क्यों झड़ते हैं बाल ?
बाल झड़ने की समस्या से आज लगभग हर कोई परेशान हैं महिला हो या पुरूष हर एक के मन मे डर हैं कही उनके झड़ते बाल उनको गंजेपन का शिकार न बना दें। कई विशेषज्ञों का कहना हैं कि लगभग आज से दो दशक पहले भी ऐसी ही स्थिति थी, जहाँ बालों के अत्यधिक झड़ने की परेशानी से संबंधित उपचार करने वालो में 90% लोग पुरूष ही थें। यानी पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले बाल झड़ने की समस्या अधिक पायी जाती थीं। लेकिन अब वर्तमान समय में बाल झड़ने या गंजेपन की समस्या को लेकर जाने वालों में 60% सिर्फ महिलाएं ही हैं। बाल झड़ना कोई आम समस्या नही हैं आज के समय में बच्चे हो जवान हो या बूढ़े हो हर कोई बालों के झड़ने से परेशान हैं और हो भी क्यों न बालों से हमारे चेहरे की सुंदरता में चार चांद जो लगते हैं।
बालों का गिरना एक प्रक्रिया है एक नार्मल 50 से 100 रोज़ गिरते है उसकी जगह नए बाल (Regrowth) आ जाते है और ये चक्र चलता रहता है समस्या तब उत्पन्न होती है जब नए बालों का आना बंद हो जाता है जो आगे जाकर गंजेपन के रूप में सामने आता है बाल झड़ने के कुछ कारण हो सकते है जैसे - गलत खानपान , जगह या स्थान बदलने की वजह से वहां की जलवायु और पानी ( हार्ड वाटर ) माफिक न पड़ना , ज़्यादा अंग्रेज़ी दवाइयों का सेवन , सर में लम्बे समय तक रुसी (डैंड्रफ) बना रहना , DHT हार्मोन का बढ़ना।
तो चलिए आज हम आपके बाल न झड़े इसके कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप भी अपने झड़ते हुए बालों की समस्या से निजात पा सकेंगे।
घरेलू नुस्खे
मेथी
दो बड़े चम्म्म्च मेथी को रात भर भिगो कर सुबह पीस लें, मेथी के पेस्ट में चार चम्मच दही और एक अंडा फोड़ कर मिला लें। तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाये, आधे घन्टें के बाद सादा पानी से धोलें।
मुलेठी
एक चम्मच पिसी हुई मुलेठी, एक चम्मच केसर लें और एक कप दूध लें तीनो को आपस में मिला लें अब इस मिश्रण को रुई से अपने बालों की जड़ों में लगा कर रात भर लगा रहने दें सुबह सदा पानी से धोलें। मुलेठी से बालों में रूसी नही होती हैं और बालों की जड़े मजबूत रहती हैं। विस्तार से पढ़े CLICK करें 👉 Mulethi | मुलेठी
प्याज़
सबसे पहले एक प्याज लेकर उसका रस निकाल लें, अब प्याज के रस में दो चम्मच शहद मिला लें प्याज के रस और शहद को अच्छे से आपस में मिला लें, बालों से प्याज की महक न आये इसके लिए इसमें गुलाबजल मिला लें। अब इस मिश्रण को बालों में अच्छे से लगा लें 30 से 40 मिनट के बाद सादा पानी से धोलें। ये बालों के रिग्रोथ में मदद करता है।
गुलहड़
दस से बारह गुलहड़ के फूलों को दो कप नारियल तेल में फूलों के ब्राउन होने तक उबलने के बाद तेल को छान लें। रोज रात को इस मिश्रण को बालों में लगाये और सुबह को धोलें। गुलहड़ में विटामिन सी, फास्फोरस, राइबोफ्लेविन जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो कि बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
अण्डे
एक अंडे को फोड़ कर उसमें एक चम्मच जैतून का अच्छे से मिला लें, अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक लगाए 20 से 25 मिनट के बाद शैम्पू और सादा पानी से धोलें। अंडे में विटामिन बी और प्रोटीन होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं।
आलू
एक आलू को अच्छे से पीस कर एक सूती कपड़े से आलू का जूस छान लें। आलू के जूस में एक चम्मच शहद और एक चम्मच पानी मिलाकर बालों की जड़ों और बालों में लगाकर 30 मिनट के बाद शैम्पू कर लें आलू में विटामिन सी, लोहा और पोटेशियम पाया जाता हैं जिससे बाल स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।
निम्बू
दो से तीन नींबू को निचोड़ कर उनका रस निकाल लें। नींबू के रस में एक कप गर्म पानी मिलाकर अपने बालों को धोने के बाद 5 मिनट तक बालों की मसाज करें और फिर सादा पानी से धोलें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें। अगर आपके बाल ऑयली हैं तो आप नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू बालों से रूसी को भी दूर करता हैं।
करी पत्ता
सात से आठ करी पत्तो कों लें अब इन पत्तों को आप जो भी तेल इस्तेमाल करते हो उसमें उबाल लें। करी पत्तो को तब तक उबालें जब इनका रंग ब्राउन न हो जाये। पत्तो के ब्राउन होने के बाद तेल ठंडा होने पर इसे छान कर एक शीशी में रख लें। इस मिश्रण से हफ्ते में 2 से 3 बार लगभग 20 मिन्ट तक अपने बालों की मसाज करें।
सही खानपान
बालों को ऊपरी पोषण देने के साथ साथ हमें अंदरूनी पोषण भी देना है जिससे बाल ऊपर से ही नहीं अंदर से मजबूत बने। इसके लिए आपको सही खान पान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। खाने में आप ड्राई फ्रूट्स ,दूध ,दही फल सब्ज़ियों का सेवन अधिक करे , जैसे - गाज़र ,पालक ,सेब ,आमला ,संतरा इन सभी वो पोषक तत्त्व मौजूद है जो स्वस्थ्य बालों के लिए ज़रूरी होते है।
विस्तार से पढ़े CLICK करें 👉 Hair Fall | कहीं आप भी ये गलतियाँ तो नहीं कर रहे |
दोस्तो अगर आपको भी बालों के झड़ने की समस्या हैं तो आप भी इन आसान से घरेलू नुस्खों को अपना कर अपने बालों को लंबे, घने, मजबूत, और चमकदार बना सकते हैं ।
सावधानी - इन नुस्खों को आप हफ्ते में सिर्फ दो से तीन बार ही इस्तेमाल करें। हर रोज नये-नये नुस्खे अपनाने से आपके बालों को नुकसान भी पहुंच सकता हैं।
Thank You। Wish u Health
Please Keep Supporting
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

Comments
Post a Comment