Green Tea | क्या आप सच में ग्रीन टी के बारे में जानते हैं ?

GREEN TEA 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में क्या हम थोड़ा समय अपनी सेहत के लिए दे पा रहे हैं , शायद नही । बहुत कम लोग हैं जो अपनी सेहत का ख्याल रख पाते हैं । हमारा खान पान ऐसा हो गया है जिसके कारण आधे से ज्यादा हम बीमार होते जा रहे हैं जिसमें फ़ास्ट फ़ूड पहले नंबर पर आता है ये हमारी जीभ को तो टेस्टी लगता है पर इसका अधिक सेवन हमें हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में धीरे-धीरे सुस्त करता जाता है । आज के हमारे इस आर्टिकल से आपको बहुत लाभ होने वाला है इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़े  । 
ग्रीन टी का नाम आप सब ने अवश्य सुना होगा बहुत से लोग तो इसका सेवन भी करते होंगे , पर क्या आपको पता है , कौन सी  ग्रीन टी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होती है । 

ग्रीन टी क्या होती है व कैसे बनाई जाती है ? 

ग्रीन टी हमें कैमेलिया साइनेनिन्स नामक पौधे से प्राप्त होती हैं ।  इस पौधे की पत्तियों का उपयोग न केवल ग्रीन टी बनाने में किया जाता है बल्कि दूसरी चायों को बनाने में भी किया जाता है । ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है । इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होते हैं । ग्रीन टी को बनाने के लिए कैमेलिया साइनेनिन्स पौधे की पत्तियों को तोड़कर इनमे भाप लगाई जाती है ताकि इसमें मौजूद प्राकर्तिक तत्व नष्ट न हों । ग्रीन टी में एक रसायन मौजूद रहता है जिसका नाम पॉलीफेनोल्स है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है । ग्रीन टी में ब्लैक टी की अपेक्षा कैटेचिन एंटीऑक्सिडेंट भी अधिक पाया जाता है । ग्रीन टी हमें प्राकर्तिक रूप से स्वस्थ रखने का काम करती  है । इसलिए हमें प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए । 
GREEN TEA | LEAF 

ग्रीन टी के प्रकार - 

अपने गुणों के आधार के कारण यह कई रूपों में हमें मिलती है । इसमें एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा सबसे ज्यादा होती है । यह अलग अलग प्रकार से बनाई व पी जाती है जिनके आधार पर इसके कई प्रकार होते है जैसे : माचा ग्रीन टी, बिलोचन ग्रीन टी , कुकीचा ग्रीन टी , गेनमाचा ग्रीन टी , ग्योकुरी ग्रीन टी  व  मोरक़्क़ो ग्रीन टी आदि । 
यह सभी ग्रीन टी अपने अपने प्राकर्तिक गुणों व लाभों के रूप में जानी जाती हैं ये बाज़ारो में आसानी से उपलब्ध हैं।

ग्रीन टी से होने वाले लाभ - 

ग्रीन टी के उपयोग से हम न सिर्फ अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं बल्कि हम इसके उपयोग से विभिन्न प्रकार की समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं । 

(1) ग्रीन टी के उपयोग से हमारे शरीर के आंतरिक स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है साथ ही हमारी बाहरी त्वचा भी स्वस्थ रहती है । 

(2) यदि आप मोटापे से परेशान हैं तो आप ग्रीन टी का सेवन सुबह शाम करने से अपने मोटापे से राहत पा सकते हैं । इसके एंटीऑक्सिडेंट हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देते हैं जिससे हमारे शरीर का फैट तेजी से बर्न हो (घट) जाता है । 

(3) ग्रीन टी हमारे मष्तिष्क से तनाव के स्तर को भी कम करती है जिससे हमारी काम मे एकाग्रता बढ़ती है व मष्तिष्क अधिक व्यवस्थित ढंग से काम कर पाता है । ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा ब्लैक टी की तुलना में कम  होती है 

(4) ग्रीन टी के सेवन से हमारे मुँह से संबंधित समस्या भी खत्म हो जाती है क्योंकि इसमें मौजूद बैक्टीरियल गुण प्लाक को नियंत्रित कर उन्हें खराब होने से बचाते हैं। 

(5) ग्रीन टी के सेवन से मधुमेह रोग का खतरा भी कम हो जाता है ।
 
(6) ग्रीन टी का सेवन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में , कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में , अल्जाइमर में लाभ दिलाने में , कैंसर के खतरे को कम करने में लाभकारी होता है ।

GREEN TEA | LEAF 
    
ग्रीन टी का उपयोग कैसे करें  ? 

ग्रीन टी में कई पोषक तत्व जैसे : आयरन , मैग्नीशियम , पोटैशियम , सोडियम , जिंक , थियामिन , कैफीन आदि तत्व पाए जाते हैं । जो हमारे लिए बहुत लाभदायक होते हैं ।
ग्रीन टी का उपयोग आजकल बहुत आसान हो गया है ।यह अब टी बैग के रूप में बाजारों में आपको आसानी से मिल जाएगी। जिसके कारण आप इसका सेवन अपने दफ्तर व अन्य जगह पर भी कर सकते हैं । बस एक कप गर्म पानी मे एक टी बैग डुबा कर उपयोग करना है । 
इसके अलावा आप इसको अन्य विधियों से भी बना इस्तेमाल कर सकते हैं । बाज़ारों में अनेक नाम से ग्रीन टी मिलती हैं जिनमे लिप्टन ग्रीन टी , आर्गेनिक इंडिया , टेटली ग्रीन टी बहुत अधिक उपयोग की जाती है । 
अभी बाज़ार में  विस्लिम टी (VESLIM TEA ) बहुत चलन में  है यह ग्रीन टी गारसेनिया और ग्रीन कॉफ़ी का एक अनोखा मिश्रण है यह हमारे बॉडी फैट को एनर्जी में कन्वर्ट कर देती  है । 

चेतावनी : यदि आप लंबे समय से बीमार हैं या ग्रीन टी शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार चिकित्सक से अवश्य सलाह ले लें । 

WISH U HEALTH 

और  पढ़े CLICK करें 👇

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉Ganoderma | गैनोडर्मा करता है आपके पूरे शरीर को स्कैन

👉Amla | आंवला सबसे सस्ता और अच्छा इम्युनिटी बूस्टर 

👉DETOXIFY | बॉडी को डीटॉक्स करे इन 10 तरीको से

👉BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट 

👉Weight Loss | क्या आप वज़न कम करना चाहते हैं ?

👉मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

👉Tulsi | तुलसी - किसी भी बुखार को तोड़ने की ताक़त है इसमें

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय

👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।

👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय

👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।

👉Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें।

👉आपके शरीर में Immune System कैसे काम करता हैं ?

👉Turmeric Benefits | जानिए हल्दी के चमत्कारिक गुणों को ।

👉Spirulina | पृथ्वी पर सबसे ताकतवर पूरक आहार





Comments