Fitness | हमेशा फीट और हेल्थी रहना है तो अपनाये कुछ ये Easy Tips


फिट और हेल्थी रहना क्यों है जरूरी ?

आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी में लोगो का फिट और हेल्थी रहना जरूरी हो गया है। ताकि हम शारिरिक और मानसिक दोनों ही रूप से स्वस्थ रह सके। जब हम अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देंते है तो हल्के हल्के हमारे शरीर में मोटापा बढ़ने लगता हैं और अपने सुना ही होगा अधिकतर बीमारियों का कारण मोटापा ही होता हैं।जैसे शरीर का वजन बढ़ने से जोड़ो में दर्द, बैक पेन, बॉडी पेन, डायबिटीज, बीपी और भी कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। अधिकतर लोग शारिरिक रूप से स्वस्थ न होने की वजह से मानसिक तौर पर भी स्वस्थ नही रह पाते हैं। जो कि सेहत के लिए और भी नुकसानदायक होता हैं। इसलिए फिट रहना शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही जरूरी हैं। इसके लिए हमें योग और एक्सरसाइज का सहारा लेना चाहिए और साथ ही अपने खान पान का भी ध्यान रखना चाहिए। चलिए हम आपको फिट रहने कुछ टिप्स देते हैं जिससे  आपको फिट रहने में काफ़ी मदद मिलेगी। 
 

फिटनेस टिप्स

■ अपने एक कहावत तो सुनी ही होगी, जल ही जीवन है तो अब हम सबसे पहले शुरुआत पानी से करते हैं। फ़्रेंड्स आपने जिस किसी को भी फिट देखा होगा तो मै आपको बतादूँ उसकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज है कि वह दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीता है। क्योंकि दिन भर के काम से हम जो एनर्जी बेस्ट करते हैं उसको हम पानी की मदद से इम्प्रोव करते हैं।इसलिए सुबह उठते ही हमें अपने दिन की शुरुआत दो से तीन गिलास पानी पीकर करनी चाहिए। अक्सर हम सर्दियों के टाइम में हम बहुत कम पानी  पीते लेकिन हमें ऐसा नही करना चाहिए। सर्दियों में ठंडे पानी की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। विस्तार से पढ़े CLICK करें 👉 पानी पीने का सही तरीका


■ भगदौड़ भारी जिंदगी में अक्सर हम व्यायाम और एक्सरसाइज से अपना जी चुरा लेते हैं। जिसकी वजह से हम व्यायाम के लिए समय ही नही निकाल पाते हैं। लेकिन अगर आप बाकई में फिट और स्वास्थ्य रहना चाहते हैं तो आपको सुबह कम से कम एक घण्टा व्यायाम के लिए निकलना ही पड़ेगा। व्यायाम करने से ह्रदय संबंधी बीमारी, शुगर, और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बच सकते हैं। व्यायाम आपके व्यक्तित्व को निखारने के काम तो करेगा साथ ही आपके स्वास्थ्य को भी अच्छा रखने में मदद करता हैं। 

■ आप सुबह स्ट्रांग ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। इसमें आप पौष्टिक तत्व से भरपूर और सेहतमंद चीजो को शामिल करें।  रोजाना आप सुबह में नाश्ता तो करते ही हैं लेकिन इसके साथ ये भी जरूरी हैं आप नाश्ते में क्या ले रहे हैं। सुबह का नाश्ता आपको 8:30 तक कर लेना चाहिए। मोर्निंग ब्रेकफास्ट में आप प्रोटीन सेनकेक्स, अंडे, ओट्स, प्रोटीन शेक, दूध, ऑमलेट, ब्राउन ब्रेड, और फ्रेश फ्रूट आदि को शामिल कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट में हेल्थी फ़ूड लेने से हमारा पूरा दिन ऊर्जावान रहता हैं। 



■ फ़्रेंड्स आपको फिट औऱ हेल्थी रहना है तो फ़ास्ट फ़ूड और बाहर के खाने से बचना ही होगा। क्योंकि फ़ास्ट फ़ूड और बाहर का खाना हमारे स्वस्थ शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। फ़ास्ट फ़ूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, चाउमीन, स्प्रिंग रोल, मोमोज आदि में घटिया किस्म के पदार्थों का उपयोग किया जाता हैं। जिनका लंबे समय तक सेवन करने से हमारे शरीर में अनेको घातक बीमारियों की वजह बन सकती हैं। अगर आपका ज्यादा ही मन करे तो हफ्ते में सिर्फ एक बार ही फ़ास्ट फ़ूड खाये वो भी कम मात्रा में। 

■ फिट और स्वस्थ शरीर के लिए तनाव से मुक्त रहना बहुत जरूरी हैं। आज की मंहगाई से भरे दौर में हर कोई काम काजी हो गया हैं फिर चाहे वो घर के पुरुष हो या महिला हर कोई जॉब कर रहा है। ऑफिस के 9 से 5 बजे तक आपको तनाव का सामना न करना पड़े ऐसा तो हो ही नही सकता। ऐसे में हम इस तनाव को कैसे दूर कर सकते हैं? जब भी हम ऑफिस में काम कर रहे हो तो हम हर दो घण्टे के बाद 15 मिनट का ब्रेक कर हम गेम खेल सकते हैं, पानी पी सकते हैं बाहर घूम कर आ सकते हैं, फ्रूट्स या ड्राई फ्रूट्स खा सकते है, या फ्रूट्स जूस पी सकते हैं। सारा दिन एक ही कुर्सी पर बैठ कर काम न करते रहे इससे आपका शरीर आलसी हो जायेगा। इसलिए थोड़ा थोड़ा चलते फिरते रहे।  


■ लंच करते समय आप ध्यान रखे आपको नॉर्मल खाना ही खाना है जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्थी भी हो। जिसमें आप सब्जी, दाल चावल, अंडा, मछली, और सलाद खा सकते हैं और भी ज्यादा प्रोटीन के लिए दूध , दही, और फ्रूट्स आदि को भी शामिल कर सकते हैं। हेल्थी लंच से आपका तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। 

■ रात का डिनर हमें बहुत हल्का लेना चाहिए जिससे खाना आसानी से पच सके। रात के समय हल्का खाना खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।रात का खाना सोने से दो घण्टे पहले ही खाना चाहिए। डिनर करने में बाद वाक पर जरूर जाए। इससे पाचन क्रिया तो सही रहती ही है और सुबह के समय शरीर भी हल्का रहता हैं। जिससे पूरे दिन एनर्जी लेवल बना रहता हैं।

■ अपने अपने बड़ो को ये कहते हुए सुना ही होगा बेटा रात को जल्दी सोना चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ शरीर के लिए नींद बहुत ही जरूरी होती हैं। अगर आप भरपूर नींद नही लेते हैं तो अपने देखा होगा अगले पूरे दिन आपको सुस्ती महसूस होती रहेगी मन उदास रहता है, और चिड़चिड़ापन भी हो जाता हैं। और हमारा पूरा दिन बर्बाद हो जाता हैं। सम्पूर्ण नींद लेने से मानसिक बीमारियों और शरीर से संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता हैं। विस्तार से पढ़े CLICK करे  👉 सम्पूर्ण नींद लेना क्यों हैं ? जरूरी।

नोट: अगर आप भी फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमारे ये कुछ आसान से टिप्स जरूर अपनाये और अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करे। हेल्थ से जुड़े और भी टॉपिक्स के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।

और पढ़े  CLICK करें 👇

 👉  BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट

👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?

👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

Thank You। Wish u Health

Keep Supporting

Comments