Posts

Showing posts with the label Healthy Diet

कोरोना वायरस होने के बाद लाइफ को नार्मल कैसे बनाएं ?

Image
कोविड से अब तक लाखों लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन इनमें से लगभग 90% लोग किसी न किसी बीमारी से परेशान हो रहे हैं। जो कि व्यक्ति को पहले जैसी साधारण जिंदगी नहीं जीने दे रही है। ऐसे में इन बीमारियों को ठीक करके पहले जैसी नॉर्मल लाइफ जीना बहुत ही मुश्किल काम हो चुका है। कोरोना वायरस होने के बाद लाइफ को नार्मल कैसे बनाएं ? ये समस्याएं क्या है -    1. शारीरिक समस्याएं-  1. शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाना। जैसे शरीर से जान ही निकल गई। 2. शरीर में दर्द होना जैसे कि पेट में दर्द सर में दर्द मांसपेशियों में दर्द हाथ पैरों में दर्द और भी कई तरीके के दर्द होना। 3. खांसी होना सांस फूलना हार्ट बीट बहुत तेज होना और पेट खराब रहना। 4. भूख कम लगना और हाथ पैरों में जलन होना। 2. मानसिक समस्याएं -   1. जरूरी नहीं कि किसी भी व्यक्ति को मानसिक समस्या ही हो लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इंसान के मन में डर बैठ जाता है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। 2. डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाना। 3. कोविड के टाइम पर तनाव इतना बढ़ चुका है कि इससे सभी लोग परेशान हैं। 4. तनाव की वजह से बहुत सारी समस्याएं होने लगती...

Lungs | फेफड़ों को हेल्थी रखते हैं ये आहार ।

Image
कोरोना ने आज हर जगह तबाही मचा रखी है । इसमें सबसे ज्यादा नुकसान हमारे फेफड़ों पर पड़ रहा है । आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं । जिनके सेवन से आपके फेफड़े लम्बे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं ।   1. हाई फाइबर फूड्स कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने खाने में फाइबर से भरपूर डाइट शामिल करें। आप मल्टीग्रैन आटा , फलिया, चिया सीड्स, किनुआ, और ब्रोकली आदि शामिल करें। इससे आपके फेफड़े मजबूत होंगे। 2. कॉफी आपको शायद ना पता हो मगर कॉफी भी फेफड़े के लिए काफी अच्छी है। हर रोज एक कप ब्लैक कॉफी पीना फेफड़ों के लिए अच्छा होता है। इसमें एंटिऑक्सिडेंट होता है जिससे आपके फेफड़े हेल्दी होते हैं। कोशिश करिए कि आप ब्लैक कॉफी पिएं। 3. साबुत अनाज साबुत अनाज भी फेफड़ों के लिए काफी हेल्दी होता है। आप होल ग्रेन आटा, चावल, जई और जौ आदि अपने डाइट में शामिल करें। इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड होता है जो आपके लंग्स को मजबूत रखता है। 4. हरी पत्तेदार सब्जियां  हमें बचपन से हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सीख मिलती है, फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी हरी सब्जियों का हाथ होता है। हरा साग बहुत हेल्दी...

EGG | क्या अण्डे खाने के ये फ़ायदे और नुकसान जानते है

Image
अंडा चाहे उबला हुआ हो या फिर पका हुआ दोनों ही तरीके से बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप दिन की शुरुआत अंडा खाकर करते हैं तो सारे दिन एनर्जी मिलती रहेगी। सुबह नाश्ते में अंडे को शामिल करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंडा प्रोटीन और अमीनो एसिड का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। अंडे में विटामिन ई विटामिन b12 विटामिन ए सेलेनियम फोलेट कोलिन और विटामिन डी जैसे मुख्य खनिज पाए जाते हैं। अंडे में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि आपको बहुत सारी गंभीर समस्याओं से राहत दिलाते हैं और साथ ही आप को फिट रखते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अंडे की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसको गर्मियों में नहीं खाना चाहिए पर ये गलत है। आइए जानते हैं अंडे खाने के फायदों के बारे में। EGG | क्या अण्डे खाने के ये फ़ायदे और नुकसान जानते है    अंडा खाने से होने वाले फायदे :-   यह निम्न प्रकार है। 1. प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है अंडा:- प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत अंडे को भी माना जाता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन कोशिकाओं का निर्माण करता है और उनकी रिपेयर भ...

