Tea | चाय
आप दुनिया भर में कही भी चले जाएं और कुछ मिले न मिले चाय जरूर मिल जायेगी। आज से लगभग दो सौ बर्ष पहले चाय हमारी संस्कृति में नही थी न ही किसी घर मे चाय पी जाती थी और न ही बनाई जाती थी ये अंग्रेजो की ही देन हैं अंग्रेज आये और वो चाय हमारी संस्कृति में ठूस गए। जो चीज इंडियन्स ने कभी टेस्ट नही की थी वो आज हर घर का पार्ट बन चुकी हैं। चाय में पायी जाने वाली कैफ़ीन हमारे नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर थकान को दूर करती हैं और हमें ताजगी देती हैं। जो कि थोड़े समय तक के लिए ही होता हैं जब दुवारा हमे थकान महसूस होती हैं हम फिर चाय पी लेते है ऐसे ही हम दिन में एक एक करके कई बार चाय पी लेते हैं। धीरे धीरे हाल ये हो जाता है कि चाय के बिना काम ही नही कर मिलता हैं चाय से ताज़गी लिए बिना दिमाग़ ही नही चलता अब नशा चाहे शराब का हो या चाय का नशा तो नशा होता हैं। दिन में एक दो बार चाय पीना तो ठीक है लेकिन दिन में बार बार चाय पीना या उसकी आदत ही डाल लेना हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता हैं।
क्या आप भी चाय के शौकीन हैं? तो साबधान हो जाइए जी बिल्कुल मन और दिल को तस्सली देने वाली चाय की गरम गरम चुस्कियां आपको कई तरह से नुकसान पहुँचा सकती हैं । चाय पीने से आपको क्या क्या नुकसान होते है। आइये जान लेते है
![]() |
| Tea | चाय |
* सुबह सुबह कई लोग बेड टी के नाम पे चाय को लेते हैं खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी बढ़ जाती हैं और जो गैस्टिक जुसेस आपके अमाशय से निकलते हैं जो कि पाचन क्रिया में सहायक होते हैं उन गैस्टिक जुसेस को निकलने की प्रकिया को ये बन्द कर देता हैं। जिससे पाचन तंत्र सही से काम नही करेगा और आप कब्ज के शिकार हो जायेगे।
* आयुर्वेद की माने तो चाय इंडियंस के लिए बनी ही नही हैं क्योंकि यहाँ पर अधिकतर गर्मी ही रहती हैं। चाय हमारे अंदर गर्मी को और बढ़ा देती हैं। हमारे जैसे गरम देश मे रहने वाले लोगो के पेट मे एसिड की मात्रा अधिक होती हैं चाय पीने से ये एसिड और बढ़ जाता हैं। जब ब्लड में एसिड की मात्रा बढ़ जाती हैं तो सारे बॉडी ऑर्गन्स को नुकसान पहुँचता हैं।
* बार बार चाय पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म गड़बड़ हो जाता हैं जिससे मोटापा बहुत तेजी से बढ़ने लगता हैं
* यदि आप दिन में चार से पाँच बार चाय पीते हैं तो आप नींद न आने की बीमारी को न्योता दे रहे हैं। बार बार चाय पीने से आपको नींद न आने की शिकायत हमेशा रहेगी।
* अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं तो चाय में एक टेनिक एसिड होता हैं वो आपके खाने के आयरन के तत्व को जप्त कर लेता हैं। अगर आप खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं तो आपको आयरन की कमी होगी और आप अनीमिया को बुलाबा दे रहे होते हैं।
* चाय खाने से मिलने वाले विटामिन्स और मिनरल को बॉडी में पूरी तरह मिलने नही देती हैं जिससे शरीर कमजोर और थका थका सा रहता हैं।
* चाय पीने से हड्डियां कमजोर होती हैं जिससे कमर दर्द घुटने के दर्द और जोड़ो के दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
* चाय पीने से हमारे दिल पर भी असर पड़ता हैं चाय पीने से दिल की धड़कन बढ़ जाती हैं जिससे हाई बीपी औऱ हार्ट अटैक जैसी बीमारियों को बढ़ाबा मिलता हैं।
* चाय पीने से आंतों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं जिससे आंते खराब होने लगती हैं और पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम नही कर पाती हैं।
* चाय पीने से याददाश्त भी कमजोर होने लगती हैं जिससे हम चीजो को जल्दी ही भूल जाते हैं।
ज़रूरी टिप्स :
■ यदि आप चाय के ज्यादा ही शौकीन हैं तो आप अपनी चाय को बिल्कुल बन्द करने की जगह दिन में एक या दो कप ले सकते हैं इससे ज्यादा चाय आपकी सेहत के लिए अधिक हानिकारक हो सकती हैं
■ चिकित्सक की माने तो चाय में दूध मिलने पर ये हमारे लिए ज़हर के समान ही काम करती हैं इसकी जगह आप बिना दूध की चाय का इस्तेमाल करें। या फिर पानी और दूध को अलग अलग उबाल कर मिक्स कर ले।
■ चाय की पत्ती को पानी के साथ उबलने की जगह आप पानी को पहले उबाल लें फिर उसमें चाय पत्ती को पांच मिनट डिप करके रख कर ही पिये।
नोट : चाय के बारे में आपको हमारी ये जानकारी कैसी लगी कमेन्ट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇



Comments
Post a Comment