GILOY | गिलोय के आयुर्वेदिक गुण जानकर आपका दिमाग चकरा जाएगा ।
गिलोय का अंग्रेजी नाम टीनोस्पोरा कार्डिफोलिया है ।आयुर्वेद में इसे कई चमत्कारी नामो से जाना जाता है । जैसे - अमरता , गुडूची, छिन्नरुहा ,चक्रांगी आदि । इसके अंदर किसी अमृत से कम गुण नही पाए जाते हैं जिसके कारण इसे आयुर्वेद में इसे अमरता के नाम से भी जाना जाता है । भारत के विभिन्न भागों में पाई जाने वाली गिलोय (टीनोस्पोरा कार्डिफोलिया) एक पर्णपाती वृक्ष है । आयुर्वेद में इसे उच्च कोटि की जड़ी बूटियों में गिना जाता है क्योंकि इसके अंदर शरीर के सभी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के गुण विद् मान हैं । GILOY | गिलोय गिलोय (गुडूची) के वृक्ष की एक बहुवर्षीय लता होती है । इसके पत्तों का आकार पान के पत्तों की आकर्ति जैसा होता है । इसका तना 1 सेंटीमीटर से 5 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है । गिलोय पर आने वाले फूल अधिकतर गर्मी के मौसम में खिलते हैं व पीले - हरे रंग के होते हैं ।जबकि इसके फल अधिकांशत: सर्दी के मौसम में देखे जाते हैं । गिलोय का फल हरे रंग का होता है व जब ये पक जाता है तो ये लाल रंग का हो जाता है । गिलोय एक ऐसा वृक्ष है जिसकी हर एक चीज औषिधि में उपयोगी होती है । आयु...