![]() |
| DETOXIFY | बॉडी को डीटॉक्स करे इन 10 तरीको से |
अक्सर ऐसा होता हैं की हम बिना किसी बजह थकान या सुस्ती महसूस करने लगते हैं। हमारे चहरे पर अचानक झाइयां और पिम्पल्स हो जाते हैं। हम अपना खाना भी ठीक से नही पचा पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता हैं तो आपको भी अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने की जरुरत है। मतलब शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकलने की जरूरत है। बिषैले तत्व के द्वारा आपके शरीर को बीमार करने से पहले ही अपना बचाव कर ले और स्वस्थ निरोगी शरीर पाए। आज हम आपको शरीर को डेटॉक्स करने के कुछ आसान से उपयो से अवगत कराने जा रहे हैं।
बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन के 10 आसान उपाय
1- आप अपने भोजन में हर दिन अधिक से अधिक फल और सब्जियों का सेवन करे। इससे हमारे शरीर के लिवर एन्जाइम सक्रिय हो जायेगे जो कि हमारे शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकलने में मदद करेंगे। हर दिन फल और सब्जियों के अधिक उपयोग से वज़न नियंत्रित रहेगा और आप फ़ीट और हेल्दी रहेंगे।
2 -डिटॉक्सीफिकेशन की प्रक्रिया में भारी भोजन न करे हल्का ही करे। इससे शरीर ऊर्जावान रहेगा और वज़न भी कम होगा। अगर आपको शुगर और कोलस्ट्रोल की परेशानी है तो हल्का भोजन करने से शुगर और कोलोस्ट्रॉल लेवल में रहेगा।
3- नींबू पानी को पीने से शरीर में क्षार की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा ये शरीर की सफाई भी करता हैं। रोजाना एक गिलास नींबू पानी जरूर पिये। नींबू पानी को एक उत्तम डीटॉक्स ड्रिंक कहा जाता हैं।
4- शरीर मे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना हैं और बिषैले तत्व को बाहर निकलना हैं तो चीनी से परहेज करना बहुत जरूरी हैं। चीनी यानी शक्कर विष के समान होती हैं। इसलिए जितना संभव हो सके इसके सेवन से बचे। इसकी जगह आप शहद का सेवन कर सकते हैं। विस्तार से पढ़े CLICK करें 👉 शहद के 12 गुणकारी लाभ
5- शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे बेहतर और आसान तरीका हैं ज्यादा से ज्यादा पानी पीना प्रतिदिन लगभग 10 से 14 गिलास पानी जरूर पिये। ऐसा करने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व पशीना या पेशाब के जरिये बाहर निकल जाते हैं।
6- चाय और कॉफी का सेवन बहुत ही नुकसानदायक हो सकता हैं। इनकी जगह आप हर्बल टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर्बल टी के सेवन से पाचन तंत्र की परेशानी से छुटकारा मिलता हैं। हर्बल टी से शरीर में रक्त संचार की गति बढ़ती है। जिससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसके सेवन से नींद भी अच्छी आती हैं।
7- अंडा और लहसुन में सल्फ्यूरिक तत्व अधिक मात्रा में होता हैं। जिससे बॉडी में ग्लोथाथीओन नाम के एक एंटीऑक्सीडेंट का निर्माण होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकाल कर शरीर को डिटॉक्सीफिकेशन करने का काम करता है। इसलिए अपने आहार में अंडा और लहसुन को जरूर शामिल करें।
8- ताजे फलों और सब्जियों के जूस को पीने से शरीर से विषैले तत्व जल्दी बाहर निकलते हैं। अपनी डेली डायट में जूस को शामिल करने से आपकी स्किन भी ग्लो करने लगती है। फिटनेस के लिए जूस बेहतरीन ऑप्शन है।
9- रोजाना एक्सरसाइज से न भागे। एक्सरसाइज बॉडी को डेटॉक्स करने का बेहतरीन तरीके में से एक हैं। अगर आप अपनी बॉडी को अच्छे से डेटॉक्स करना चाहते हैं तो रोजाना 45 मिनट एक्सरसाइज करे। सुबह दिन की शुरुआत रनिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग से करे। ऐसा करने से आपका शरीर तो फिट रहता ही हैं बल्कि दिमाग भी तेज होता हैं।
10- मसाज थेरपी के जरिए शरीर में रक्त संचार बढ़ जाता हैं और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। मसाज थेरपी को नियमित रूप से करवाते रहना चाहिए।
नोट : हैल्थ से जुड़ी और भी जानकारी को जानने के लिए https://www.wishuhealth.com/ से जुड़े रहे।
Thank You। Wish U Health
और पढ़े 👇



Comments
Post a Comment