Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को ।

Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को ।


हल्दी दक्षिण एशियाई उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में उगने वाली प्रमुख वनस्पतियों में से एक है । इसका पौधा 5 से 6 फुट तक बढ़ा होता है । हल्दी हमें जड़ की गांठों के रूप में मिलती है । हल्दी को आयुर्वेद में प्रमुख औषधि माना जाता है । इसे हरिद्रा , कुरकुमा, लौंगा, हरदल , वरवर्णिनी , आदि नामों से जाना जाता है । हल्दी का उपयोग हमारी रसोई में सब्जियों व अन्य खाद्द्य सामिग्रीयों  के अलावा धार्मिक कार्यों में व विवाह में हल्दी की रस्म के रूप में प्रयोग किया जाता है ।
भारत का हल्दी उत्पादन में विशेष स्थान है व सम्पूर्ण विश्व मे भारत हल्दी के उत्पादन में 80% का हिस्सेदार है। 

हल्दी में कौन कौन से तत्व पाए जाते हैं ? 

हल्दी एन्टी बैक्टीरियल , एन्टी फंगल के रूप में बहुत लाभकारी होती है । हल्दी में प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट , खनिज द्रव्य , करक्यूमिन रसायन पाया जाता है जो शरीर के इम्युनिटी को बढ़ती है साथ ही साथ हमारे शरीर की विभिन्न समस्याओं जैसे - गठिया , रक्त प्रवाह , त्वचा की एलर्जी , कोलस्ट्रोल की समस्या व कोशिकाओं की मरम्मत , पित्त से सम्बंधित सभी समस्याओं में उपयोगी है । यह हमारी पाचन क्रिया को भी ठीक रखने का काम करती है । आयुर्वेद में काली हल्दी का उपयोग अधिक किया जाता है क्योंकि यह पीली हल्दी के मुकाबले ज्यादा औषिधीय गुण वाली होती है । 
हल्दी का उपयोग विभिन्न प्रकार की सौंदर्य क्रीमों , फेस पैक , फेस वॉश आदि में किया जाता है । 
हल्दी को एन्टी सैप्टिक की तरह चोट व जख्म आदि पर भी उपयोग किया जाता है ।



हल्दी किन किन समस्याओं में लाभकारी होती है ? 

लीवर की समस्या - हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन नामक रसायन हमारे लीवर सम्बन्धी  समस्याओं जैसे : फैटी लीवर , लीवर सिरोसिस को दूर करता है । हल्दी में मौजूद रसायन हमारे शरीर को डिटॉक्सीफिकेशन करने का काम भी करते हैं । जिससे लीवर की समस्यायें नही होती हैं । 

कैंसर - कैंसर एक भयंकर समस्या है । यदि आप हल्दी मिलाकर दूध का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर के प्रोस्टेट कैंसर , ब्रैस्ट कैंसर , पेट का कैंसर आदि से निजात मिलती है । क्योंकि यह कैंसर को उत्पन्न करने वाले सेल्स व कोशिकाओं को नष्ट कर देता है ।

गठिया - हल्दी में मौजूद एन्टी इंफ्लेमेटरी के गुण आपको गठिया के दर्द से निजात दिलाने में उपयोगी हैं । 

पाचन संबंधी समस्याओं में - यदि हम हल्दीयुक्त दूध का सेवन रोजाना करते हैं तो हमारी पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है । जिससे पेट मे सूजन , कब्ज , गैस आदि समस्याएं नही होती हैं ।

प्रजनन स्वास्थ्य में - हल्दी में मौजूद रसायन फाइटोस्ट्रोजन की तरह कार्य करते हैं । यह महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है व गर्भधारण संबंधी समस्याओं से राहत पहुँचाता है ।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में - हल्दी को हम यदि दूध के साथ सेवन करते हैं तो हम मौसम बदलने पर होने वाली छोटी छोटी बीमारियों जैसे : सर्दी , जुखाम , खांसी , बुखार आदि से बचे रहते हैं । साथ ही यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है व विभिन्न प्रकार के वायरल व वाइरसों से भी लड़ने में हमारे शरीर की मदद करता है ।

चोट और सूजन - आपको अगर चोट और सूजन या किसी प्रकार का घाव हो गया हो ,हल्दी को दूध के साथ लेने से घाव जल्दी भरता है और चोट सूजन में भी जल्दी आराम मिलता है। 

★ यह बच्चों में होने टॉन्सिल्स की समस्या व रक्त में होने वाले विकारों व अन्य समस्याओं में बहुत लाभकारी हैं.

TURMERIC | हल्दी 
 

आइये जानते हैं,  हल्दी का इस्तेमाल किन स्थितियों  में नही करना चाहिए 

★ हल्दी का उपयोग महिलाओं को गर्भधारण से लेकर डिलिवरी के बाद तक इसका उपयोग नही करना चाहिए व मासिक धर्म मे  रुकावट का काम करती है ।

★ यह टेस्टोस्टेरॉन के स्तर की कम करती है ।

★ पित्ताशय में पथरी होने की स्थिति में हल्दी का उपयोग हानिकारक होता है ।
 
★ सर्जरी के बाद आपको हल्दी का दूध उपयोग नही करना चाहिए क्योंकि यह रक्त का थक्का जमाने से  रोकती है। अगर आप ऐसा करते है तो आपका ज़्यादा रक्त वह सकता है। 

★ इसके अधिक उपयोग से हमारी त्वचा रूखी व एलर्जी अधिक हो सकती है । 

चेतावनी : उपयोग करने से पहले चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें । 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमैंट्स में जरूर बताएं । 

और पढ़े CLICK  करे 👇





Comments