Warm water | गर्म पानी पीने से होते है बेहतरीन फ़ायदे
यह बात सभी लोग जानते हैं कि पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी होता है।अक्सर लोग ठंडा पानी भी ही पसंद करते हैं। यदि आप अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखना चाहते हैं तो गर्म पानी पीना बहुत ज़रूरी है। गर्म पानी पीने से पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं का इलाज नेचुरल तरीके से किया जा सकता है। ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं लेकिन चाय और कॉफी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन यदि सुबह-सबह आप एक गिलास गर्म पानी पिए तो इस आदत से भी छुटकारा मिल जाएगा और सुबह खाली पेट चाय और कॉफी पीने से होने वाली बीमारियां जैसे कब्ज पेट में दर्द और मुंहासे आदि से राहत मिलेगी। स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा। जी हां हर रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से बहुत फ़ायदा होता है। गरम पानी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है गरम पानी केवल आपको स्वस्थ ही नहीं बनाएगा बल्कि आपकी त्वचा को भी चमकदार बनाएगा। ठंडे पानी के मुकाबले गर्म पानी ज्यादा फायदेमंद होता ...