Posts

Showing posts with the label immune system

कोरोना वायरस होने के बाद लाइफ को नार्मल कैसे बनाएं ?

Image
कोविड से अब तक लाखों लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन इनमें से लगभग 90% लोग किसी न किसी बीमारी से परेशान हो रहे हैं। जो कि व्यक्ति को पहले जैसी साधारण जिंदगी नहीं जीने दे रही है। ऐसे में इन बीमारियों को ठीक करके पहले जैसी नॉर्मल लाइफ जीना बहुत ही मुश्किल काम हो चुका है। कोरोना वायरस होने के बाद लाइफ को नार्मल कैसे बनाएं ? ये समस्याएं क्या है -    1. शारीरिक समस्याएं-  1. शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाना। जैसे शरीर से जान ही निकल गई। 2. शरीर में दर्द होना जैसे कि पेट में दर्द सर में दर्द मांसपेशियों में दर्द हाथ पैरों में दर्द और भी कई तरीके के दर्द होना। 3. खांसी होना सांस फूलना हार्ट बीट बहुत तेज होना और पेट खराब रहना। 4. भूख कम लगना और हाथ पैरों में जलन होना। 2. मानसिक समस्याएं -   1. जरूरी नहीं कि किसी भी व्यक्ति को मानसिक समस्या ही हो लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इंसान के मन में डर बैठ जाता है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। 2. डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाना। 3. कोविड के टाइम पर तनाव इतना बढ़ चुका है कि इससे सभी लोग परेशान हैं। 4. तनाव की वजह से बहुत सारी समस्याएं होने लगती...

BLACK FUNGUS | ब्लैक‌ फंगस से किसे खतरा होता है ?

Image
कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही घातक साबित हुई अब कोरोना के केस कभी हद तक कम हो गये है ,लेकिन खतरा अभी टला नहीं है और कई रिसर्च में यह भी पता चल रहा है कि इसकी तीसरी लहर भी आ सकती है। कोविड19 की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई साथ ही तीसरी लहर का खतरा भी बना हुआ है। लोगों को केवल कोविड-19 नहीं किया बल्कि इसके साथ ही ब्लैक फंगस का भी खतरा बढ़ चुका है। आज की तारीख में हमारे देश में दो हजार से ज्यादा  केस ब्लैक फंगस के हो चुके हैं। Black fungus  ब्लैक फंगस किसे कहते हैं: -   Mucormycosis ब्लैक फंगस को वास्तव में सीरियस थैप माना जाता है। ब्लैक फंगस mucormycosis फैमिली से आता है। ब्लैक फंगस हवा में पाया जाता है। अगर आप ज्यादा बीमार है और आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो ब्लैक फंगस का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसको हवा में से इन्हेल करते हैं जो कि नाक के द्वारा भी हो सकता है। फंगस का कोविड 19 से कोई सीधा संबंध नहीं है लेकिन रिसर्च में यह माना गया है कि कोविड-19 होने वाले और सारे मरीजों में ब्लैक फंगस की समस्या होने लगी है। ब्लैक‌ फंगस से किसको ज़्यादा  खतरा...

LUNGS | फेफड़ों को मजबूत और इनकी ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढ़ाने वाली 6 आसान और असरदार एक्सरसाइज

Image
आज की  भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने और सामान्य रूप से कार्य करने के लिए भी आपके फेफड़ों को व्यायाम की जरूरत होती है । फेफड़े हमारे शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन देने का काम करते हैं । शरीर की लगभग हरएक गतिविधि ऑक्सीजन पर निर्भर है, जिसमें कोशिकाओं के कुछ कार्य भी शामिल हैं। फेफड़े शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन पहुँचाने का काम करते हैं, और कुछ व्यायाम फेफड़ों को हवा में , सांस लेने में ,ऑक्सीजन के बेहतर अवशोषण में मदद करते हैं । फेफड़ों की एक्सरसाइज आपके फेफड़ों को वायुप्रवाह और उनमें ऑक्सीजन लेवल को मैनेज करने में अहम भूमिका निभाते हैं । आज कल बढ़ती स्वास्थ्य समस्या व वायुप्रदूषण के चलते लोग मजबूत फेफड़ों के लिए तरह तरह के व्यायाम करते हैं । आज हम  फेफड़ों को स्वास्थ्य व बेहतर बनाने के लिए 6 आसान व्यायामों के बारे में बताएंगे । फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम  1. एरोबिक्स व्यायाम - एरोबिक्स व्यायाम एक लयबद्ध गति से बड़े मांसपेशी समूहों को टारगेट करके फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । यह आपके दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है । इसलिए शरीर अधिक...

immunity | इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने के लक्षण और इसे मजबूत बनाने के उपाय