गर्मियों में सेहत मंद रहने के लिए ये चीज़े ज़रूर खाये

Image
जिस प्रकार हम सर्दियों में गर्म कपड़े पहनते हैं ठीक वैसे ही गर्मी आते ही हम हल्के और सूती कपड़े पहनने लगते हैं। ऐसे ही गर्मियां आते ही हमें अपने खानपान में भी बदलाव करना पड़ता है। क्योंकि सर्दियों में हम गर्म चीजें खाते हैं और गर्मियों में गर्म चीजें खाएंगे तो इससे नुकसान होगा इसीलिए हमें खानपान में बदलाव करना पड़ता है। सभी लोग यह बात बहुत अच्छे से जानते होंगे कि गर्मियां शुरू होते ही शरीर से जुड़ी बहुत सारी बीमारियां होने लगती हैं जैसे डिहाइड्रेशन भूख ना लगना और ज्यादा पसीना आना और भी बहुत सारी समस्याएं होने लगती है। जब गर्मियां शुरू होते हैं तो मौसम का बढ़ता तापमान हमारे शरीर के तापमान को भी बढ़ा देता है इसीलिए हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचा सके। इसके साथ ही गर्मियों में पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है और हाजमा सही से नहीं होता। आइए जानते हैं आज कि गर्मियों में क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजें खाने से बचना चाहिए।   गर्मियों में सेहत मंद रहने के लिए ये चीज़े ज़रूर खाये  1. दिन की शुरुआत पानी से करें:-  सुबह उठने केे बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पि...

Samosa | ज्यादा समोसा खाने से होने वाले नुकसान

Image
अगर आप सेहत से प्यार करते है तो समोसा खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। समोसे में भरा आलू आपको मोटा कर सकता है यानी यूं कहे आपका वज़न बढ़ सकता है। यदि आप समोसे का सेवन ज्यादा ही कर रहे हैं तब आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही लोग सादा समोसे खाते हैं उनका कोलेस्ट्रोल भी बढ़ जाता है और पाचन तंत्र भी खराब हो जाता है। समोसे केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी बड़े चाव के साथ लोग खाना पसंद करते हैं लेकिन आप लोग शायद यह नहीं जानते कि ज्यादा समोसा खाने से शरीर को कितना नुकसान हो सकता है। यदि आपको समोसे खाना बहुत ज्यादा ही पसंद है तो सबसे अच्छा उपाय यही है कि आप समोसे घर पर बनाकर खाएं और जिस तेल में समोसे बनाएं उसका दोबारा इस्तेमाल ना करें क्योंकि वह तेल विषैला हो जाता है। इसका इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए बहुत महंगा पड़ सकता है। समोसे खाने से होने वाले नुकसान:        यह निम्न प्रकार हैं। 1 .ज्यादातर दुकानों पर आपने देखा ही होगा कि जब समोसे को चलते हैं तो उसे एक ही तेल में बार-बार चलते रहते हैं या फिर जब समोसे ठंडे हो जाते हैं तो उन्हें दोबारा ...

Vegetable Sanitize | सब्जियों को कैसे सैनिटाइज करें

Image
कोरोना की वजह से इस समय हर व्यक्ति परेशान है। कोरोना से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहें हैं। और इस समय साफ सफ़ाई का ज्यादा ध्यान रख रहे हैं। यदि कोरोना के संक्रमण बचना हो तो अपने आस पास और घर को साफ रखें। इसके साथ ही खाने की चीज़ों की भी सफाई का ध्यान रखें। दूध का पैकेट और फल, सब्जियों को बाहर से लाने के बाद अच्छी तरह से साफ करें।  सब्जियों को सैनिटाइज करने के बाद ही फ्रिज़ में रखना चाहिए। इस समय आमतौर पर सभी लोग हाथों को सैनिटाइज करने वाले सैनिटाइजर से ही फलों और सब्ज़ियों को सैनिटाइज कर रहे हैं। जो कि बहुत घातक है। यदि आप लोग ऐसा करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होगा। इस कोरोनावायरस से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां बरत रहे हैं सब्ज़ियों को बाजार से लाने के बाद उनको सेनिटाइजर और साबुन से धो रहें हैं। यह न ही केवल सब्ज़ियों की गुणवत्ता को खराब करता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक साबित हुआ है। कुछ जगह ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि जब लोगों ने फलों और सब्ज़ियों को डिटर्जेंट या साबुन से धोया तो इनको खाने के बाद लोगों को पेट दर्द और भी कई गम्भीर समस्याओं ...

BRAIN FOOD | दिमाग को तेज़ और स्वस्थ रखना है , तो ये खाये

Image
इस दौर में सभी लोग अच्छा दिखने के साथ-साथ एक तेज दिमाग रखने की इच्छा जाहिर करते हैं और तेज दिमाग उसी के पास होगा जो अच्छा आहार लेगा। वैसे तो इस दुनिया में आपके आसपास बहुत सारी ऐसी चीजें और लोग होते हैं जो आपका दिमाग खराब कर सकते हैं। जैसे ऑफिस में काम का टेंशन आदि। आज की इस व्यस्त जिंदगी में बहुत सारी टेंशन होती हैं जिनका सीधा असर व्यक्ति के दिमाग पर होता है। ऐसा आपके साथ बहुत बार हुआ होगा कि आप अक्सर छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ होगा कि आप कोई बहुत जरूरी बात भूल गए हो और बाद में याद आने पर सोचते होंगे कि इतनी जरूरी बात कैसे भूल गए। इन सब से राहत पाने के लिए अपने भोजन में फल हरी सब्जियां और नॉनवेज शामिल करें। यदि आपके घर में कोई छोटा बच्चा है तो उसे किस किस्म का आहार दें जिससे उसका दिमाग तेज़ हो। ब्रेन फूड ऐसे फूड हैं, जिसे खाने से अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। कुछ एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि बच्चों के परीक्षा के दिनों में उन्हें ब्रेन फूड खिलाने से कोई भी दिमागी परेशानी नहीं होती। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे ब्रेन फूड जो आपके दिमाग को तेज़ बनाते है...

