CLOVE | लौंग के गुणकारी लाभ
CLOVE | लौंग के गुणकारी लाभ CLOVE | लौंग अक्सर ही अपने लौंग के फायदों के बारे में सुना होगा। लौंग का इस्तेमाल खाने के स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए भारतीय लोग खूब करते हैं। ज्यादातर हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में गलत खानपान के चलते स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करते हैं। लौंग हमारे खाने में अपनी महक से स्वाद बढ़ाने में सहायता करती है। यही नही लौंग कई बीमारियों को शरीर से दूर करने में मदद करती है। छोटी छोटी परेशानी के लिए बार बार दवाई लेना सेहत के लिए नुकसानदेह होता हैं। इसके लिए आप घर की रसोई में मौजूद मसलो को न सिर्फ स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्ही मसलों में से एक होता हैं लौंग। क्या आप लौंग के औषधीय गुणों को जानते हैं? CLOVE | लौंग लौंग के गुणकारी लाभ आजकल लोगो मे एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई हैं जिसकी वजह से हमेशा भगदौड़ लगी रहती हैं। जिसके चलते लोग अपने खान पान का ध्यान नहीं रख पाते हैं। खराब खान पान की वजह से अक्सर पेट में गैस बनने लगती हैं। पेट की गैस को ठीक करने के लिए सुबह खाली पेट एक गिलास पानी मे लौंग के तेल की कुछ ब...