Image
इम्यून सिस्टम वह सिस्टम होता है जो हमारे शरीर से वायरस बैक्टीरिया तथा अन्य तत्वों का मुकाबला करके उन्हें शरीर से बाहर निकाल देता है। कोरोना से बचने के लिए अभी तक ना तो कोई वैक्सीन बनी है और ना ही कोई इलाज इसीलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत हो जो कि हमें कोरोना से लड़ने की ताकत दिलाता है। डॉक्टर्स का कहना है कि यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तब आप कोरोना वायरस की चपेट में बहुत आसानी से आ सकते हैं। जिस व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वह अक्सर बीमार रहता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कई कारण होते हैं जैसे कि ज्यादा सिगरेट और शराब पीना या फिर पहले से ही शरीर में कोई बीमारी होना। इसके अतिरिक्त यदि आप पूरी नींद नहीं लेते हैं या फिर खानपान ठीक नहीं है तब भी इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। आइए जानते हैं इम्यून सिस्टम कमजोर होने के लक्षण :- 1.डाइजेशन ठीक नहीं रहता है :- हमारे शरीर की इम्यूनिटी का 80 प्रतिशत इंडिकेटर पेट हैै। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से कब्ज गैस और एसिडिटी की समस्या हो तो यह कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण होता है। पेट खराब होने का मेन कारण होता ह...

Amla | आंवला सबसे सस्ता और अच्छा इम्युनिटी बूस्टर

Image
आजकल कोरोना महामारी के दौर में हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( इम्युनिटी ) को बूस्ट (बढ़ाना) करना चाह रहे हैं । जिसके लिए वह अनेकों उपायों को अपना रहा है । आज हम आपको बताएगे की आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए एक छोटे मगर औषिधीय गुणों से भरपूर फल का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका नाम आंवला है । ये सबसे सस्ता और अच्छा इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है।  आंवला एक ऐसा वृक्ष है जो एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में पाया जाता है ।  आंवला के वृक्ष पर आने वाले फल सामान्यतः छोटे होते हैं जिनका औषिधि के रूप में उपयोग करते हैं । आंवला विटामिन सी का एक प्राकर्तिक स्रोत है इसे इंडियन गूजबेरी के नाम से भी जानते हैं ।  आंवला हमारे शरीर को कई समस्याओं जैसे : खांसी , श्वास रोग , कब्ज , रक्त पित्त , दमा , ह्रदय रोग , मूत्र विकार , चर्बी घटाने में , चर्म रोग , आंखों की रोशनी बढ़ाने , बालों के लिए , धातु विकार आदि में बहुत लाभकारी होता है ।  आयुर्वेद में आंवला को उत्तम जड़ी बूटी के रूप में उपयोग किया जाता है । इसको आप अचार , मुरब्बे आदि रूप में उपयोग कर सकते हैं । आइये जानते हैं आं...

Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को ।

Image
Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को । हल्दी दक्षिण एशियाई उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में उगने वाली प्रमुख वनस्पतियों में से एक है । इसका पौधा 5 से 6 फुट तक बढ़ा होता है । हल्दी हमें जड़ की गांठों के रूप में मिलती है । हल्दी को आयुर्वेद में प्रमुख औषधि माना जाता है । इसे हरिद्रा , कुरकुमा, लौंगा, हरदल , वरवर्णिनी , आदि नामों से जाना जाता है । हल्दी का उपयोग हमारी रसोई में सब्जियों व अन्य खाद्द्य सामिग्रीयों  के अलावा धार्मिक कार्यों में व विवाह में हल्दी की रस्म के रूप में प्रयोग किया जाता है । भारत का हल्दी उत्पादन में विशेष स्थान है व सम्पूर्ण विश्व मे भारत हल्दी के उत्पादन में 80% का हिस्सेदार है।  हल्दी में कौन कौन से तत्व पाए जाते हैं ?  हल्दी एन्टी बैक्टीरियल , एन्टी फंगल के रूप में बहुत लाभकारी होती है । हल्दी में प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट , खनिज द्रव्य , करक्यूमिन रसायन पाया जाता है जो शरीर के इम्युनिटी को बढ़ती है साथ ही साथ हमारे शरीर की विभिन्न समस्याओं जैसे - गठिया , रक्त प्रवाह , त्वचा की एलर्जी , कोलस्ट्रोल की समस्या व कोशिकाओं की मरम्मत ...

Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

Image
five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी इम्युनिटी आज की तारीख में सबको अच्छी करनी है , कुछ दिनों पहले तक इस पर कोई ध्यान भी नहीं देता था लेकिन आज कोरोना काल में सब इम्युनिटी की बात कर रहे है। आपकी अगर इम्युनिटी अच्छी होगी तो कोई भी रोग और वायरस आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है , बस  आपको पता होना चाहिए इम्युनिटी बढ़ेगी कैसे। आज हम आपको पांच ऐसे प्राकृतिक सुपर फ़ूड बताएंगे  जिससे आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना तक बढ़ा सकते है    आमला ( Amla )  ये विटमिन c का बहुत अच्छा स्रोत है , एक आमले में  20 संतरे के बराबर विटामिन c मौजूद होता है इसमें सबसे ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट होता है। रोज़ एक आमला खाने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है। साथ ही साथ आपके बालों और स्किन से जुडी दिक्कतें भी खत्म हो जाती है , खट्टे होने की  वजह से अगर आप नहीं खा सकते है  तो आमला कैप्सूल और पाउडर को ले सकते है। विस्तार से पढ़ें  click करें 👉   AMLA BENEFITS आमला | Amla  गिलोय ( Giloy) -  ये एक बेल की तरह होती है जिसका पत्ता ...

