क्या करना चाहिए हार्ट अटैक के लक्षण:- यह निम्न प्रकार है 1.शुरुआत में उल्टी और चक्कर आना। 2.हाथों और उंगलियों कंधें, गर्दन और पीठ में दर्द होना। 3.मन बहुत अशांत रहता है और बेचैनी होना होने लगती है। 4.सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। 5.अधिक पसीना आता है और कमजोरी मह...