Posts

Showing posts with the label mobile

Kids Health | सावधान | आपका बच्चा कहीं फ़ोन का आदि तो नहीं हो गया

Image
आज के दौर में मोबाइल फ़ोन हमारे लिए एक साधन है जिससे हम पलक झपकते सारे काम बहुत आसानी से   कर लेते है। चाहे वो मूवी टिकट्स बुक करना हो ,ट्रेन की टिकट्स बुक करनी हो ,ऑनलाइन शॉपिंग ,गेम्स चाहे कुछ भी घर से लेकर बहार तक सब कुछ बहुत आसान हो गया है। यहाँ तक की अपने रोते  हुए बच्चे को चुप करना हो उसके लिए भी हम अपने फ़ोन का यूज़  कर लेते है। आप घर में कुछ काम कर रहे है आपका बच्चा रो रहा है तो आपको सबसे आसान तरीका यही लगता है के अपना फ़ोन बच्चे को दे देते है और बच्चा चुप जाता है आप फिर काम में लग जाते है। अगर आप ऐसे करते है तो आज से ही सावधान हो जाईये। ये आपके बच्चे के लिए बहुत ख़तरनाक हो सकता है। शोध में ये पता चला है बच्चे ही नहीं हर उम्र का इंसान फ़ोन का आदि  हो चुका है लोग वास्तविक दुनिया से दूर होते जा रहे है ये चीज़ बच्चो से लेकर बड़ो तक सब पर लागू होती है। अगर बच्चा घंटो फ़ोन ,टेबलेट ,टीवी या कंप्यूटर पर ज़रूरत से  ज्यादा   अपना समय बिता रहा है तो उसके लिए मानसिक और शारारिक तौर पर  बहुत हानि कारक  है।       ...