अनुलोम विलोम | प्राणायाम कोरोना से लड़ने में कारगर

Image
अनुलोम विलोम | प्राणायाम कोरोना से लड़ने में कारगर  अनुलोम विलोम एक बहुत ही प्रसिद्ध व चमत्कारिक प्राणायाम है । यह हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है । रोजाना अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से आप स्वस्थ व तंदुरुस्त रहते हैं तथा बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं।  अनुलोम विलोम एक प्राणायाम है जिसका अर्थ है - अनुलोम - दायीं नासिका , विलोम - बायीं नासिका और प्राणायाम - साँस लेना । इस प्रकार इस प्राणायाम का अर्थ होता है सांस लेना व सांस छोड़ना । आज कोरोना काल में  प्राणायाम बहुत सही साबित हो रहा है ये आपकी कोरोना के प्रति लड़ाई में मददगार साबित हो रहा है वो इसलिए क्योकि इससे आपकी इम्युनिटी काफी अच्छी हो जाती है. और जिस किसी की भी इम्युनिटी अच्छी है वो आराम से कोरोना को हरा देता है।  Anulom vilom | अनुलोम विलोम योग गुरु बाबा रामदेव जी ने अनुलोम विलोम प्राणायाम को सर्वश्रेष्ठ प्राणायाम बताया है । वे रोजाना सुबह सुबह एक  चैनल के माध्यम से लोगों को योगा के फायदे व उनको करने का सही तरीका सिखाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं । यह प्राणायाम हमारी नाड़ियों (नसों) को शुद्ध रखने का क...

CORONA UPDATE | खुशखबरी | रूस लेकर आएगा पहली वैक्सीन

Image
  CORONA UPDATE | खुशखबरी ,रूस लेकर आएगा पहली वैक्सीन  जी हाँ ये सबके लिए ख़ुशी की बात है। कोरोना की वैक्सीन का इंतज़ार खत्म हुआ खबरों की माने तो रूस दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन लाने जा रहा है। रूस 12 अगस्त से 15 के बीच अपनी इस वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराएगा। सबकी निगाहे इस बात पर थी कौन सा देश पहली वैक्सीन बनाएगा बहुत से देश इस दौड़ में थे जैसे - चीन ,भारत ,अमेरिका ,रूस ,जर्मनी लेकिन बाज़ी मार ले गया रूस।  रूस के स्वस्थ्य मंत्रालय ने ये बताया वैक्सीन का ट्रिएल अंतिम चरण में है जल्द ही ये पूरा हो जायेगा इस वैक्सीन का  रजिस्ट्रेशन 12 से 15 अगस्त के बीच करा लिया जायेगा उसके बाद इसके निर्माण का काम शुरू किया जायेगा।  कैसे होता है ट्रायल इसके  तीन मानवीय ट्रॉयल और चरण  होते है ,पहले चरण में 100 लोगो पर परिक्षण किया जाता है ,दूसरे चरण में सैकड़ो लोगो पर और तीसरे चरण में हज़ारो लोगो पर ये परिक्षण किया जाता  है। इन सभी में लोगो पर वैक्सीन के असर को देखा जाता है। उसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाती है। रूस ने जिन लोगो ...

Immunity | आपके शरीर में Immune System कैसे काम करता हैं ?

Image
आपके शरीर में Immune System  कैसे काम करता हैं ? immune system  क्या है ? इम्युनिटी हमारी बॉडी का डिफेन्स मेकनिजम है। जो कि किसी भी  बैक्टीरिया  वायरस या फिर इंफेक्शन से लड़ने में हमारी बॉडी की मदद करती हैं और उसके विरोध में हमारी सुरक्षा करती हैं। यानी की बॉडी के डिफेन्स सिस्टम को ही इम्युनिटी कहते हैं। नॉर्मली हमारी बॉडी प्रोटेक्टिव होती हैं कैसे? जैसे हम जब किसी से बात कर रहे होते हैं चल रहे होते हैं सो रहे हो या और भी कई तरह के काम कर रहे हो। हर वक्त हमारी बॉडी को इम्युनिटी चाहिए होती हैं। यही नही हम जो भी खाते और पीते हैं उसमें भी हज़ारो लाखों की संख्या में  बैक्टीरिया  और वायरस होते हैं। लेकिन हम फिर भी ज़िंदा  रहते हैं क्यों ? क्योंकि हमारे पास इम्युनिटी सिस्टम हैं।  बाहरी दुनिया में हज़ारो लाखों की संख्या में बैक्टीरिया और वायरस होते है जिनसे हमारी बॉडी का रोज़ाना सामना होता ही हैं। जो हमें बीमार कर सकते हैं। जिनसे सुरक्षा के लिए हमारे इम्मयून सिस्टम मजबूत होना बहुत ज़रूरी होता हैं।  सोचिये अगर हमारे पास इम्यून...