Curd Benefits | दही के इतने सारे फ़ायदे

Image
Curd | दही दही दूध में बैक्टीरिया मिलाने से  बनता है।  दही एक डेयरी उत्पादो में से एक है।  दही जमने की  प्रक्रिया  फर्मेंटेशन  कहलाती है। दही को थोड़ी देर गर्म जगह पर रखते हैं, जिससे ये गाड़ा हो जाता है। बैक्टीरिया दूध को गाड़ा करता है और स्वाद को खट्टा बनाता है। जिसको हम दही कहते हैं। दही पाचन क्रिया के साथ साथ दांतों को भी मजबूत बनाता है। दही का प्रयोग लगभग सभी घरों में किया जाता है। दही भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी माना जाता है।दही स्वाद में खट्टा होता है। यदि दही का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो पाचन शक्ति मजबूत होगी और वज़न भी कंट्रोल होता है। यह बालों को भी मुलायम बनाता है। दही में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं,  दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं। दूध के मुकाबले दही हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसीलिए दही हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बनाकर उन्हें चिकना बनाता है। दही का प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन...

PineApple Juice | अन्ननास के जूस के ये फायदे आपने आज तक नहीं सुने होंगे ।

Image
दोस्तों बॉडी तो हम सब बनाना चाहते हैं मगर बॉडी की ज़रूरत के बारे में शायद ही हम ख्याल रख पाते हैं । एक अच्छी व मस्क्युलर बॉडी को बनाने के लिये एक्सरसाइज के साथ साथ एक अच्छी डाइट भी बेहद ज़रूरी होती है ।  अच्छी बॉडी को बनाने में 60% काम हमारी डाइट का रहता है कि हम क्या खा रहे हैं , कितनी मात्रा में खा रहे हैं आदि । आज हम आपको ऐसे ही हैल्थी जूस के बारे में बताएंगे । जिसके नियमित सेवन से आप अच्छी बॉडी को बनाने की ओर तेजी से अग्रसर हो सकेंगे । अनानास के जूस के फायदे -  अनानास जिसे हम शरीफा भी बोलते हैं । यह हमारे लिये बेहद लाभकारी होता है । यह भूख को बढ़ाने , रक्त - पित्त में लाभ पहुंचाने , शक्तिवर्धक अर्थात एनर्जी से भरपूर , शारीरिक कमजोरी को दूर करने , पेट के कीड़े , बुखार , यौन रोगों , पीलिया आदि में बहुत लाभदायक होता है । पाइनएप्पल जूस में ब्रोमेलिन प्रोटीन पाया जाता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करता है । साथ ही इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो पेट के लिये लाभदायक होता है । ◆ अनानास में एन्टीओक्सिडेंट बहुत अधिक मात्रा में पाये जाते हैं जो गठिया , ह्रदय सम्बन्धी रोगों और वि...

Tasty water | क्या आपने पानी का स्वाद बदला है ?

Image
पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है ,इसके बिना  जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है। पानी का स्वाद अलग अलग तरह होता है। मीठा ,नमकीन , लेकिन पीने योग्य मीठा पानी ही होता है ,जो हम आम  तौर पर पीते है। अगर आपको पता चले पानी  को और भी अलग अलग स्वाद में बदल कर सेहत में चार चाँद लगा सकते है। आज हम आपको बताएँगे कैसे फल और सब्ज़ियों से पानी का स्वाद बदल सकते है अगर आप इन पानी का स्वाद ले लेंगे तो कभी सादा पानी नहीं पीना चाहेंगे।  * शहद वाला पानी { HONEY WATER } सुबह उठकर बहुत से लोग हल्का गुनगुना पानी पीते है। बस आपको उसमे एक चम्मच   शहद   मिला लेना है ,पानी थोड़ा मीठा हो जायेगा ,ये आपके वज़न को कम करता है और कोलोस्ट्रोल लेवल को कम करता है। आपके शरीर के विषैले पदार्थो को बाहर करता है जो आगे जाकर गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते है, आपके चेहरे की चमक बढ़ाता है।  * विटामिन से भरपूर खीरे का पानी {  CUCUMBER WATER } खीरा हम सब सलाद में खाते ही है लेकिन आपको पता है इसका पानी पीने से शरीर को बहुत लाभ है। आप 2 से 3 खीरे के स्लाइस काट कर एक जग में पान...