आँखे खराब होने की वजह
आँखे हमारे शरीर के का महत्वपूर्ण अंग हैं। पहले के समय में शायद ही लोगों की आँखों पर चश्मा लगा हुआ मिलता था। इसकी एक ही वजह थी पहले का पोषक तत्व से भरपूर और मिलावट रहित खान पान। जहाँ आज कल एक ओर आँखो को रेस्ट नही मिल रहा ऊपर से स्ट्रेस भी बना रहता हैं। ऐसे में खराब खान पान धीरे-धीरे आँखे कमजोर होने लगती हैं और आँखो की रोशनी कम होने लगती हैं। जिसका परिणाम ये होता हैं कि आजकल छोटी उम्र के बच्चों के भी चश्मा लग जाता हैं।
आँखो की रोशनी को बरकरार रखने के लिये आँखो को 'विटामिन ए' मिलना सबसे ज़रूरी होता हैं। विटामिन A में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो आँखो की हड्डियों व प्रतिरक्षा तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। विटामिन A के जरिए आँखो की कार्निया की सुरक्षा होती हैं। और आँखो की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती हैं। इसके लिए आप विटामिन A से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करे।
आँखो की रोशनी बढ़ाने के कुछ उपाय
■ यदि आपकी आँखों में परेशानी हो तो दालचीनी से बनी हुई चाय पीना आपकी आँखों के लिए काफ़ी लाभदायक रहेगा। दालचीनी से बनी हुई चाय नसों में आये तनाव को कम करने में मदद करती हैं। दालचीनी से बनी हुई चीज़ो से आँखो को आराम मिलता हैं।
■ रोज सुबह खाली पेट आधा चम्मच मक्खन, आधा चम्मच पिसी हुई मिश्री और 5 पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटे। और फिर कच्चे नारियल के 3 से 4 टुकड़े खाए। इसके बाद थोड़ी सौप खा ले। ये सब खाने के बाद 2 घण्टे तक कुछ न खाए। ऐसा 3 से 4 महीनों तक लगातार करते रहे।
■ रोजाना प्रातः सूरज निकलने से पहले हरी घास (ओस वाली घास) पर 20 से 25 मिनट तक नंगे पांव टहलना चाहिए। घास पर जो नमी होती है उस पर नंगे पांव टहलने से आँखो को तनाव से मुक्ति मिलती हैं। और आँखो की रोशनी भी बढ़ती है।
■ हरी सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी, और पीले फल खाये जिनमे भरपूर मात्रा में विटामिन ए हो खाए। विटामिन ए, सी, और ई से भरपूर कई पीले फल आँखो की रोशनी बढ़ाने के लिये लाभदायक होते हैं। इसके अलावा संतरा, नींबू, पपीता, और मौसमी आदि फलो के सेवन से आँखों की रोशनी बढ़ती है।
■ गाजर भी आँखो की रोशनी को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होती हैं। इसमें बीटा कैरोटीन होता है ,जो आँखों लिए बहुत अच्छा होता है। इसके लिए रोजाना 1 से 2 गाजर खूब चबाकर खाएं इसके अलावा गाजर का जूस भी निकालकर पी सकते हैं। दोनों ही तरह से गाजर आँखो को फायदा करती हैं। गाजर का जूस खाना खाने के एक घंटे बाद ही पिये।
■ छोटी हरी इलायची 10 ग्राम, सौफ 20 ग्राम ले अब इन दोनों को एक साथ पीस कर इनका मिश्रण तैयार कर ले।रोजाना एक चम्मच चूर्ण को एक गिलास दूध में मिलाकर पीने से आँखो की रोशनी बढ़ती हैं।
■ आँवला से 3 महीनों में ही आपका चश्मा उतर जायगा। इसके लिए सूखे आँवले को साफ पानी से अच्छी तरह से धो ले। इसके बाद इसको रातभर के लिए भिगो कर रख दे। अब इसको रुई की मदद से दीन में 3 से 4 बार आँखो में डालने से आँखो की रोशनी बढ़ती है। आँवला को ज्यादा से ज्यादा अपने आहार में शामिल करें और भी लाभकारी सिद्ध होगा। और पढ़े CLICK करें 👉 आँवला
■ आँखो की रोशनी को बढ़ाने के लिए अपने रोज के आहार में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल जरूर करे। इनमे मौजूद सल्फर आँखो के लिए ग्लुटथाईन नामक एंटीऑक्सीडेंट बनाता है। जिससे आँखो की रोशनी बढ़ती है।
■ आँखो के आस पास की जगह पर अखरोट के तेल की मालिश करने से आँखो का चश्मा उतर जाता हैं। ये बहुत ही सरल व अचूक उपयो में से एक है।
■ यदि आप रोजाना शहद का सेवन नही करते हैं तो आज से ही इसका सेवन शुरू कर दे। शहद के सेवन से आँखो की रोशनी बढ़ती है। लेकिन शहद शुद्ध होना जरूरी है। और पढ़े CLICK करें 👉 Honey benefits
■ पैर के तलवों की रोजाना तिल के तेल या फिर नारियल के तेल से मालिश करे। आँखो की रोशनी बढ़ेगी।
■ मूंग की दाल भी आँखो की रोशनी के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। इसका नित सेवन करते रहे।
■ आँखो को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी होता हैं यदि आपको भी देर रात तक जागने की आदत हैं तो आज से ही इस आदत को छोर दीजिये। अगर आप देर रात तक जागते हैं तो आँखो की रोशनी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं।
■ जब आप सुबह उठते हैं तो आप अपने मुँह में पानी भर ले अब आँखे खोल कर साफ पानी के छींटे आँखो पर मारे। ऐसा करने से आँखो की रोशनी बढ़ती है।
■ यदि आपकी आँखों में थकान हो रही हो तो अपने हाथों की दोनों हथेलियों को आपसे में रगड़ कर आँखो पर लगाये इससे आँखों को आराम मिलेगा।
■आँखो की रोशनी बढ़ाने के लिए आँखो से संबंधित व्यायाम को रोज की हैबिट में शामिल ज़रूर करे। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।
और पढ़े CLICK करें 👇
हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे। और अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करे।
Thank You। Wish U Health।
Keep Supporting



Comments
Post a Comment