![]() |
| Weight Loss || क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ? |
मोटापे की समस्या आजकल सम्पूर्ण विश्व भर में तेजी से बढ़ती जा रही है । इसका मुख्य कारण हमारा खान- पान है जिसमें हम पिज्जा , कोल्डड्रिंक , आइसक्रीम, बर्गर , आदि फ़ास्ट फ़ूड बहुत ही मजे से खाते हैं । जो खाने में तो हमें स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन साथ ही अपने साथ कई समस्याओं को भी लेकर आते हैं । मोटापे का एक अन्य कारण भी होता है वो है आनुवंशिकता । यदि आपके घर मे सभी लोग मोटापे से परेशान है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है तो इससे आप भी ग्रस्त हो सकते हो ।
मोटापे से हमारे शरीर में मधुमेह ( शुगर ), रक्तचाप , पेट में जलन , डिसलीपेडिमिया , लकवे का खतरा व कैंसर जैसी गम्भीर समस्याएँ हो सकती हैं ।
क्यों कम नहीं होता हमारे शरीर का मोटापा ?
मोटापे को कम करने के लिए हम क्या कुछ नही करते लेकिन फिर भी हमारा मोटापा कम नही हो पाता है । उसका मुख्य कारण हमारा खान पान होता है । एक तरफ तो हम वजन कम करने का प्रयास करते हैं वहीं दूसरी ओर हम चाउमीन , मोमोस , स्प्रिंग रोल आदि का सेवन भी करते हैं। ऐसा करने से हम कभी वजन कम नहीं कर पाएंगे । बहुत से लोग डाइटिंग भी करते हैं लेकिन अपनी डाइट को बैलेंस्ड नही करते हैं जिससे परिणाम स्वरूप वजन कम नही हो पाता है साथ ही बहुत से लोग वजन कम करने के लिए खाना कम कर देते हैं या अधिक उपवास रखना शुरू कर देते हैं ऐसा करने से हम शारीरिक रूप से भी कमजोर हो जाते हैं । हमें अपने शरीर की दैनिक दिनचर्या को ठीक करना होगा । उसमें शक्कर व स्टार्च को कम उपयोग करना होगा । प्रोटीन , वसा , हरी पत्तेदार सब्जियों व सलाद का सेवन अधिक मात्रा में करना होगा । जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती रहे। साथ ही हमें अपने खाने में सुबह का हेल्थी नाश्ता , दोपहर का खाना व रात्रि भोजन भी अच्छे से करना होगा। याद रहे हमे रात में हल्का भोजन खाना चाहिए जिससे आपकी पाचन क्रिया अच्छे से चलती रहे व आप स्वस्थ रहें ।
कौन कौन सी चीजें आप वजन कम करने में उपयोग कर सकते हैं ?
हर कोई अपने शरीर को फिट व सिक्स पैक एब्स पाकर खुद को सबसे अलग दिखाना चाहता है । लेकिन गलत खान पान के कारण ये ख्वाब बस ख्वाब ही रह जाता है। आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनको अपना कर व उचित व्यायाम कर खुद को आकर्षित शरीर का मालिक बना सकते हैं ।
★ वजन कम करने के लिए आप ग्रीन टी व ग्रीन कॉफ़ी का सेवन कर सकते हैं ।
★ आपको कुछ योगा आसनो से वजन कम करने में मदद मिलती हैं जिसमे ताड़ासन, त्रिकोणासन , पार्श्र्वकोणासन, पादहस्तासन , सूर्य नमस्कार , अर्द्धचक्रासन, आदि आसनों को अपना कर आप अपने शरीर का वजन कम कर सकते हैं । विस्तार से पढ़े click करें -YOGA | जीवन को बनाना है यदि निरोग तो रोजाना करो योग ।
★ एक गिलास पानी में आधा नीम्बू , एक चम्मच शहद, व एक चुटकी काली मिर्च डालकर सेवन करने से भी मोटापा दूर होता है।
★ अशवगंधा के पत्तों को पीसकर इसके पेस्ट व रस को गुनगुने पानी के साथ सुबह को पीएं । ऐसा करने से भी आपके शरीर का वजन कम होगा ।
★ सुबह रोजाना गुनगुना पानी पीने से भी वजन कम होता है ।
चेतावनी : वजन कम करने के उपरोक्त तरीकों को आप अपनाने से पहले एक बार चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें ।
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
हमारे हेल्थ से जुड़े और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए https://www.wishuhealth.com/ से साथ जुडें रहें ।



Comments
Post a Comment