Thyroid। थाइरॉइड
थाइरॉइड एक ऐसी बीमारी है जिसको अक्सर लोग गंभीरता से नही लेते है। लेकिन इसको हल्के में नही लेना चाहिए। थाइरॉइड भी शरीर को कई तरह से नुकसान पहुँचा सकती हैं। थाइरॉइड को सेइलेंट किलर भी कहा जाता हैं। थाइरॉइड एक ग्रंथि है जो कि गर्दन के निचले हिस्से में होती हैं। यह ग्रन्थि एक हार्मोन बनाती है जिसे थायरोक्सिन कहते हैं। यह हार्मोन हमारे शरीर मे कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। जैसे मेटाबोलिज्म को कंट्रोल करना यानी पाचन प्रणाली को कंट्रोल करना बॉडी की एनर्जी को कंट्रोल करना शरीर में प्रोटीन के उत्पादन को कंट्रोल करना और दूसरे हार्मोन के प्रति संवेदनशीलता को कंट्रोल करना ये हार्मोन हमारे शरीर के सभी हिस्सों पर असर डालता है जैसे हार्ट लीवर किडनी हमारे शरीर का कोई भी हिस्सा इससे अछूता नही है इस प्रकार यह हमारी बॉडी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हार्मोन हैं।
थाइरॉइड ग्रंथी दो तरह के हार्मोन बनाती है पहला T3 जिसे ट्राई अयोडो थायरोनियं कहते हैं दूसरा हैं T4 जिसे थयरॉक्सीन कहते है जिसके बारे में मैने अभी आपको बताया जब इन दोनों हार्मोन्स का बलंस बिगड़ जाता हैं और जब थाइरॉइड ग्रंथी सही से इन हार्मोन्स को नही बना पाती है तो इसे थाइरॉइड की बीमारी कहा जाता है। थाइरॉइड चार तरह की होता हैं।
1 -हायपरथायराडिज्म- इस कंडीशन में थाइरॉइड ग्रंथी जरूरत से ज्यादा हार्मोन्स को पैदा करती हैं।
2 -हाइपोथायराडिज्म- इस में थाइरॉइड ग्रंथी जरूरत से कम हार्मोन्स को पैदा करती हैं। अगर थाइरॉइड का इलाज न किया जाए तो शरीर को नुकसान होता हैं।
3 -गोइटर थाइरॉइड - ये आयोडीन की कमी से होता है इसे हम हिंदी भाषा में घेघा भी कहते है।
4- थाइरॉइड कैंसर - इसमें थाइरॉइड में गांठ हो जाती है ये थाइरॉइड की सबसे जटिल समस्या है। इसको ऑप्रेशन के माध्यम से ठीक किया जाता है।
![]() |
| Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार। |
थाइरॉइड को ठीक करने के कुछ घरेलु उपाय
1 -दूध और दही
जो व्यक्ति थाइरॉइड की समस्या से जूझ रहे हैं उनको दूध और दही ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खाना चाहिए। दूध और दही में कैल्सियम, मिनिरल्स, और विटामिन की मात्रा अधिक होती हैं जो कि थाइरॉइड को सही करने में काफी मदद करता है।
2 - मुलेठी
थाइरॉइड की समस्या वाले व्यक्ति को बहुत जल्दी थकान महसूस होने लगती हैं। ऐसे में मुलेठी का इस्तेमाल करना बहुत उपयोगी साबित होता हैं। मुलेठी में मौजूद पोषक तत्त्व थाइरॉइड ग्रंथी को संतुलित करने में मदद करती है मुलेठी थकान को ऊर्जा में बदल देती हैं। और इससे थाइरॉइड की समस्या से भी छुटकारा मिलता हैं
3 -फल और सब्जियाँ
फल और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता हैं। जो कि थाइरॉइड को कभी बढ़ने नही देता है। सब्जियों में जैसे टमाटर, हरि मिर्च, फूलगोभी, हरी पत्ते दार सब्जी, नींबू, मौसमी आदि। थाइरॉइड वाले व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करना लाभकारी सिद्ध होता हैं।
4 -सूखा हुआ धनिया
दो चम्मच सूखे धनिया ले उसे एक गिलास पानी मे रात भर भीगने दे। सुबह इसको खौला ले जब पानी एक चौथाई हिस्सा रह जाये। तो इसे सुबह खाली पेट लगातार पिये। और फिर नमक के पानी से गरारे कर ले। इससे थाइरॉइड में काफी आराम मिलेगा।
5- अदरक
अदरक में मौजूद गुण पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि थाइरॉइड की परेशानी से निजात दिलाने में मदद करता है इसके एंटी इंफेलेमेट्री गुण थाइरॉइड को बढ़ने से रोकता है। और उसकी कार्य-प्रणाली को भी बेहतर बनाता है। अदरक आमतौर पर सबके घरो मे इस्तेमाल की ही जाती हैं।
6- गेहू ज्वार और मक्का
आयुर्वेद की माने तो गेहू ज्वार और मक्का थाइरोइड की समस्या को दूर करने का एक आसान और प्राकृतिक उपाय है।ये थाइरॉइड की ग्रंथी को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त ये उच्च रक्तचाप, साइनस और खून की कमी जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता हैं।
7- एक्यूप्रेशर
हाथ और पैरो के अंगूठे के बिल्कुल नीचे उठे हुए भाग में एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। एक्यूप्रेशर थैरपी से थाइरोइड को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं।
8- उज्जयी आसन
उज्जयी आसन को दिन में एक बार जरूर करे। और इस आसन को लंबे समय तक से करने आश्चर्यजनक फ़ायदे देखने को मिलते है। इस आसन से थाइरॉइड जड़ से खत्म हो सकता हैं। इसलिए थाइरॉइड वाले व्यक्ति उज्ज्नी आसन को अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर करनी चाहिए।
- चिक्त्सिक परामर्श ज़रूर ले
नोट: कृप्या थाइरॉइड की समस्या को हल्के में न ले वरना ये घातक साबित हो सकती हैं। कॉमेंट्स बॉक्स में अपनी राय जरूर दे।
और पढ़े CLICK करें 👇
Thank You। Wish u Health


Comments
Post a Comment