Beetroot। लोग क्यों खाते हैं चुकंदर ? चुकंदर खाने के फ़ायदे।
Beetroot। लोग क्यों खाते हैं चुकंदर? चुकंदर खाने के फ़ायदे। Beetroot । चुकंदर चुकंदर एक मूसला जड़ वाली वनस्पति होता हैं। चुकंदर को सलाद, सूप, कच्चा औऱ स्मूदी के रूप में खा सकते हैं। अक्सर लोग चुकंदर की सब्जी बनाकर भी खाना पसंद करते हैं। चुकंदर अपने रंग औऱ स्वरूप की वज़ह से ही नहीं बल्कि अपने गुणों के लिए भी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा चुकंदर को सुपरफूड भी माना जाता हैं। चुकंदर में अनेकों सेहतमंद औऱ औषधिएँ गुण मौज़ूद होते हैं। चुकंदर को आप किसी भी रूप में इस्तेमाल कर लें ये आपके लिए गुणकारी ही होते हैं। रोम में चुकंदर की खेती सबसे पहले की गई थी। इसमें अनेकों पोषक तत्व औऱ एंटीऑक्सीडेंट मौज़ूद होते हैं, जो की शरीर के लिए बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। चुकंदर का सेवन करनें से शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकल जातें हैं जिससे बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन की प्रक्रिया में मदद मिलती हैं। चुकंदर की तासीर ठंडी होती है। चुकंदर खाने के अनेकों फ़ायदों के साथ कई नुकसान भी होतें हैं। औऱ आज हम आपको चुकंदर से होने वाले फ़ायदों के बारे में बतायेगें। beetroot | चुकंदर चुकंदर से होने वाले फ़ायदे। ...