Ringworm | पुराने से पुराने दाद और खुजली को ऐसे करे दूर

Ringworm | पुराने से पुराने दाद और खुजली को ऐसे करे दूर  


अगर आपको दाद, खाज, खुजली की समस्या है तो आप परेशान न हो आज आपको इसी के बारे में बताएँगे कि आप कैसे घर पर इसका सफल उपचार कर सकते है। 
दाद ,खुजली होना आज कल कि आम समस्या है। लेकिन बार बार होना आम समस्या नहीं रह जाता ,एक बार आपको दाद  खुजली हो जाए तो फिर से होने ही सम्भावना बनी रहती है क्योंकि वो जड़ से ख़त्म नहीं हो पाता । जिससे वो बार बार हरा होकर पहले की तरह हमे समस्या उत्पन्न करता है। ये हमारे शरीर में कही भी हो सकता है जैसे ,जांघो, हाँथो ,प्राइवेट पार्ट के आस  पास और गर्दन जैसी जगहों पर ,हमारे आयुर्वेदा में इसका सफल उपचार है जिसे अपनाकर आप जड़ से दाद ,खाज ,खुजली जैसी समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए आप नीचे दी गई सामिग्री का पतला जैल बना ले। 
  • नीम 
  • तुलसी 
  • कपूर 
  • निम्बू 
  • एलोवेरा 
बनाने की विधि - 👇

आप चार से पांच नीम की पत्तियों का रस निकाल ले ऐसे ही तुलसी का भी रस समान मात्रा में निकाल ले। उसमे 2 कपूर की टिक्की महीन तरह से पीस कर डालें फिर एक चम्मच निम्बू का रस डालें फिर बाद में एक चम्मच एलोवेरा से एलोवेरा का जैल निकाल कर उसमे डाल दे फिर ठीक से सबको मिला ले ये एक तरल जैल रूप में हो जायेगा फिर कॉटन की मदद से उस जगह पर लगाए जहां  दाद ,खुजली है लगाने से पहले उस जगह को अच्छी तरह ज़रूर धुल ले जहां पर ये लगाए। लगाने के 10 से 15 मिनट बाद पानी से धूल ले ऐसा आप रोज़ करे आपको आराम ज़रूर मिलेगा।  

नीम ( Neem ) - नीम स्किन से जुड़े सभी रोगो ,में रामवाण का काम करता है ,नीम कड़वा ज़रूर है पर इसके शरीर के लिए फ़ायदे हैरान करने वाले है।  इसमें एन्टी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जिससे दाद ,खुजली जैसे समस्याओ से आसानी से निजात मिल जाती है। विस्तार से पढ़े click करें 👉 ये नीम है बड़े कमाल का

तुलसी ( Tulsi ) - आयुर्वेदा  में इसका बहुत महत्व है , इसमें एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है त्वचा और शारारिक कई रोगो में इसका इस्तेमाल होता है और हिन्दू धार्मिक मान्यताओं से इसका बहुत महत्व और पवित्र माना  जाता है इसलिए इसको अंग्रेजी में holy basil कहा जाता है। विस्तार से पढ़े click करें 👉 Tulsi | तुलसी

कपूर (Camphor)- ये त्वचा सम्बंधित कई समसयाओ में काम आता है। इसकी तासीर ठंडी होती है शरीर के किसी भी भाग पर खरोंच ,घाव से उत्पन्न जलन को राहत देने में लाभकारी है। जब दाद खुजली जैसी समस्याओ में जब जलन महसूस होती है तब ये तुरंत राहत पहुंचाता है। इसका उपयोग घर में पूजा पाठ हवन सामिग्री में भी होता है 

निम्बू ( Lemon)- निम्बू विटमिन C का बहुत अच्छा स्त्रोत है। ये त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। इसको दाद ,और खुजली वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है ,अगर आपको कील ,मुहासे है तो इसके रस को रुई की मदद से चेहरे पर लगाए फिर 10 मिनिट बाद साफ़ पानी से धो ले। आपको आराम मिलेगा। विस्तार से पढ़े click करें 👉 Lemon | छोटा सा दिखने वाला नींबू करता है बड़े बड़े कमाल।

एलोवेरा (Aloe Vera) - आप सब जानते  एलोवेरा के अनगिनत फ़ायदे है। दाद ,खाज ,खुजली जैसी समस्या में एलोवेरा सुपरहिट है ,वो समस्या चाहे बालो की हो या त्वचा की या फिर शरीर के आंतरिक मामलो की समस्या सभी में एलोवेरा कमाल करता है।  विस्तार से पढ़े click करें 👉 Aloe vera | एलोवेरा नाम तो सुना ही होगा आज फ़ायदे भी जानो

चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले 

wish u health 



Comments