क्या होता है मुनक्का, जानिए इसके फायदे

क्या होता है मुनक्का, जानिए  इसके फायदे

मुनक्का

मुनक्का को हम बड़ी किसमिस नाम से भी जानते है। ये भूमध्य सागरीय क्षेत्रो में पाया और उगाया जाता है इसको बनाने के लिए अंगूर के पानी को निकल कर सुखाया जाता है ये अंगूर बाद में किसमिस या मुनक्के में परवर्तित हो जाता है बाद में इसको तरह तरह से प्रयोग में लाते है।  
 
आयुर्वेद में बताए गए तौर-तरीको के हिसाब से अगर हम अपने खान-पान का सही ढंग से ध्यान दे लिया जाए तो कई बीमारियों से हम बच सकते है और  छोटी छोटी बीमारियों के लिए डॉक्टर के पास जाने से बचा जा सकता हैं। किसी भी बीमारी की शुरुआती टाइम में तो इलाज हो सकता है लेकिन अगर वही बीमारी बढ़ जाये तो उसे संभालना  भी मुश्किल हो जाता हैं। आज हम आयुर्वेद के खजाने से ऐसी उपयोगी औषधि लाये है। जिसका नाम हैं मुनक्का इसका सेवन करने से कई बीमारियों से आराम मिल सकता हैं चलिए मुनक्कों से होने वाले फायदों के बारे में हम जान लेते हैं।
Dry grapes 

मुनक्का के लाभ 

* 5 से 6 खोखला मुनक्का को रात भर भीगने के लिए रख दे। और सुबह खाली पेट इनको खा ले इससे आंखों की रोशनी तेज होती हैं। मुनक्के में बीटा कैरोटीन होता हैं  इसका फायदा उसी तरह से मिलता हैं जैसे गाजर और चुकंदर को खाने से मिलता हैं।

* अगर आपके गले मे खरास या खुश्की हो रहीं हो तो मुनक्के को भिगोकर कर खाने से आपको गले मे आराम मिलेगा। मुनक्के में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण गले की हर परेशानी को दूर करने में मदद करता हैं।

* पुराने से पुराना बुखार जिसे टायफाइड भी कहते हैं। मुनक्के को रात में दूध में अंजीर और 10 से 12 मुनक्कों को उबालकर खाये और फिर सो जाएं इससे पुराना बुखार भी ठीक हो जाता हैं।

* यदि आपको कब्ज की बीमारी है है तो मुनक्के आपके लिए रामबाण साबित हो सकते है। मुनक्का पाचन क्रिया को मजबूत करता हैं।

* यदि आपके घर के बच्चे बार बार बीमार हो जाते हैं। व उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो उन्हें रोज 5 से 6 मुनक्के खाने को दे। 

* मुनक्का शरीर में खून को बढ़ाने में भी मदद करता हैं। रात को पानी में 12 मुनक्के भिगोकर रख दें। सुबह उन्ही मुनक्कों को दूध में उबाल लें और इसको थोड़ा ठंडा कर के पी ले। इसके नियमित इस्तेमाल से खून बढ़ता हैं।

* हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मुनक्के का उपयोग बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि इसमें कैलिशम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। इसके उपयोग से गठिया ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिलती हैं। 

* मुनक्के के लगातार इस्तेमाल से एनीमिया जैसी बीमारी को ठीक करने में मदद मिलती हैं। इसमें आयरन की कमी दूर होती है। मुनक्के में कॉपर होता है जो कि लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता हैं।

 
नोट: क्या आपको भी साधारण से दिखने वाले मुनक्के के इतने गुणकारी लाभो के बारे में पता है। कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे।

ये भी ज़रूर पढ़े 👇







Thank You। Wish You Health

Comments