Leaves Benefits | इन तीन पेड़ पौधों की पत्तियाँ खाये और रोग दूर भगाये
बदलती जीवनशैली के चलते हम सभी अपनी प्राचीन संस्कृति को भूलते जा रहे हैं । जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है दवाइयां। हम लोग आजकल दवाइयों पर इस कदर निर्भर हो गए हैं कि जड़ी बूटियों के बारे में सब भूल गए हैं । जरा सा सिर दर्द हुआ मेडिकल स्टोर से टेबलेट लेकर खा ली , जरा पेट दर्द हुआ टेबलेट खा ली । इन सबके चलते हम इन दवाइयों के आदी होते जा रहे हैं । हम अपनी प्राचीन चिकित्सा अर्थात आयुर्वेद को भूलते जा रहे हैं । पहले के समय मे लोग अधिक लंबी उम्र तक जीवित रहता था इसका मुख्य कारण जड़ी बूटियां व वैद ही हुआ करते थे । हमारे आसपास के वातावरण में भी कई ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं जो कई छोटी बड़ी बीमारियों को दूर कर हमें स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं । Leaves Benefits | इन तीन पेड़ पौधों की पत्तियाँ खाये और रोग दूर भगाये आइये जानते हैं नीम , तुलसी व अमरुद की पत्तियों से होने वाले लाभों के बारे में - ◆ नीम - नीम के फायदे तो लगभग सभी जानते हैंं । लेेकिन इसका उपयोग बहुत कम लोग करते हैं । गांव देहात में आज भी कई लोग नीम का दातुन करते हैं । जिसके चलते उनके दांत अधिक समय तक स...