Holy Basil ( Tulsi ) Side effects | तुलसी खाने से होने वाले नुक़सान
तुलसी के बारे में आप सब जानते ही होंगे। भारत में तुलसी की धार्मिक मान्यता बहुत है जिस कारण यह सभी घरों में आपको आसानी से मिल जाएगी। तुलसी छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा रोग हो उसे भी ठीक कर देती है। लेकिन साथ ही इस बात को समझना होगा कि यदि किसी चीज़ का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे नुक़सान भी हो सकता है। तुलसी का ज्यादा उपयोग करने से हमारे शरीर में यूजिनॉल का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इसका बढ़ना हमारे शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक माना जाता है। यह तत्व कुछ फूड फ्लेवरिंग पदार्थों और सिगरेट में भी पाया जाता है। जिस कारण खांसते हुए ब्लड आना और यूरिन में ब्लड आना तेजी से सांस चलना यह सभी परेशानियां हो सकती हैं। यदि आप रोज सुबह तुलसी के 5 से 6 पत्ते चबाकर खाते हैं तो पेट से जुड़ी सारी समस्याओं से राहत मिल जाएगी। आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों का एंटीबायोटिक उल्लेख विस्तार से मिल जाएगा। परंतु तुलसी की पत्तियों में आयरन और पारा काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिस कारण यह हमारे दांतो को बेहद नुकसान पहुंचाता है। Holy Basil ( Tulsi ) Side effects | तुलसी खाने से होने वाले नुक़सा...