Blood Pressure (BP)।क्या है?
Blood Pressure (रक्तचाप) होता क्या हैं। रक्त और प्रेशर का क्या सम्बंध है। जब हमारा हार्ट पंप करता है तो एक प्रेसर बनता है उस प्रेसर के जरिए ब्लड पूरी शरीर में पहुँचता हैं जिसे हम ब्लड प्रेशर कहते हैं। जैसे हम बात करे टंकी की तो वो घर के सबसे ऊपर रखी जाती है जिससे पूरे घर मे पानी प्रेसर से पहुंच सके। इसी तरह हमारे शरीर मे टंकी का काम हमारा ह्र्दय करता है जो कि ब्लड में एक प्रेसर बनाता है जिसके जरिये ब्लड पूरे शरीर में पहुंच जाता हैं। इसलिए हमारे शरीर मे ब्लड प्रेसर होना बहुत जरूरी है। जैसे ही पंप करता है उसमे से एक ट्यूब निकलती है जिसका नाम ओटा होता है ओटा पूरी बॉडी को एक एक ब्रांच देती रहती है। पहले दाये हाथ को देती है फिर मस्तिष्क को, बाये हाथ को फिर वो ओटा घूम कर छाती को फिर पेट मे फिर दोनों पैरों की तरफ चली जाती है और इसी तरह ओटा पूरी बॉडी को ब्लड पंहुचा देती हैं ये जिस प्रेसर से पूरे शरीर मे जाती है उसे ही हम ब्लड प्रेशर कहते हैं।
High Blood Pressure। उच्च रक्तचाप
क्यों होता है हाई ब्लड प्रेशर ? जैसे हम अगर बात करे टंकी के पाइप की तो उसको हम छिड़काव करते समय आगे से दबा देते है जिसकी बजह से पानी और ज्यादा प्रेसर के साथ आगे निकलता है इसी तरह से हमारा हार्ट भी कम करता है हमारे खराब खान पान की बजह से हार्ट की धमनियों में केलोस्ट्रोल का जमाव होने लगता है। यानी धमनियां धीरे धीरे चोक होने लगती हैं। अब जो काम हार्ट नॉर्मल वे में कर रहा था उसी काम को करने के लिए अधिक ताकत लगानी पड़ रही है। जिससे ब्लड तेजी से फ्लो होता हैं। ब्लड के तेजी से फ्लो होने को ही हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण
- जब ब्यक्ति जरूरत से ज्यादा चिंता करने लगता है और व्यक्ति के मन मे जब क्रोध, ईर्ष्या, भय आदि विकार आने लगते हैं तब हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो जाती हैं
- कई बार लोगो का अनिमियत खान पान या से ज्यादा खाना भी हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाबा दे सकता है।
- जरूरत से ज्यादा मैदा से बनी खाने की चीजें , चीनी , तेल मसाले, घी , अचार, पिज़्ज़ा, बर्गगर, चाय , मांस, सिगरेट, व शराब आदि खराब खान पान की चीजो से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
- रेशेदार खाना न खाना और खाने में कच्चे फल और सलाद का इस्तेमाल न करना।
- शारिरिक श्रम में कमी होना। आज कल की सुख सुविधाओं के चलते लोगो का शरीर श्रम न के बराबर हो गया है।
- पेट और पेशाब से सम्बन्धित पुरानी बीमारी का होना
Low Blood Pressure। निम्न रक्तचाप
ब्लड प्रेशर की परेशानी की बात की जाये तो ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर के बारे में तो जानते हैं और इसके लक्षणों और कारणों को भी जानते हैं लेकिन इसके विपरीत लो ब्लड प्रेशर की बात करे इसके बारे में कम लोगों जानकारी है। जबकि सच्चाई यह है कि दुनिया में बड़ी तादाद में लोग लो ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे हैं। लेकिन चूंकि उन्हें इसके लक्षणों के बारे में पता नहीं होता लिहाजा वे इसे सामान्य चक्कर आना या कमजोरी आना समझ कर अनदेखा कर देते है लो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ हो जाए तो ब्रेन तक पहुंचने वाले ऑक्सिजन और जरूरी पोषक तत्व में रूकावट आ जाती है, इसलिए लो ब्लड प्रेशर की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर के कारण
- शरीर अच्छे से काम करे इसके लिए जरूरी है कि पानी पीने में कमी न की जाए। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका शरीर बहुत जल्दी डिहाइड्रेटेड हो जाता है और आपका ज्यादातर काम घर के बाहर से ही है तो आपको अपने पास पानी की बोतल रखनी चाहिए और नींबू पानी का सेवन करना चाहिए ताकि आपको कमजोरी महसूस न हो।
- अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं में इस बात की संभावना अधिक हो जाती हैं कि उनका ब्लड प्रेशर लो हो जाए। प्रेग्नेंसी के दौरान बीपी का थोड़ा सा लो होना सामान्य बात है लेकिन बार बार ऐसा होता हो तो तुरंत आपको डॉक्टर की सलहा लेनी चाहिए।
- दिल से जुडी बीमारियों में ऐसा देखा गया है की आपके शरीर में रक्त संचार ठीक से नहीं हो पता इसलिए भी आपको ब्लड प्रेसर की शिकायत हो जाती है
- शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन की कमी हो जाए तो विटमिन B-12 या व्यक्ति अनीमिया का शिकार हो जाता है जिससे लो ब्लड प्रेशर की परेशानी भी हो सकती है।
ये भी ज़रूर पढ़े 👇
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट
👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
नोट: और भी अधिक जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग्स को लगातार पड़ते रहिये। कंमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे।
Thank You। Wish You Health



Comments
Post a Comment