आजकल कोरोना महामारी के दौर में हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( इम्युनिटी ) को बूस्ट (बढ़ाना) करना चाह रहे हैं । जिसके लिए वह अनेकों उपायों को अपना रहा है । आज हम आपको बताएगे की आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए एक छोटे मगर औषिधीय गुणों से भरपूर फल का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका नाम आंवला है । ये सबसे सस्ता और अच्छा इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है।
- आंवला एक ऐसा वृक्ष है जो एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में पाया जाता है ।
- आंवला के वृक्ष पर आने वाले फल सामान्यतः छोटे होते हैं जिनका औषिधि के रूप में उपयोग करते हैं ।
- आंवला विटामिन सी का एक प्राकर्तिक स्रोत है इसे इंडियन गूजबेरी के नाम से भी जानते हैं ।
- आंवला हमारे शरीर को कई समस्याओं जैसे : खांसी , श्वास रोग , कब्ज , रक्त पित्त , दमा , ह्रदय रोग , मूत्र विकार , चर्बी घटाने में , चर्म रोग , आंखों की रोशनी बढ़ाने , बालों के लिए , धातु विकार आदि में बहुत लाभकारी होता है ।
- आयुर्वेद में आंवला को उत्तम जड़ी बूटी के रूप में उपयोग किया जाता है । इसको आप अचार , मुरब्बे आदि रूप में उपयोग कर सकते हैं ।
आइये जानते हैं आंवला से क्या क्या लाभ होते हैं ?
आंवला हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक फल है । यह स्वाद में खट्टा होता है । जिसके कारण यह विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है ।
★ यह हमारे रक्त में शुगर को बैलेंस करने का काम करता है ।
★ महिलाओं के शरीर मे होने वाली कई प्रकार की समस्याओं में यह बहुत फायदेमंद होता है ।
★ आंवला हमारी हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं ।
★आंवला हमे विभिन्न प्रकार के चर्म रोगों जैसे- एलर्जी व फंगस आदि से सुरक्षित रखता है ।
★ आंवला वजन घटाने में बहुत लाभकारी है ।
★शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में इसके एन्टी ओक्सिडेंट अहम भूमिका निभाते हैं ।
★ आंवला हमारे बालों को घना , मजबूत व लंबा बनाता है ।
★ आंवला हमारे रक्तचाप को नियंत्रित कर हमें हृदय रोगों से भी बचाने का काम करता है ।
आंवले के सेवन से होने वाले नुकसान क्या क्या हैं ?
वैसे तो आंवला हमारे लिए बहुत ही लाभकारी है ।लेकिन यदि आपको इसके उपयोग का सही तरीका नही पता है व कोई अन्य समस्या है तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर ही उसको उपयोग करें ।
आंवला से निम्न हानियां हो सकती हैं -
★ आंवले का सेवन आपको पानी के साथ नही करना चाहिए अन्यथा अपज , कब्ज की समस्या हो सकती है ।
★ यदि हम आंवले का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करते हैं तो यह आपके मूत्रमार्ग में जलन का कारण बन सकता है ।
★ गर्भवती स्त्रियों को इसका अधिक उपयोग नही करना चाहिए ।
★मधुमेह रोगियों के लिए अधिक आंवले का सेवन नही करना चाहिए अन्यथा यह उनके रक्तचाप को नुकसान पहुँचा सकता है ।
आंवला आपको बाजार में व कई मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाता है । इसे आप मुरब्बे , जूस , कच्चा , पाउडर व कैप्सूल के रूप में उपयोग कर सकते हैं । सबसे सस्ता और अच्छा इम्युनिटी बूस्टर
- आंवले को उपयोग करने से पहले आपको चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए ।
ये भी ज़रूर पढ़े 👇
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमैंट्स करके जरूर बताएं ।
और पढ़े CLICK करें 👇


Nice blog.
ReplyDeleteNyc one
ReplyDeleteI found this blog informative or very useful for me. I suggest everyone, once you should go through this.
ReplyDeleteकोविशिल्ड वैक्सीन के फायदे